Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
- रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
Author: News Maati
रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का दावा है कि यदि कल चुनाव की घोषणा हो जाय तो भी झारखंड पुलिस चुनाव करवाने को तैयार है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डीजीपी ने बताया कि चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में झारखंड पुलिस की तरफ से चुनाव को लेकर की गई तैयारी का पूरा विवरण पेश किया गया है। झारखंड पुलिस पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है, उन्हें बस इसका इंतजार है कि विधानसभा चुनाव कितने चरणों में संपन्न होगा। यदि चुनाव एक…
रांची। राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 40 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार देर रात जारी कर दी है। -अशोक कुमार राम डीएसपी बेड़ो, रांची।-नीरज डीएसपी खलारी, रांची।-राजेश कुमार डीएसपी एटीएस।-किशोर कुमार रजक डीएसपी एसीबी, रांची।-मनोज ठाकुर डीएसपी सीसीआर, जमशेदपुर।-सुनील कुमार चौधरी सिटी डीएसपी, जमशेदपुर।-पवन कुमार 2 डीएसपी, बड़कागांव।-अमित कुमार डीएसपी मुख्यालय, हजारीबाग।-अजीत कुमार विमल डीएसपी, बरही।-पवन कुमार 1 डीएसपी, पतरातु।-जय गोविंद प्रसाद गुप्ता डीएसपी मुख्यालय, रामगढ़।-समीर कुमार सवैया डीएसपी, सरायकेला।-संतोष कुमार डीएसपी, पाकुड़।-जयश्री कुजूर डीएसपी मुख्यालय, पाकुड़।-विद्याशंकर डीएसपी ट्रैफिक, बोकारो।-नवीन कुमार सिंह डीएसपी, बाघमारा।-धीरेंद्र…
रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को नव प्रोन्नत 140 हवलदारों को बिल्ला लगाकर सम्मानित किया। रांची जिले में पदस्थापित 140 एसएलसी उत्तीर्ण आरक्षियों का डीआईजी अनूप बिरथरे के आदेश पर आरक्षी से हवलदार की कोटी में प्रोन्नति दी गई। इसके बाद एसएसपी और सिटी एसपी ने रांची पुलिस लाइन में हवलदार को बिल्ला लगाकर सम्मानित किया। इसके लिए कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मेजर, सार्जेंट मेजर और झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन शाखा रांची के पदाधिकारी उपस्थित थे।
हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का जायजा लिया। सभी नेताओं ने झारखंड पुलिस एकेडमी के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल मटवारी स्थित गांधी मैदान पंहुचकर सभी ने तैयारी का जायजा लिया। टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है। यहां पहुंचे जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से भी इन्होंने संयुक्त रूप…
पटना। मंत्री अशोक चौधरी को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जदयू के महासचिव अफाक अहमद खान ने गुरुवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर जानकारी दी कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर अशोक चौधरी को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया गया है। अशोक चौधरी को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने स्पष्ट संदेश दे दिए हैं कि पार्टी में अशोक चौधरी का कद और सीएम से उनके संबंध दोनों मजबूत हैं। जदयू में भी इशारे ही इशारे में कुछ नेताओं ने अशोक चौधरी पर निशाना…
बेरूत । भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द लेबनान छोड़ने की सलाह दी है। वहीं उन लोगों को ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है, जिन्हें गंभीर हालात के बीच लेबनान में ही रहना है। इसके अलावा भारतीय नागरिकों से अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की अपील की गई है। लेबनान पर जारी इजरायली हमले के बीच भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी जारी की है। अल जजीरा की गुरुवार की एक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हमलों…
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एडवांस्ड बैलिस्टिक फॉर हाई एनर्जी डिफेट (एबीएचईडी) नामक नई हल्के वजन वाली बुलेटप्रूफ जैकेट विकसित की है। जैकेट की आर्मर प्लेट्स ने सभी आवश्यक रिसर्च परीक्षण पास कर लिये हैं। ये जैकेट सेना से निर्धारित अधिकतम वजन सीमा से भी हल्की हैं और 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करती हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन जैकटों को पॉलिमर और स्वदेशी बोरॉन कार्बाइड सिरेमिक सामग्री से बनाया गया है। इसे डीआरडीओ के सहयोग से उचित मॉडलिंग और सिमुलेशन के बाद विभिन्न सामग्रियों के साथ डिजाइन किया…
पटना। बिहार में जाति को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है। मांझी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें यादव नहीं बल्कि गड़ेरिया बताया है। लालू ने भी पलटवार करते हुए मांझी पर तंज कसा है। कुल मिलाकर पितृपक्ष के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे के पुरखों की जाति उकट (किसी भी बात की छीछालेदर करना) दी। लालू को मांझी ने कहा था- गड़ेरियामामला शुरू हुआ जब पत्रकारों ने जीतन राम मांझी से लालू परिवार पर उनके…
बोकारो गोमो रूट पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रोकी गई
रांची। झारखंड के बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा संभाग के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने बताया, “इस्पात ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे कल रात करीब नौ बजे बोकारो जिले के तुपकाडीह स्टेशन के निकट पटरी से उतर गये। हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत…
मुंबई । एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.3 अंक चढ़कर 85,372.17 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 51.85 अंक की बढ़त के साथ 26,056 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और…