Author: News Maati

पटना । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों से संबंधित कोई शिकायत आम नागरिक भी कर सकते हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को इस बाबत पत्र भेजा है। पीएमजीएसवाई में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक प्रणाली का कार्यान्वयन करने का निर्देश मंगलवार को जारी किया गया है। पांच जिले सीवान, सुपौल, जमुई, गया और मुंगेर में क्यूआर कोड पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही अन्य जिले में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव ई. निर्मल कुमार ने विभाग के सभी…

Read More

हजारीबाग,। हजारीबाग पुलिस ने नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग फर्जी संस्था बनाकर मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप पर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनोबा भावे नगर सिंदूर से इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार किए गए नौ ठगों में से छह तेलंगाना के निवासी हैं। एसपी अंजनी अंजन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, 27 मोबाइल…

Read More

रामगढ़। अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा उर्फ सुनील कुमार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। मयंक सिंह पर छत्तीसगढ़ में भी गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। उसने अपने गुर्गों के माध्यम से गोलीबारी कराकर रेलवे साइडिंग के एक ठेकेदार से रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में रामगढ़ पुलिस और एटीएस की पूछताछ के दौरान मयंक सिंह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उसके इकबालिया बयान के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ की रेल अदालत में पेश करने का आदेश प्राप्त किया।…

Read More

धनबाद। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को धनबाद जिले के बैलगाड़ियां टाउनशिप पहुंचे। यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की ओर से संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने विस्थापित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने बैलगाड़ियां टाउनशिप में सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फेज-6, 7 और 8 के बैलेंस डेवलपमेंट वर्क का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेआरडीए के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी किया गया। इसके…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 13 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है, उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिमी झारखंड के जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा भी शीतलहर की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग…

Read More

पटना । जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने बुधवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव कथित रूप से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के साथ विदेश में घूम रहे हैं और उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार को पत्र लिखकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक तेजस्वी यादव इन दिनों पूरे परिवार के साथ विदेश यात्रा पर हैं और नए साल के…

Read More

रांची। भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने कौशल का अद्भुत नजारा पेश करते हुए बुधवार को यहां बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे प्लेट ग्रुप मैच में 84 गेंदों में 190 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के शामिल हैं। इस 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में शतक पूरा किया। इस तरह से वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। भारतीय…

Read More

बोकारो । झारखंड में बोकारो जिले के दुगदा स्थित बीसीसीएल के कोल वाशरी प्लांट परिसर में स्थापित 20 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट शुरू हो गया है। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने धनबाद स्थित कोयला भवन से ऑनलाइन माध्यम के जरिए प्लांट का उद्घाटन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया। कोल इंडिया की ओर से करीब 138 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित यह सोलर पावर प्लांट दुगदा कोल वाशरी परिसर में लगाया गया है। यह परियोजना देश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।…

Read More

रांची । क्रिसमस से पहले हेमंत सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले में नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 2,500 रुपए प्रति लाभुक की दर से 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपए की राशि भेजी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में रहे, जहां 31,781 महिलाओं के खातों में राशि पहुंची । इसके बाद सदर शहरी…

Read More

श्रीहरिकोटा । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी एसएचएआर), श्रीहरिकोटा से इसरो के एलवीएम3-एम6 रॉकेट ने अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल की ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ (एलईओ) में स्थापित कर दिया। यह एलवीएम3 रॉकेट के इतिहास में अब तक का सबसे भारी पेलोड (6,100 किलोग्राम) है। लॉन्च सुबह 8:54 बजे आईएसटी सेकंड लॉन्च पैड से हुआ। 43.5 मीटर ऊंचे और 640 टन वजन वाले इस रॉकेट ने लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद सैटेलाइट को 520 किलोमीटर की ऊंचाई पर 53 डिग्री इंक्लिनेशन वाली…

Read More