Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए और कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है। सिंह का स्वागत करने के लिए जेल के बाहर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता जमा थे। आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जवाब देने का समय आ गया है। देर रात आप मुख्यालय पहुंचे सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं…
पिथौरागढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की जनता से प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीट पर भाजपा को फिर जिताकर नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करने की अपील की। यहां प्रदेश में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘देश प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षित है, देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यह आपकी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।’’ नड्डा ने कहा कि कोविड-19 की मार और…
वायनाड, एजेंसियां : केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। गांधी ने बुधवार को रिटर्निंग ऑफिस में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने हलफनामे में 9,24,59,264 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है और अपनी स्वयं अर्जित अचल संपत्ति का मूल्य 7,93,03,977 रुपये दिखाया है। हलफनामे में यह भी कहा गया है कि स्व-अर्जित अचल संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य 9,04,89,000 रुपये और विरासत में मिली संपत्ति का मूल्य 2,10,13,598 रुपये है। गांधी ने दावा किया…
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की दो लोकसभा सीटों दुमका और गिरिडीह के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।दुमका सीट पर नलिन सोरेन को और गिरिडीह में मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय की ओर से जारी पत्र में की गई है। दुमका से नलिन सोरेन की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ यह तय हो गया है कि जेल में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा की ओर से इस सीट पर सीता सोरेन की उम्मीदवारी घोषित करने के बाद यह कयास लगाया जा…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारत ने ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम नयी पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण बुधवार शाम किया गया। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल के विश्वसनीय प्रदर्शन के साथ परीक्षण के सभी उद्देश्य हासिल कर लिए गए। सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर 1,000 से 2,000 किमी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र…
पटना/जमुई, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर पाकिस्तान आधारित सीमा पार आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे यह धारणा बनी कि भारत एक ‘कमजोर और गरीब’ देश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था तथा आज आटे के लिए तरस रहे छोटे-छोटे देशों के आतंकी भी देश पर हमला करके चले जाते थे। बिहार के जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’…
नयी दिल्ली : अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूसी तेल के निर्बाध कारोबार की अनुमति देना उसे हमेशा से ही अस्वीकार्य था और रहेगा। अमेरिका ने कहा कि पश्चिमी देशों की ओर से रूस के पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तय करने का उद्देश्य मॉस्को को कम दाम पर तेल बेचने के लिए मजबूर करना है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने भारत को रूस से आयात किए जाने वाले तेल की मात्रा कम करने के लिए नहीं कहा है। आर्थिक नीति से जुड़े अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री एरिक वान नोस्ट्रैंड ने अनंता केंद्र में एक परिचर्चा के…
पटना : भोजपुरी सिनेमाई दुनिया के चमकीले सितारों में से एक सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू को मुम्बई में बिहार फाउंडेशन मुंबई की ओर से बिहार दिवस 2024 पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रदीप पांडेय चिंटू को यह सम्मान आईपीएस, एडीजी पीसीआर महाराष्ट्र राज्य, प्रकाशित लेखक, अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता, काउंसलर क़ैसर खालिद के द्वारा कला एवं मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। इस मौके पर उन्होंने बिहार फाउंडेशन मुंबई के साथ क़ैसर खालिद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार से हूं और प्राउड बिहारी हूं। आज यह सम्मान मिलना मेरे लिए…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के विभिन्न प्रावधानों के कथित उल्लंघन के लिए कम से कम पांच गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिन एनजीओ का पंजीकरण रद्द किया गया है उनमें सीएनआई सिनोडिकल बोर्ड ऑफ सोशल सर्विस, वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया, इंडो-ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी, चर्च ऑक्जिलरी फॉर सोशल एक्शन और इवेंजेलिकल फेलोशिप ऑफ इंडिया शामिल हैं। एफसीआरए पंजीकरण को रद्द करने के चलते अब ये एनजीओ विदेशी योगदान प्राप्त नहीं कर पाएंगे और न ही मौजूदा…
लखनऊ, एजेंसियां : लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी पसली की चोट से उबरने में नाकाम रहे और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में नहीं खेल पाएंगे। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल अगस्त में खेला था। वह उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के सत्र से पहले लगाए गए अभ्यास शिविर में शामिल हुए थे। मावी पिछले साल अगस्त में चोटिल हो गए थे। लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,‘‘यह प्रतिभाशाली…