Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
नयी दिल्ली/रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने इस दावे के समर्थन में एक फ्रिज और स्मार्ट टीवी का बिल सबूतों में शामिल किया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की 8.86 एकड़ जमीन अवैध तरीके से हासिल की थी। संघीय जांच एजेंसी ने रांची स्थित दो डीलर से ये रसीदें प्राप्त कीं और उन्हें पिछले महीने 48 वर्षीय झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता और चार अन्य के खिलाफ दायर अपने आरोप पत्र में शामिल किया। रांची में न्यायाधीश राजीव रंजन की विशेष पीएमएलए अदालत ने चार अप्रैल को आरोप-पत्र पर…
इस्लामाबाद, एजेंसियां : पाकिस्तान इस महीने के मध्य में परिपक्व वाले 10 साल के यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर का विदेशी ऋण चुकाने को तैयार है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बॉन्ड की बिक्री के माध्यम से जुटाया गया कर्ज सात अरब डॉलर से कम हो जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि वह किसी भी समय बॉन्ड चुकाने के लिए तैयार है और वित्त मंत्रालय से ऐसा करने के निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा है। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरोबॉन्ड और सुकुक्स (इस्लामिक वित्त में उपयोग किए जाने…
रांची : मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह पहुंचे और वहां से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया। इसके बाद वे शवों को लेकर जुमार नदी के तट पर पहुंचे। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अब तक कुल 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। मौके पर अंतिम अरदास परमजीत सिंह…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने को लेकर खरगे द्वारा भाजपा पर तंज कसे जाने के एक दिन बाद केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में कहा कि अनुच्छेद…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली उच्च न्यायालय ने 48 साल पहले बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की हत्या की निष्पक्ष तरीके से फिर से जांच कराने की उनके पोते की याचिका 16 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने वैभव मिश्र की अर्जी दोषियों की एक अपील के साथ सूचीबद्ध की। अपील में, हत्या के लिए दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने को चुनौती दी गई है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 13 अक्टूबर को वैभव को दोषियों की अपील पर…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के पूर्व प्रमुख नीरज कुमार ने इस शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड में अपने कार्यकाल के दौरान सुपरस्टार विराट कोहली की काम के प्रति ईमानदारी को ‘अतुलनीय’ पाया। दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज ने 2015 से 2018 के बीच बीसीसीआई के साथ काम किया। बीसीसीआई एसीयू में उनकी भूमिका के लिए उन्हें क्रिकेटरों के साथ नियमित रूप से बातचीत करने की आवश्यकता थी और उन्होंने उनमें से अधिकांश को अच्छा और मिलनसार पाया। नीरज ने कहा, ‘‘उनमें से बहुत सारे (अच्छे) थे। किसी को भी उन पर गर्व…
आशुतोष दुबे कास्टिंग फ़िल्म की समग्र डिज़ाइन में बहुत महत्त्वपूर्ण तत्व है। ख़ास तौर पर उस फ़िल्म के लिए जो सितारों के लिए नहीं, कहानी के लिए बनाई गई हो। तब पात्र के अनुकूल कलाकारों की खोज होती है, यह नहीं कि स्टार मिल गए अब इनकी छवि के मुताबिक छप्पन फार्मूलों से खचाखच कहानी गढ़ ली जाए। कास्टिंग के लिहाज से फ़िल्मों में ‘साहिब बीबी और ग़ुलाम’ मुझे परफेक्ट लगती है। वहीदा छोटी बहू नहीं हो सकती थीं, भले वह यह भूमिका चाहती रही हों। छोटी बहू तो मीना कुमारी ही हो सकती थीं। दिप दिप करती उनकी वह…
नयी दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में हाल ही में निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पांच अन्य नेताओं ने शनिवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले अन्य लोगों में अशोकराव शंकरराव चव्हाण (महाराष्ट्र), चुन्नीलाल गरासिया (राजस्थान), अनिल कुमार यादव मंडाडी (तेलंगाना), सुष्मिता देव और मोहम्मद नदीमुल हक (दोनों पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। धनखड़ के कार्यालय ने शपथ-ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन…
रांची : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से अकील अख्तर एवं चतुरानन्द पाण्डे, दुमका से जोनाथन टुडू, अजय सिंह एवं तरूण गुप्ता, गोड्डा से ब्रजमोहन कुमार एवं खालिद खलील, चतरा से पारस सिंह एवं अशोक गहलोत, कोडरमा से अर्जुन बैठा, संतोष सहाय एवं अजीत वर्णवाल, गिरिडीह से लम्बोदर महतो एवं नजरूल हसन हाशमी, धनबाद से उमाकांत रजक, रांची से हसन अंसारी एवं राजेंद्र मेहता, जमशेदपुर से रामचंद्र सहिस, स्वपन सिंहदेव एवं बनबिहारी महतो, सिंहभूम से दामू बानरा,…
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि तिहाड़ जेल में छह महीने रहने के दौरान उन्होंने दृढ़ता और साहस से काम लिया और उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से भी कहा था कि वे ‘‘आंसू न बहाएं’’। राज्यसभा सदस्य सिंह को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दे दी थी। लगभग छह महीने तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद वह बुधवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। उन्होंने एक साक्षात्कार में तिहाड़ में बिताये अपने दिनों को याद किया। दिल्ली…