Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
Author: News Maati
रांची,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 28 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक और सवारी वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। हालांकि, एंबुलेंस, दमकल और अन्य इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है। रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एसपी) राकेश सिंह ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के…
छपरा । बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक घर के लोगों को ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना महंगा पड़ गया। अंगीठी के धुएं से दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास हुआ। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम…
रांची। मोबाइल कभी भी पुस्तकों का स्थान नहीं ले सकता। बच्चों के हाथों में मोबाइल के बजाय पुस्तकें होनी चाहिए, क्योंकि पुस्तकें उनके जीवन को बेहतर, संवेदनशील और अधिक मानवीय बनाती हैं। यह बातें केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को कही। वे समय इंडिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में रांची के जिला स्कूल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला के विधिवत शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसकी वजह से कनकनी में और वृद्धि होगी। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट के बाद फिर से धीरे-धीरे तीन डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं अगले पांच दिनों तक राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने दिसम्बर माह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक सुबह और शाम में मध्यम दर्जे का कुहासा रहने की भी बात कही गई…
रांची । झारखंड में अब 108 एंबुलेंस की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए भी हो सकेगी। इस सर्विस को और प्रभावी एवं सुलभ बनाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंसों को भी सरकारी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। लोगों को आसानी से एंबुलेंस उपलब्ध हो सके, इसके लिए निजी एंबुलेंस आॅपरेटरों की भी सेवा ली जाएगी। इसके लिए एंबुलेंस आॅपरेटर्स को प्रति किलोमीटर तय दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। कई बार लोगों की शिकायत…
तिरुपति। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि भारत का आगे बढ़ना तय है, लेकिन हमें सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, बल्कि विश्वगुरु भी बनना चाहिए। धर्म और विज्ञान में कोई टकराव नहीं है। बस उनके रास्ते अलग हैं, मंजिल एक ही है। सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत आंध्र प्रदेश के तिरुपति में शुक्रवार को आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ भागवत ने कहा कि हर किसी को अपना फर्ज़ खुद तय करके आगे बढ़ना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जैसे लोगों ने सिखाया कि अगर आप सही रास्ते पर चलें तो…
रांची। पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के पंचमुहान के पास स्थित जेवर व्यवसायी गोल्ड हाउस दुकान के मालिक रंजीत कुमार सोनी से 20 दिसंंबर को गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के नाम मो नाजिम और मुर्तजा अंसारी है। दोनों के पास पुलिस ने हथियार और गोली बरामद की है। दोनों मेदिनीनगर के पहाड़ी मुहल्ला के रहने वाले हैं। एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दुकान मालिक से एक करोड़…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के वर्ष 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को नियुक्ति की जानकारी दी। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए शीघ्र कार्यमुक्त किया जाए। गृह…
पटना । पटना में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले आवास को खाली करने की प्रक्रिया पिछले कई दिनों से चल रही है। गुरुवार देर रात भी एक पिकअप वैन में परिसर से पौधे और घर का सामान शिफ्ट करते हुए देखा गया। सूत्रों का अनुमान है कि सामान धीरे-धीरे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के महुआ बाग इलाके में बन रहे घर में शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि 25 नवंबर को बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस जारी कर 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभर रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी ने हर फॉर्मेट में देश-विदेश…