Author: News Maati

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले सोनाक्षी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी रखी। सोनाक्षी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें उनकी बैचलर पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोनाक्षी की दोस्त हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल की बहन सनम के साथ नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा के घर पर शादी समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसके साथ…

Read More

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे, जहां वह तीन हजार करोड़ रुपए से भी अधिक लागत की 80 से भी अधिक विकास योजनाओं का उद्घाट और शिलान्यास भी करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी गुरूवार शाम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में ह्ययुवा सशक्तिकरण, जम्मू कश्मीर में बदलाव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे।मोदी शुक्रवार सुबह श्रीनगर में…

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को सभी राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर छात्रों के लिए न्याय की मांग करेगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं, राज्य प्रभारियों, महासचिवों और अन्य शीर्ष पदाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि नीट परीक्षा और इसके परिणाम से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की तत्काल आवश्यकता है।

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर आग्रह किया कि संसद परिसर में महात्मा गांधी, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और कई अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को उस पुराने स्थल पर फिर से स्थापित किया जाएं जहां से हटाकर उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति को संबोधित अपने पत्र में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं को बिना किसी परामर्श के ‘‘मनमाने ढंग से’’ एक अलग कोने में स्थानांतरित कर दिया गया है और यह लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन…

Read More

नयी दिल्ली:  ताप विद्युत संयंत्रों (टीपीपी) में कोयला भंडार 16 जून को सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन हो गया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कोयला मंत्रालय ने कहा कि टीपीपी को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है। कुल कोयला उत्पादन 16 जून तक 20.74 करोड़ टन रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी दिन की तुलना में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। निजी और वाणिज्यिक खानों से कोयला उत्पादन 27 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.3 करोड़ टन पर पहुंच गया है। एकीकृत कोयला…

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनकी पार्टी की युवाओं ने आश्रय गृहों में रहने वाले जरूरतमंदों को कूलर और कई लोगों को संविधान की प्रति भेंट की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई ऐसे लोगों को कूलर वितरित किए जो आश्रय गृहों में जीवन बिताते हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर दिल्ली में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शहर के आश्रय गृहों को एयर कूलर का वितरण किया गया।’’…

Read More

राजगीर (बिहार): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा के खंडहरों का बुधवार को दौरा किया। प्राचीन नालंदा के खंडहरों में मठ और शिक्षण संस्थान के पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं। इसमें स्तूप, मंदिर, विहार (आवासीय और शैक्षणिक भवन) तथा प्लास्टर, पत्थर और धातु से बनी महत्वपूर्ण कलाकृतियां शामिल हैं। नालंदा भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। प्रधानमंत्री आज यहां नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के नालंदा दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने…

Read More

नालंदा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आग की लपटों में पुस्तकें भले ही जल जाएं, लेकिन ज्ञान को नहीं मिटा सकते। प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन समारोह पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह नया कैंपस, विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा। नालंदा बताएगा जो राष्ट्र, मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं वो राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित कर बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नालंदा केवल भारत के ही अतीत का पुनर्जागरण नहीं है,…

Read More

रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के बूढ़मू स्थित घर और रांची तथा हजारीबाग में बुधवार सुबह करीब पांच बजे एनआईए ने कार्रवाई की। जांच एजेंसी रांची स्थित बुढ़मू सहित दो ठिकानों के अलावा हजारीबाग के गिद्दी में भी रेड कर रही है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में एनआईए की टीम ने उसके घर में कागजात खंगाले। जेल से गैंग को ऑपरेट करने वाले गैंगस्टर अमन साहू पर कई गंभीर आरोप…

Read More

धनबाद । झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा मंगलवार देर रात लोहार बरवा नामक जगह पर हुआ। मृतकों में धनबाद के रांगा टांड इलाके के निवासी राहुल कुमार गुप्ता और गांधी नगर कॉलोनी निवासी अंकित शामिल हैं। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया है कि कार रॉन्ग साइड से जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक के साथ हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे…

Read More