Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए नीतीश, जानें क्या है मामला
- साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते, बबुआ को 12 बजे सोकर उठने की आदत, योगी ने अखिलेश पर बोला हमला
- बिहार : बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार , कहा – इतनी जल्दबाजी क्यों?
- भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा में पुरी पहुंचे लाखों श्रद्धालु, गूंजा जय जगन्नाथ
- रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा
- झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 19 जून को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2016 मे नालंदा के भग्नावशेष को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल घोषित किया गया था। विश्वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। इस उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य शामिल होंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। परिसर में 40 कक्षाओं वाले दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं, जिनकी कुल बैठने की क्षमता लगभग 1900 है। इसमें 300 सीटों की…
रांची। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इससे पूर्व अदालत ने 10 जून को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। उल्लेखनीय है कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48/2022 में वारंट लिया था। इसी दिन जयराम महतो अपना नामांकन दाखिल करने गए थे, उस दिन रांची पुलिस वारंट लेकर जयराम महतो को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी। हालांकि…
पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मंगलवार को ईमेल से दी गयी। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। धमकी भरे ईमेल के मिलने की पुष्टि पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने की है। धमकी देने वाले ने मेल के माध्यम से पटना समेत देश के 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है।पटना एयरपोर्ट के निदेशक को दोपहर 01:10 बजे धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पटना पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम पटना एयरपोर्ट…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम एवं राज्य सरकार से पूछा कि बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई एवं सौंदर्यकरण में कितने रुपये हुए खर्च हुए। कोर्ट ने मौखिक कहा कि जब बड़ा तालाब और हरमू नदी के सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर करोड़ों की राशि खर्च की गई, तो फिर इसकी सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई? क्यों बड़ा तालाब का पानी सड़ गया और पानी से दुर्गंध आ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर एक्शन नहीं लिया गया तो कोर्ट कड़ा आदेश पारित…
रांची। झारखंड सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे क्रांति कुमार गड़िदेशी को दुमका जोनल आईजी बनाया गया है। इस संबंध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसीप्रकार दुमका जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित अन्नेपू विजयालक्ष्मी को आईजी ट्रेनिंग बनाया गया है। जैप वन के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी और देवघर एसपी के पद पदस्थापित राकेश रंजन को जैप-1 का समादेष्टा बनाया गया है।
रांची। राजधानी की बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तृति कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर दिवाकर गंझु उर्फ प्रताप दस्ते के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में बादल गंझु और प्रिंस जयसवाल शामिल हैं। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो गोली, एक मोबाइल और एक राउटर बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी संगठन के एरिया कमाण्डर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप दस्ते के सक्रिय सदस्य बादल गंझू सहित दो नक्सली बुढमू थानान्तर्गत उमेडण्डा गांव के शिव मंदिर के पास…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा और जेटेया थाना क्षेत्रों के लिपुंगा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए थे। इस दौरान दो नक्सली गिरफ्तार भी किए गए थे। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को जवानों की हौसला अफजाई की। उन्होंने सुरक्षा बलों की पूरी टीम को चाईबासा पुलिस केंद्र में सम्मानित किया। चाईबासा पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में आॅपरेशन में शामिल सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते…
मुंबई । अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों का ब्याज दर को लेकर आने वाले वक्तव्य के इंतजार में विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, यूटिलिटीज और दूरसंचार समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी आज नये शिखर पर पहुंच गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 308.37 अंक की छलांग लगाकर पहली बार 77 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 77,301.14 अंक के नये शिखर पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 92.30 अंक की बढ़त के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद 30 जून को एक बार फिर आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यकम मन की बात में देशवासियों के साथ विचार साझा करेंगे। श्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपको यह बताते हुए प्रसन्न्ता हो रही है कि चुनाव के कारण कुछ महीने के अंतराल के बाद मन की बात की एक बार फिर से वापस हो रही है। इस महीने का कार्यक्रम 30 जून को होगा। आप सब इस कार्यक्रम के लिए माईगोव ओपन…
मुंबई। वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन और मैडज मूवीज प्रेजेंट भोजपुरी फिल्म एक बहू ऐसी भी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक बहू ऐसी भी, सास और बहू के रिश्तों की कहानी पर आधारित है। इसमें रिचा दीक्षित केन्द्रीय भूमिका में नजर आ रही हैं, जो एक बहू के किरदार में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, समीर आफताब, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं। फिल्म एक बहू ऐसी भी का ट्रेलर एंटर10 रंगीला से रिलीज हुआ है। निमार्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म एक बहू ऐसी भी एक शानदार कहानी…