Author: News Maati

नयी दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और संसद के निचले सदन में उत्तर प्रदेश की रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। राहुल गांधी द्वारा रिक्त वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यहां अपने आवास पर इस मुद्दे पर चर्चा के बाद खरगे संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट पर बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। लोक सभा चुनाव…

Read More

कोलकाता:  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे के गुवाहाटी-दिल्ली मार्ग पर पश्चिम बंगाल के रंगापानी में सोमवार को सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस में एक मालगाड़ी के पीछे से टक्कर मारने के कारणों की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने शुरू कर दी है। वैष्णव ने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर रेल परिचालन बहाल करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वैष्णव ने सिलीगुड़ी में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी…

Read More

रांची। झारखंड में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है. लिहाजा, लोकसभा चुनाव खत्म होते ही ना सिर्फ सत्ताधारी दल बल्कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस बार भाजपा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह मोदी कैबिनेट में मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है. उनके नेतृत्व में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है. उनके इस अभियान में सहयोग के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है. हिमंता के नेतृत्व में…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘सात निश्चय’ के तहत अगले साल तक प्रदेश में 5 लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।सुशासन के कार्यक्रम 2020-25 के तहत 15 दिसंबर 2020 से लागू ‘सात निश्चय-2’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री, संबंधित विभागों के मंत्रियों, सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अगले एक वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति के लिए बची हुई नौकरी एवं रोजगार देने…

Read More

सीतामढ़ी। जब भी कोई जन प्रतिनिधि चुनाव जीतकर सदन जाता है और सदन के अंदर ईश्वर को साक्षी मानकर गोपनीयता का शपथ लेता है। शपथ के दौरान जन प्रतिनिधि कहता है कि मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं, भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं उसके कर्त्तव्यों का पलना करूंगा। किसी भी समाज या व्यक्ति से राग-द्वेष की भावना नहीं रखूंगा।लेकिन, नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू नेता और सीतामढ़ी के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर का बड़ा बयान…

Read More

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को टक्कर मार दी। 15 यात्रियों की मौत और कई घायल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव टीम मौके पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दार्जिलिंग के पास हुआ।घटना स्थल, न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठी और उसने सामने खड़ी कंचनजंगा…

Read More

नयी दिल्ली:  अमूल ने नोएडा में एक महिला ग्राहक से आइसक्रीम का टब वापस करने का सोमवार को अनुरोध किया ताकि उसकी गहन जांच की जा सके। महिला ने दावा किया था कि उसे आइसक्रीम से कनखजूरा मिला है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह भारत और वैश्विक बाजारों में बेहतर गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने नोएडा में महिला ग्राहक को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया। नोएडा के खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले की जांच शुरू…

Read More

रायपुर:  छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य में विद्यालयों की गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की हैं। वर्तमान में राज्य में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी है। आदेश के अनुसार स्कूल…

Read More

चाईबासा (झारखंड):  झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई। मारे गये नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है। एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि किया है.…

Read More

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट सोमवार को एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के कम से कम दो पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए। उत्तर सीमांत रेलवे कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे प्रबंधक ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे हुई इस दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की अपुष्ट खबरें हैं। अधिकारी ने बताया कि अगरतला से आ रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी के समीप एक मालगाड़ी से टकरा गई।

Read More