Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए नीतीश, जानें क्या है मामला
- साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते, बबुआ को 12 बजे सोकर उठने की आदत, योगी ने अखिलेश पर बोला हमला
- बिहार : बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार , कहा – इतनी जल्दबाजी क्यों?
- भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा में पुरी पहुंचे लाखों श्रद्धालु, गूंजा जय जगन्नाथ
- रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा
- झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
Author: News Maati
नयी दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। दुर्घटना के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुए रेल मंत्री ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी के सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा…
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका ने भारत से आम की विभिन्न किस्मों के आयात की अनुमति दे दी है। भारत के कृषि निर्यात निकाय के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। भारतीय कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहायक महाप्रबंधक सिम्मी उन्नीकृष्णन ने पिछले सप्ताह यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित ‘भारत आम उत्सव 2024’ कार्यक्रम में यह घोषणा की। स्थानीय व्यापारियों और मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पिछले वर्ष आमों के लिए बाजार तक पहुंच प्राप्त हुई थी और अब हमने गुजरात से भारत के लिए 1.5 मीट्रिक टन आमों को रवाना…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र का यह पहला दौरा है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी करने संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर किये थे। अब वह वाराणसी में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से यह राशि किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे।अब तक पीएम-किसान के तहत 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिल चुका है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा सह प्रभारी बनाये गये हैं। प्रदेश भाजपा ने इनका स्वागत और अभिनंदन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों नेता अनुभवी, परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं। श्री मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह और हेमंत विश्व सरमा ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों, कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा।…
पटना । पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कहा कि यह हादसा पश्चिम बंगाल में हुआ है, इसलिए ममता बनर्जी समझेंगी। वहीं, राबड़ी देवी ने हादसे के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि हमारा लॉ एंड आर्डर ठीक है। क्या ठीक है, यह तो दिख ही रहा है, बिहार में रोज मर्डर हो रहा है, बलात्कार हो रहा है, बलात्कार करके मारकर फेंक दिया जा रहा है। सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के यादव और मुसलमान का हम काम नहीं…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रेलवे की ओर से एक सूची जारी कर रद्द और डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की जानकारी दी गई है। सूची के अनुसार पांच ट्रेनों को रद्द किया गया है और आठ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेनें रद्द : ट्रेन…
्रमुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की एक दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की। इस तस्वीर में बाप-बेटी के बीच की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फोटो में रणबीर ग्रीन कलर की लॉन्ग स्लीव्स वाली टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। साथ ही क्रॉसबॉडी बैग भी कैरी किया हुआ है। वहीं लाडली राहा ने येलो कलर की फ्रॉक पहनी हुई है, साथ ही पापा से मैच करते हुए व्हाइट शूज पहने हैं। इस लुक में…
मुंबई: एयर इंडिया की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में सवार एक यात्री को परोसे गए भोजन में ब्लेड जैसी धातु का टुकड़ा पाए जाने पर एयरलाइन ने गहरा खेद जताया है। एयरलाइन ने सोमवार को बयान में पिछले हफ्ते की इस उड़ान में एक यात्री के भोजन में कोई ‘बाहरी चीज’ मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वस्तु उसके खानपान साझेदार ताजसैट्स की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से आई थी। एयरलाइन के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि हमारी एक फ्लाइट में…
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने और खटाखट स्कीम को लेकर कसा तंज । पुरी ने कर्नाटक सरकार के पेट्रोल-डीजल के दाम 3 और 3.5 रुपए बढ़ाने पर कहा कि कांग्रेस ने फ्री की गारंटियां दी थी कि सालाना हर एक परिवार में एक महिला के खाते में एक लाख रुपये देंगे। अगर 32 लाख परिवार है तो 32 लाख करोड़ रुपये की जरूरत है, किससे उन्होंने सलाह ली थी या किसके कहने पर किया था। वो तो मैं नहीं कह सकता। लेकिन,…
नयी दिल्ली: ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से मशीनों और प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने या उन्हें हटाने को कहा। यह मांग ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक “ब्लैक बॉक्स” है और किसी को भी इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।