Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
- रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
Author: News Maati
मुंबई । शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार के बाद बाजार के मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। अब तक के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 85,052 और 25,978 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया है। सुबह 10:12 पर सेंसेक्स 60 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,986 और निफ्टी 19 अंक की तेजी के साथ 25,958 पर था। हालांकि, शुरुआती कारोबार बाजार में रुझान सकारात्मक बना हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1388 शेयर हरे निशान और 758 शेयर लाल निशान में थे। छोटे और मझोले शेयरों में…
मुजफ्फरपुर । लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की वैशाली से सांसद वीणा देवी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में सांसद सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में दिनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप हुई है। बताया जा रहा है वैशाली सांसद वीणा देवी के बेटे को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं ग्रामीण भी मौके…
खूंटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरूआत करते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कांग्रेस को महाभ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि यह राष्ट्र विरोधी तत्वों और अलगाववादी ताकतों को संरक्षण देती है। इस पार्टी ने भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का पोषण किया है। झारखंड में हेमंत सोरेन ने भी कांग्रेस से यही सब सीखा है। कांग्रेस की राह पर चलकर जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई, परिवारवाद को बढ़ावा दिया, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया,…
रामगढ़ जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में बिहार के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गैंग काफी सक्रिय थे। इस बात का खुलासा रामगढ़ पुलिस ने तब किया जब गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया। बिहार के ही कुछ लोग रामगढ़ में परीक्षार्थियों को परीक्षा पास कराने की टिप्स दे रहे थे। इसके बदले में 25 लाख रुपये की डिमांड थी। रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने सोमवार को इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इस गिरोह के कई सदस्यों के नाम सामने आ चुके हैं। गिरफ्तार सदस्य चंचल कुमार सिंह आरा जिले के चौरी थाना अंतर्गत बेरथ गांव का…
लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर समेत चार अपराधियों को जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शूटर अश्विनी कुमार सिंह और प्रिंस कुमार कुरुक्षेत्र हरियाणा के रहने वाले हैं। जबकि उनके साथ गिरफ्तार दो अन्य अपराधी उमेश कुमार सिंह और सर्विस कुमार यादव लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने गांजा और अफीम भी बरामद किया है। डीएसपी अरविंद कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली…
बेरुत (लेबनान)। गाजा में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने पड़ोसी देश लेबनान में हिज्बुल्लाह आतंकियों के 300 ठिकानों पर एकसाथ स्ट्राइक की है, जिसमें अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 300 ठिकानों पर हमले किए हैं। वहीं, लेबनान ने दावा किया कि इन हमलों में 100 लोग मारे गए हैं। इजरायल के डिफेंस फोर्स (आइडीफ) ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 (स्थानीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे) से सुबह 7:30 बजे के…
रामगढ़। जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नया मोड़ के समीप एक ट्रेलर पीबी 10 एचजेड 5084 में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक आदित्य कुमार और राजा कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक चंदन कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों युवक दिग्वार गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर…
मुंबई। शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सिलसिला आज लगातार चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा। शेयर बाजार ने आज आॅल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड से कारोबार की शुरूआत की, दिन के कारोबार में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक मजबूती के नए शिखर पर पहुंचे और अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने आॅल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बना कर मजबूती के नए शिखर पर आज के कारोबार का अंत किया। आज दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत और निफ्टी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। पूरे दिन के…
नई दिल्ली। निर्देशक किरण राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म लापता लेडीज ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस फिल्म को 2024 के आॅस्कर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में आधिकारिक रूप से भारत की ओर से नामांकित किया गया है। यह फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है और अब आॅस्कर की दौड़ में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। लापता लेडीज एक सामाजिक व्यंग्य और दिलचस्प कहानी है, जिसमें ग्रामीण भारत की दो लड़कियों के अचानक गायब हो जाने की कहानी को हास्य और संवेदनशीलता के साथ दिखाया…
नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और आजसू के बीच सीट शेयरिंग का ऐलान नवरात्रि के दौरान हो सकता है। दोनों पार्टियों के बीच इसे लेकर चल रही बातचीत में आमतौर पर सहमति बनती दिख रही है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद सोमवार को रांची लौटे आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। हम मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने को…