Author: News Maati

बेलगावी (कर्नाटक): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कॉरपोरेट जगत और “जन सेवकों” से अपील की कि वे अनुसंधान और विकास में सहयोग करने के लिए हरसंभव प्रयास करें, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था के विकास और इसकी राजनयिक शक्ति में भी दिखाई देगा। धनखड़ ने एक ऐसी संस्कृति विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया जिसमें हर भारतीय फिट और तंदरुस्त हो। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूरा देश इस समय 2047 में ‘विकसित भारत’ की एक मैराथन मार्च का हिस्सा है। यहां आईसीएमआर- राष्ट्रीय पारम्परिक चिकित्सा विज्ञान संस्थान के 18वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने…

Read More

मुंबई:  बीएसई सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 76,000 अंक को पार गया। एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। दोपहर के कारोबार के दौरान 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 599.29 अंक चढ़कर 76,009.68 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 153.7 अंक बढ़कर 23,110.80 के नए उच्च स्तर पर पहुंचा।

Read More

कोलकाता: चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ सोमवार को सुबह तक कमजोर पड़ गया और हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा हो गयी। ‘रेमल’ रविवार मध्यरात्रि के आस-पास पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचा था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे सागर द्वीप से 150 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित चक्रवाती तूफान की वजह से कोलकाता में तेज बारिश हुई और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में रातभर बारिश होती रही। विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि तूफान के उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और कमजोर होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि…

Read More

कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर देर रात 6 से 7 की संख्या में कोच अटेंडेंट ने बिहार के गया से ट्रेन में सवार हुए दो यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की। ट्रेन खुलने के बाद कोच अटेंडेंट इन दोनों यात्रियों को कभी भी शिप्रा एक्सप्रेस में सफर नहीं करने की धमकी भी दी। मारपीट की यह घटना स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे एक यात्री ने रिकॉर्ड की और इसके आधार पर जीआरपी ने एक्शन लेते हुए 5 कोच अटेंडेंस को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, गया से पंकज कुमार और सुमन कुमार जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए और टीटीई से…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम बेल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। केजरीवाल बीमारी का हवाला देते हुए सात दिनों की अंतरिम बेल चाहते हैं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया गया है कि गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल का वजन घटा है। उनका कीटोन लेवल बहुत हाई है। किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। उन्हें PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। जांच करवाने के लिए केजरीवाल ने 7 दिन और मांगे हैं। दरअसल, केजरीवाल को शीर्ष अदालत ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है।…

Read More

रांची : टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम से ईडी और 3 दिनों तक पूछताछ करेगी।  कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। इससे पहले सोमवार को आलमगीर आलम की पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रांची PMLA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने अदालत से आलमगीर आलम को 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी। इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने ईडी को तीन…

Read More

रांची : लैंड स्कैम केस के आरोपी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट की शरण में हैं। उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है। साथ ही हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने मेंशन मेमो के माध्यम से हाईकोर्ट से यह आग्रह किया है कि हेमंत की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की जाये। अब अदालत उनके आग्रह को स्वीकार करती है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। बता दें कि हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से अपनी…

Read More

नई दिल्ली। आत्मसमर्पण से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी अंतरिम बेल को सात दिन तक और बढ़ाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में अरविंद केजरीवाल की तरफ से कहा गया कि केजरीवाल का कीटोन लेवल काफी हाई हो गया है। मैक्स में डॉक्टरों ने जांच की है। जांच करवाने के लिए केजरीवाल ने सात दिन का समय मांगा है। इस याचिका के बारे में आम आदमी पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई। जिसमें पार्टी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चुनावी भाषण में लगातार स्लिप आॅफ टंग के शिकार हो रहे हैं। आए दिन उनकी जुबान फिसल रही है। एक बार फिर एक चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। दरअसल, नीतीश कुमार पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे, इसी बीच सीएम बोलते-बोलते गड़बड़ा गए। सीएम नीतीश ने रविशंकर प्रसाद के कमल छाप पर वोट देने के लिए जनता से आग्रह किया…

Read More

गाजा । गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर रफा में इजरायल ने जबरदस्त बमबारी की है जिसमें कम से कम 40 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। फिलिस्तीनी मीडिया की ओर से ये जानकारी सामने आई है। रफा में हजारों फिलिस्तीनी शरणार्थी टेंट में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के गोदामों के पास रह रहे हैं, जहां इजरायली सेना ने रविवार को लगभग आठ रॉकेट दागे। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह विस्थापित परिवारों की घनी आबादी वाले इलाके पर एक अभूतपूर्व इजरायली हवाई हमला था, जिसमें प्लास्टिक और टिन से बने तंबू और साथ ही नागरिक…

Read More