Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को भेजा समन, 29 और 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला
- हिन्द महासागर क्षेत्र को बनाएंगे अवसरों का महासागर, मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज किया ऐलान
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: आदित्य साहू
- परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
- चतरा में एक करोड़ रुपये का 912 किलो डोडा बरामद
- झारखंड फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’
- चाईबासा में डबल मर्डर, अंधविश्वास में जेठ ने की गर्भवती भाभी और भतीजी की हत्या
- बिल्डर शुभम साबू गिरफ्तार, रिम्स की जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सबके हैं। आज आपके हैं, तो कल हमारे होंगे। मोदी सरकार जो भी फैसला लेना चाहती थी, उसका आम लोगों ने विरोध किया। पीएम मोदी कह रहे थे कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आई तो मुस्लिमों को आरक्षण देगी। मैं कहना चाहूंगा कि चंद्रबाबू नायडू तो मुस्लिमों को आरक्षण देने के पक्ष में हैं। ऐसे में आप क्या कहना चाहेंगे। अभी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होना बाकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में ईडी की प्रतिष्ठा पर सवाल उठे हैं।…
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से चुनाव जीत कर संसद भवन पहुंची कंगना रनौत संसदीय दल की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं। जब वह आज संसद परिसर पहुंची तो उनकी मुलाकात अपने पुराने को-स्टार और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से हुई। दोनों ने कैमरे के लिए जमकर पोज दिए। बता दें कि चिराग पासवान और कंगना रनौत ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म मिले ना मिले हम में साथ काम किया था। इस फिल्म में चिराग ने जहां टेनिस प्लेयर का किरदार निभाया था, वहीं कंगना सुपरमॉडल के रोल में थी। फिल्म…
नई दिल्ली । पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सभी घटक दलों के समर्थन से नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए। JDU और TDP ने पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया है। पीएम मोदी ने कहा ने कहा, जब 4 जून को नतीजे आ रहे थे, मैं काम में व्यस्त था। बाद में फोन आने लगे। मैंने किसी से पूछा बताओ EVM जिंदा है कि मर गया। इन लोगों (विपक्ष) ने तय कर लिया था कि लोग भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास…
नई दिल्ली। पुराने संसद भवन में आज प्रधानमंत्री मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। पीएम मोदी अब 9 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला।नीतीश ने लूटी महफिल, चिराग ने मन मोहा : पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण से महफिल लूट ली तो वहीं बाद में हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने भी लोगों का मन जीता। अपनी बात रखने के बाद चिराग पासवान जैसे ही पीएम मोदी से मिलने गए, मोदी ने अपने हनुमान को पीठ थपथपाकर…
पटना। इंडी अलायंस में शामिल पार्टियों में सबसे बढ़िया परफार्मेंस सीपीआई (एमएल) का रहा है, जबकि सबसे खराब परफार्मेंस बिहार में राजद का रहा है। सीपीआई तो शून्य पर आउट हो गई। कांग्रेस ने पिछले मुकाबले स्थिति सुधारी है, लेकिन उसे उल्लेखनीय नहीं कहा जा सकता। दूसरी ओर एनडीए के घटक दलों में सबसे बढ़िया परफार्मेंस लोक जनशक्ति पार्टी (आर) का रहा। जेडीयू का स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत : एनडीए की बात करें तो भाजपा 17 सीटों पर, जेडीयू 16, एलजेपीआर पांच, हम (से) और आरएलएम एक-एक सीट पर लड़े थे। जेडीयू ने 16 में 12 सीटें जीतीं। यानी उसकी…
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि वे सब दिन पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि 10 साल से पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। हमलोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। अगली बार जब आइएगा तो न इस बार हम देखे हैं कि कुछ इधर-उधर जीत गया है अगली बार वो सब हारेगा। बिना मतलब का बात बोल-बोलकर…
रांची। रांची और टाटानगर से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना के लिए रेलवे ने चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची और टाटा से पटना के लिए 8 जून को प्रस्थान करेगी। जबकि पटना से यह ट्रेन 9 जून को प्रस्थान करेगी। दोनो ट्रेंने -गोमो-गया के रास्ते आना-जाना करेगी। गाड़ी संख्या 08639 रांची- पटना स्पेशल ट्रेन रांची से 8 जून को दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकते हुए पटना उसी रात 11:00 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08640 पटना- रांची स्पेशल ट्रेन पटना से 9 जून को रात 9 बजे प्रस्थान करेगी।…
पटना। राजनीतिक विश्लेषक सामाजिक समीकरणों के कारण पाटलिपुत्र सीट को बीजेपी के लिए काफी सुरक्षित मान रहे थे, लेकिन यहां रामकृपाल यादव की हार ने सभी को चौंका दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इतनी मेहनत के बाद चूक कहां हो गई। वहीं लगातार दो चुनाव में हार का सामना कर रही मीसा भारती के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। दानापुर को छोड़कर शेष पांच विधानसभा में आरजेडी की मीसा भारती भारी पड़ी। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी की मीसा भारती को हर क्षेत्र में समर्थन मिला। लेकिन मनेर में मीसा भारती ने…
बेंगलुरु। मानहानि मामले में अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को जमानत दे दी है। कर्नाटक भाजपा एमएलसी केशव प्रसाद ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। इसी सिलसिले में राहुल गांधी को शुक्रवार को अदालत में पेश होना था। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कहा था कि पिछली भाजपा सरकार परियोजनाओं में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। इसको लेकर विज्ञापन प्रकाशित कर दुष्प्रचार किया था। केशव प्रसाद ने दलील दी कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्दारमैया और शिवकुमार ने लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप लगाए, जिसके लिए…
्रपटना । दिल्ली में एक ओर जहां एनडीए सरकार बनाने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी ओर दबाव की रणनीति भी बनाई जा रही है।इस बीच, पूर्व सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी आनंद मोहन ने बिहार के हिस्से रेल मंत्रालय देने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बिहार को रेल मंत्रालय की मांग उचित है। यह मंत्रालय कई बार बिहार के हिस्से रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रेल मंत्री रह चुके हैं और स्वर्गीय दिग्विजय सिंह सहित कई नेता रेल मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। उनके समय…