Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    • रिम्स में मेडिकल सीट अलॉटमेंट अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी टीम ने खंगाले दस्तावेज
    • भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई
    • भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा हटाए गए, DSP और SHO सहित पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में भारत बंद का असर, अलर्ट मोड में झारखंड पुलिस, रांची में अतिरिक्त फोर्स तैनात
    Ranchi

    झारखंड में भारत बंद का असर, अलर्ट मोड में झारखंड पुलिस, रांची में अतिरिक्त फोर्स तैनात

    News MaatiBy News MaatiAugust 21, 2024No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। झारखंड में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही झामुमो, कांग्रेस, वाम दल और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शहरों को बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। रांची के करमटोली में आदिवासी छात्रों टायर जलाकर किया प्रदर्शन7
    सड़क से लेकर गलियों तक में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर वाहनों का परिचालन बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है। सरकारी बस, आॅटो और सवारी वाहनों के नहीं चलने के कारण यात्रियों को वापस लौटना पड़ रहा है। धनबाद जिले में भी भारत बंद का असर देखने को मिला है। शहर की सड़कों पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। जगह-जगह बंद समर्थक सड़कों पर उतरे

    कुछ ऐसा ही नजारा रणधीर वर्मा चौक से गोविंदपुर जाने वाली सड़क पर भी देखा गया। इसके अलावा बाघमारा नावागढ़ व फुलारीटांड में दुकानें खुली रहीं। झरिया के चांदकुइयां मोड़ में झामुमो के नेताओं ने दुकानों को बंद कराया। लोयाबाद में भीम आर्मी के लोगों ने सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी की।

    जमशेदपुर शहर में इसका कोई खास असर नहीं है। स्कूल खुले हुए हैं, लेकिन एनएच 33 डिमना चौक व कांदरबेड़ा रोड़ को जाम कर दिया गया है। बहरागोड़ा में एनएच 18 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है।

    झारखंड की सीमा में पश्चिम बंगाल व ओडिशा से कोई वाहन प्रवेश नहीं हो पा रहा है। लोग जाम में ही फंसे हुए है। आदित्यपुर में बंद समर्थक औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के अनुमंडल मुख्यालय जगन्नाथपुर तथा आसपास क्षेत्र में बुधवार को असर रहा। यहां अहले सुबह से ही भारत बंद का दृश्य दिखना आरम्भ हो गया।

    सत्तारूढ़ दलों ने किया बंद का समर्थन : राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राजद और वाम दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। झामूमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि बंद के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने के लिए संगठन की सभी इकाइयों को निर्देश दिया गया है।
    कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन करते हुए सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला अध्यक्षों, अग्रणी संगठन एवं प्रकोष्ठों को निर्देश दिया है कि बंद के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है।

    रांची में ये स्कूल बंद : रांची के कैराली स्कूल, डीपीएस, जेवीएम श्यामली, डीएवी ग्रुप के सभी स्कूल, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, नर्चर किड्स, सेक्रेड हार्ट स्कूल, बिशप स्कूल, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, संत थामस स्कूल धुर्वा, लारेटो स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल धुर्वा समेत अन्य स्कूलों ने भारत बंद को ले स्कूल बंद रखने की घोषणा की है।

    भारत बंद को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। राजधानी रांची सहित राज्य के दूसरे जिलों में बंद समर्थकों से कड़ाई से निपटने के निर्देश जारी किए गए हैं। राजधानी रांची में बंद समर्थक किसी तरह का उपद्रव न फैला सके इसके लिए 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात किया गया है।
    विपक्षी दलों के द्वारा आरक्षण के मुद्दे को लेकर आहूत भारत बंद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में सुरक्षा के मद्देनजर डेढ़ हजार फोर्स की तैनाती की गई है। जिसमें रैप, जैप, आईआरबी, जिला बल, झारखंड जगुआर के अलावा क्यूआरटी भी शामिल हैं। रांची में बंद को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक फोर्स की तैनाती की गई है।

    इस संबंध में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बंद को देखते हुए बुधवार की सुबह से ही शहरभर में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। सभी थाना प्रभारी को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है. सभी डीएसपी के साथ क्यूआरटी को लगाया गया। तैनात पुलिस कर्मियों को उत्पात मचाने और तोड़फोड़ करने वाले बंद समर्थकों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है. एसएसपी ने बताया कि अलबर्ट एक्का चौक पर अग्निशमन और वाटर कैनन की भी तैनाती की गई है।
    राजधानी में बुधवार को कई जगह विरोध प्रदर्शन की सूचना पुलिस को मिली है। इसे देखते हुए मोरहाबादी मैदान से लेकर सीएम आवास, राजभवन, मेन रोड सहित तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह से ही रांची के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं. जिला प्रशासन के द्वारा बंद समर्थकों को यह चेतावनी दी गई है कि अगर वे कहीं भी चल अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे तो वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    जनसेवा को आगे आया एकलव्य ग्रेटर

    November 30, 2025

    झारखंड के विकास में सेवा का अधिकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    November 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    By News MaatiJune 24, 20264

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में 262…

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.