Author: News Maati

रांची : आगामी 21 अप्रैल को रांची में“इंडिया”गठबंधन की रैली होगी। इसमें गठबंधन के देश भर के बड़े नेता शामिल होंगे। इसी के साथ “इंडिया”में शामिल पार्टियां राज्य में संयुक्त रूप से चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। यह निर्णय शुक्रवार को रांची में सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों, सांसदों और प्रमुख नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक में साझा चुनावी अभियान और रणनीति के साथ-साथ राज्य की संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।यह भी तय हुआ कि…

Read More

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और सिल्ली से विधायक सुदेश महतो ने कहा है कि चुआड़ विद्रोह के नायक शहीद रघुनाथ महतो का उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वीर शहीद रघुनाथ महतो के शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाना और उनके परिचय को बड़े दायरे में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। ये बातें उन्होंने रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर बुढ़ाम चौक, सिल्ली स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान शुक्रवार को कहीं। उन्होंने कहा कि जब झारखंड के नायकों की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष और विद्रोह की चर्चा…

Read More

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को झामुमो पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि ईडी की ओर से प्रस्तुत चार्जशीट हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज है। वे मेदिनीनगर में पार्टी की ओर से आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी भाजपा पर उनके पति को परेशान करने का आरोप लगा रही हैं। कल्पना सोरेन केवल ईडी की ओर से पेश की गयी 191 पन्नों की चार्जशीट पढ़ लें, उन्हें हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण पता चल जायेगा। उन्होंने कहा…

Read More

रांची : आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पूर्व उर्जा मंत्री लाल चंद महतो के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता लाल चंद महतो के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनके असामयिक निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

सिडनी, एजेंसियां : सिडनी हवाई अड्डे पर उड़ान के पहुंचने के बाद विमान से उतरने में देरी के दौरान कप में पेशाब करने के लिए एक यात्री पर जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना, पिछले दिसंबर में ऑकलैंड से 3 घंटे की एयर न्यूजीलैंड की उड़ान के बाद हुई थी। सिडनी की एक अदालत ने फरवरी में आक्रामक व्यवहार के लिए 53 वर्षीय व्यक्ति पर 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (395 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया था। यह घटना शुक्रवार को लोगों के ध्यान में आई, जब न्यूजीलैंड की समाचार वेबसाइट ‘स्टफ’ ने बताया कि उसी…

Read More

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। श्री शाह देव ने कहा कि झारखंड में जो जमीन लूट के बड़े बड़े कारनामे हुए है,उसका कवर अप ऑपरेशन अभी जारी है। ईडी की चार्जशीट के तुरंत बाद रिकॉर्ड रूम से किया चोरी जमीन घोटाले को छुपाने की बड़ी साजिश है। प्रतुल ने कहा यह अविश्वसनीय है कि रिकॉर्ड रूम से जमीन के कई दस्तावेजों को अलमारी के ताले तोड़कर चुरा लिया गया। इस परिसर में पुलिस कर्मियों की हमेशा तैनाती रहती है। प्रतुल ने कहा के जैसे-जैसे जमीन लूट की…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ” पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर सादर नमन। जनसेवा को लेकर उनका समर्पण भाव और सामाजिक न्याय के लिए उनकी प्रतिबद्धता देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।’’ मोदी ने साथ ही पूर्व में जगजीवन राम को दी गई श्रद्धांजलि का एक ऑडियो क्लिप भी साझा किया। पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम बिहार से थे। पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध के दौरान वह केंद्रीय रक्षा…

Read More

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण रद्द करने के आदेश को चुनौती देने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘एनवायरोनिक्स’ ट्रस्ट की याचिका पर शुक्रवार को केंद्र से जवाब तलब किया। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता ने एफसीआरए के तहत पंजीकरण रद्द करने के चार मार्च, 2024 के आदेश को चुनौती देते हुए इस अदालत का रुख किया है। नोटिस जारी किया जाता है। चार सप्ताह में जवाब दाखिल किया जाए।’’ याचिकाकर्ता…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र से उस याचिका को प्रतिवेदन के तौर पर स्वीकार करने कहा, जिसमें आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ में शामिल करने का अनुरोध किया गया है। कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पी एस आरोड़ा की पीठ ने प्रतिवेदन पर शीघ्रता से निर्णय लेने का निर्देश देने के बाद जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया। उच्च न्यायालय ने याचिका बरकरार करने की याचिकाकर्ता की अर्जी स्वीकार कर ली और मंत्रालय से इसे प्रतिवेदन के रूप में स्वीकार करने को…

Read More

लंदन, एजेंसियां : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का क्रिकेट के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है और उन्होंने शुक्रवार को जमीनीं स्तर की क्रिकेट सुविधाओं तथा स्कूलों के अंदर खेल की व्यापक पहुंच के लिए 3.5 करोड़ पाउंड के निवेश की घोषणा की। सुनक अकसर क्रिकेट के प्रति अपने लगाव के बारे में बात कर चुके हैं और डाउनिंग स्ट्रीट गार्डन में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ कुछ गेंद हिट करने को बतौर प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल का अहम मौका भी करार दिया हैं। सुनक अकसर क्रिकेट के प्रति अपने लगाव के बारे में बात कर चुके हैं और…

Read More