Author: News Maati

रांची : डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 72 साल थी। रांची में उन्हें अपने आवास पर देर रात बाथरूम में चक्कर आया और वे गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह 10:00 बजे झारखंड विधानसभा परिसर में उनका राजकीय सम्मान किया जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा निकलेगी। पेटरवार, जैनामोड, फुसरो, चपरी, सारूबेड़ा, नावाडीह, सुरही, असुरबांध और डुमरी में अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा…

Read More

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए सबसे बेहतर व्यक्ति हैं और उनकी मौजूदगी का कार्यकर्ताओं पर ‘‘सकारात्मक प्रभाव’’ पड़ा है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री भारद्वाज ने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की ‘‘मैसेंजर (संदेशवाहक)’’ हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। वह फिलहाल तिहाड़…

Read More

रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की ओर से शुक्रवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वोकेशनल विभाग की नई बिल्डिंग की मरम्मती और संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के उपर कार्रवाई करने के संबध में कुलपति को अवगत कराया गया। आजसू ने बताया कि वोकेशनल विभाग की नई बिल्डिंग अभी कुछ ही समय पूर्व बनी है। पर पूरी बिल्डिंग में दरार दूर से दिखाई पड़ती है। बिल्डिंग के सामने उपर की ओर छत अभी कुछ समय पहले टूट कर गिर गई जिससे एक अप्रिय घटना होने से बच गई । आजसू…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह देश, लोकतंत्र एवं संविधान बचाने का चुनाव है तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तरफ से प्रधानमंत्री कौन होगा, इस बारे में चुनाव में जीत के बाद घटक दल मिलकर फैसला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास करने वालों और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का प्रयास करने वालों के बीच है। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह चुनाव बुनियादी रूप से…

Read More

रांची : नगर की प्रसिद्ध धार्मिक और सामाजिक संस्था श्री हनुमान मंडल का 46वां वार्षिकोत्सव 21 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से रात 9 बजे तक अपर बाजार के अग्रसेन भवन में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष सज्जन पाडिया ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है जिसके कार्यक्रम संयोजक प्रकाश धेलिया हैं। वहीं, मंत्री श्रवण अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी महाराज सहित पंच देवता का दरबार लगाकर उनका अनुपम भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। कोषाध्यक्ष शिव भावसिंहका ने बताया कि सुंदरकांड पाठ…

Read More

रांची : भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने कहा है कि देश की महिलाओं का अपमान कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को कैथल जिले के गांव फरल में कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के पक्ष में जनसभा करते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पर अशोभनीय टिप्पणी की जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। रैली में सुरजेवाला ने कहा MLA/MP क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे। कोई हेमा मालिनी तो…

Read More

जयपुर, एजेंसियां : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को चीन के भारतीय क्षेत्र में ‘घुसने’ के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नींद की गोली खाकर ‘सोने’ का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी देश के बारे में नहीं सोचते बल्कि गांधी परिवार को गालियां देते रहते हैं। खरगे ने कहा कि ‘मोदी हर किसी को डरा रहे हैं और झूठों के सरदार’ हैं। वे चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार उदयलाल आंजना के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा,‘‘मोदी जी कहते हैं 56 इंच…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : सेना भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के समग्र प्रयासों के तहत परिवर्तनकारी सुधार करने की योजना बना रही है। शीर्ष सैन्य कमांडरों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए युद्ध क्षमता को बढ़ाने और एक प्रतिद्वंद्वी बल के रूप में कार्य करने के लिए एक मजबूत व्यावहारिक संगठन बनाने की व्यवहार्यता पर काम करने का निर्णय लिया है। कमांडरों ने एक सम्मेलन में सैन्य बल की मानव संसाधन प्रबंधन नीति को संशोधित करने का भी निर्णय लिया ताकि प्रौद्योगिकी-सक्षम भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना की…

Read More

नयी दिल्ली : तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में बंद दिल्ली के अपने समकक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से एक सामान्य व्यक्ति के तौर पर मुलाकात जंगला में मिल सकते हैं। मान ने एक दिन पहले तिहाड़ जेल के अधिकारियों को पत्र लिखकर केजरीवाल से मिलने की अनुमति मांगी थी। ‘मुलाकात जंगला’ लोहे की एक जाली होती है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करती है। आगंतुक और कैदी जाली के एक-दूसरी ओर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते…

Read More

मुंबई, एजेंसियां : इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दस मैचों को 35 करोड़ दर्शकों ने देखा जो टूर्नामेंट के किसी भी सत्र से अधिक है जिसमें कोरोना महामारी के दौरान खेले गए सत्र भी शामिल हैं । डिजनी स्टार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टूर्नामेंट का कुल ‘वॉचटाइम’ 8028 करोड़ मिनट रहा जो पिछले साल से बीस फीसदी अधिक है । डिजनी स्टार (स्पोटर्स) के प्रमुख संजोग गुप्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ टाटा आईपीएल 2024 की रिकॉर्ड व्यूअरशिप से हम आहलादित हैं । हमने दर्शकों को केंद्र में रखकर कई पहल की जिससे दर्शकों की संख्या में इजाफा…

Read More