Author: News Maati

नयी दिल्ली:  बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 404.18 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी तेजी से निवेशकों की पूंजी में 11.29 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट से उबरते हुए पिछले बंद से 486.50 अंक चढ़कर 74,339.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 718.31 अंक चढ़कर 74,571.25 अंक तक पहुंच गया था।

Read More

आंवला/आगरा (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुष्टीकरण की राजनीति को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन का आधार बताते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इस गठबंधन के नेता धर्म आधारित आरक्षण देने के मकसद से संविधान बदलने के लिये वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के उलट भाजपा राज्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) का आरक्षण लूटने के उनके मंसूबे पर ‘ताला’ लगाने के लिये 400 सीटें मांग रही है। मोदी ने आगरा और बरेली के आंवला में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित रैलियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा,…

Read More

रांची : गोड्डा लोकसभा सीट से टिकट कटने पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह को कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी कर कहा है कि ऐसे कई टिकट कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए कुर्बान कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करते हुए, आगे भी, पार्टी की समर्पित सिपाही का कर्तव्य निभाते हुए चलना है। दीपिका ने कहा कि गोड्डा की जनता ने पिछले तीन-चार दिनों में जो स्नेह और भरोसा बरसाया, वो मैं कभी नहीं भूल सकती। ये मेरे लिए यादगार क्षण रहे। बता दें कि लोकसभा…

Read More

चन्नापटना (कर्नाटक) : कांग्रेस प्रमुख एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान ‘400 पार’ का नारा इसलिए लगा रहे हैं ताकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत मिल सके जो संविधान बदलने के लिए जरूरी है। खरगे ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग का छाप होने के प्रधानमंत्री के आरोप को लेकर उन पर प्रहार करते हुए कहा कि वह मोदी के साथ खुली बहस करने को राज़ी हैं।

Read More

सुशोभित जेब से जैसे रूमाल गिर गया हो, वैसे ही शाहजहानाबाद की उठान से नीचे की ओर चौक बाज़ार की ये दो मीनारें दिखाई देती हैं। बीच में मुंशी हुसैन ख़ां की तलैया का मटमैला शीशा औंधे मुँह पड़ा होता। उसके किनारे पर दरारें खिंच आतीं। ये मीनारें जामा मस्जिद की हैं, जो भोपाल की चार बेगमों में से पहली क़ुदसिया बेगम ने बनवाई थी! इसके कोई तीस साल बाद उनकी पोती सुल्तान शाहजहाँ (भोपाली इनको ‘शाजा बेगम’ कहते हैं, ठीक वैसे ही, जैसे वो ‘नूर-उस-सबाह’ को ‘नूरसभा’ कहते हैं) ने शाहजहानाबाद बसाया और वहाँ ताजुल मसाजिद तामीर करवाई। ताजुल…

Read More

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये रहा। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 12.4 प्रतिशत बढ़कर 20,466 करोड़ रुपये हो गया। आलोच्य वित्त वर्ष में रिलायंस जियो की आय साल भर पहले की तुलना में 10.2 प्रतिशत बढ़कर 1,00,119 करोड़ रुपये हो गई।

Read More

नयी दिल्ली:  घरेलू हवाई यातायात रविवार को नए मुकाम पर पहुंच गया। उस दिन रिकॉर्ड 4,71,751 यात्रियों ने हवाई सफर किया। आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आई है। रविवार को हवाई यातायात कोविड-पूर्व की औसत संख्या 3,98,579 यात्रियों से 14 प्रतिशत अधिक रहा। यह संख्या 21 अप्रैल, 2023 को दर्ज किए गए 4,28,389 यात्रियों और 5,899 उड़ानों के घरेलू हवाई यातायात से अधिक है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत का घरेलू विमानन क्षेत्र ‘हर दिन एक नई ऊंचाई पर’ पहुंच रहा है। मंत्रालय ने कहा, भारत में घरेलू विमानन में अभूतपूर्व…

Read More

रांची : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल को गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन करेंगी। कल्पना सोरेन अब सक्रिय रूप से राजनीति हिस्सा बन गई हैं। वह लगातार एक के बाद एक सभाओं को संबोधित कर रही हैं। रविवार को ही उन्होंने उलगुलान महारैली जैसे बड़ी सभा में हुंकार भरी थी। कहा जा रहा है कि यह आयोजन भी उन्हीं की पहल पर हुआ था। इधर, बीजेपी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गांडेय उपचुनाव 20 मई को होना है।   बता दें कि हेमंत…

Read More

चाईबासा : भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। सोमवार को उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान गीता कोड़ा के साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह, पूर्व सीएम मधु कोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चाईबासा संसदीय सीट पर 13 मई को मतदान है। गीता कोड़ा चाईबासा गांधी मैदान से पदयात्रा करते हुए डीसी ऑफिस पहुंची। इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ थे। बता दें कि गीता कोड़ा का इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी से सीधा मुकाबला है। जोबा मांझी 23 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। …

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चिकित्सकीय जांच करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। बोर्ड यह तय करेगा कि केजरीवाल के रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन की जरूरत है या नहीं। साथ ही बोर्ड उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य पहलुओं पर भी गौर करेगा। सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो)और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने केजरीवाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस की मदद से अपने चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए दाखिल अर्जी को खारिज…

Read More