Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
- भारत के 12 LPG जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार
- बंगाल में TMC राज की मुस्लिम बहुल OBC लिस्ट होगी रद्द, सुवेंदु सरकार ने पास कराए 2 अहम बिल
Author: News Maati
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देते हुए एक स्थानीय अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आग्रह भी खारिज कर दिया। ईडी 48 घंटे की रोक के दौरान ऊपरी अदालत जा सकती थी। अदालत ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आग्रह भी खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने नियमित जमानत के लिए केजरीवाल द्वारा दायर…
रांची। झारखंड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। झारखंड पुलिस भी अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने जा रही है। भारतीय सेना की कैंटीन की तरह झारखंड पुलिस के जवानों को भी कैंटीन में कम दामों पर सामान मिलेंगे। राज्य के 40 हजार पुलिसकर्मियों को स्मार्ट कार्ड से फायदा होगा। अब झारखंड पुलिस के जवान पुलिस कैंटीन में स्मार्ट कार्ड के जरिये भी खरीददारी कर पायेंगे। स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला और फिर उसका परिवारिक सदस्य ही कर सकता है। नई स्कीम के तहत कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत तक की भी…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी को शेष भारत से रेललिंक से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की और संगलदान से रियासी तक करीब 46 किलोमीटर के खंड पर मेमू ट्रेन का पहली बार सफल परीक्षण किया जिसमें दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल पुल शामिल है।जम्मू-कश्मीर को एक वैकल्पिक और विश्वसनीय परिवहन प्रणाली प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा निमार्णाधीन 272 किलोमीटर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) के तहत उधमपुर से बारामूला तक कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली लंबी रेलवे लाइन का केवल 17…
पटना। पटना के बाद अब आने वाले दिनों में गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में भी मेट्रो का परिचालन होगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। आज की बैठक में 22 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में भी मेट्रो चल सके इसके लिए पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके बाद डीपीआर बनेगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य के जितने परीक्षा आयोग हैं वे आॅन लाइन परीक्षा…
सुशोभित एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न का सामना कीजिये : “अगर बलिदान में आत्मबलिदान की भावना निहित नहीं है तो क्या उसे आध्यात्मिक रूप से वैध माना जा सकता है?” अब इसका परिप्रेक्ष्य समझिए। मनुष्यों को ऐसा क्यों लगता है कि वो इतने ‘प्रिविलेज्ड’ हैं कि एक ‘काल्पनिक’ ईश्वर या ख़ुदा- जिसके अस्तित्व का कोई प्रमाण नहीं है- को प्रसन्न करने के लिए वो एक जीवित प्राणी का उसकी मर्ज़ी के खिलाफ़ बलिदान दे सकते हैं? वहीं क्या वह मनुष्य से उच्चतर शक्तियों- जैसे कि क्लाइमेट, नेचर, कॉसमॉस- के द्वारा उत्पन्न आपदाओं- जैसे सूखा, बाढ़, भीषण गर्मी, उल्कापात- से बड़े पैमाने पर…
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजीसी) 2024 में अनियमितता: परीक्षापत्र लीक के आरोपों और मेधा सूची में अधिक वृद्धि को लेकर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी यह इम्तिहान फिर से आयोजित करने की मांग रहे हैं। हालांकि 1563 विद्यार्थियों के कृपांक को रद्द करने के केंद्र के फैसले से उनकी चिंता का पूर्णत: निदान नहीं हो सका है। पेपर लीक और अन्य विसंगतियों की लगातार आ रही खबरों के बीच कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा के आयोजन पर से विश्वास खो दिया है।जबकि कई लोग पेपर लीक के आरोपों की गहन…
नयी दिल्ली/ज्यूरिख: स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से स्विस बैंकों में भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों द्वारा जमा धन, 2023 में 70 प्रतिशत की तेज गिरावट के साथ चार साल के निचले स्तर 1.04 अरब स्विस फ्रैंक (9,771 करोड़ रुपये) पर आ गया है। स्विट्जलैंड के केंद्रीय बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, स्विस बैंकों में भारतीय ग्राहकों के कुल धन में लगातार दूसरे वर्ष गिरावट आई है। यह 2021 में 14 साल के उच्चतम स्तर 3.83 अरब स्विस फ्रैंक पर पहुंच गया था। गिरावट का मुख्य कारण बॉन्ड, प्रतिभूतियों और विभिन्न अन्य…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने ‘राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी), 2024’ को रद्द करने और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध करने संबंधी याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को केंद्र, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और अन्य से जवाब मांगा। शीर्ष अदालत ने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के समक्ष नीट 2024 परीक्षा से संबंधित कुछ लंबित याचिकाओं पर आगे की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने एनटीए की चार अलग-अलग याचिकाओं पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इनमें उच्च न्यायालयों…
भुवनेश्वर: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66 वें जन्मदिन पर बधाई दी। राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और धैर्य प्रदान करें ताकि वह करूणा एवं विवेक से हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करती रहें।’’ पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (मैं) आपके स्वस्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’’ राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति के हवाले से लिखा,‘‘ जय जगन्नाथ। (मैंने) आज दिल्ली में स्थित जगन्नाथ…
ब्रिजटाउन : वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टली एम्बरोज भारत के जसप्रीत बुमराह के प्रशंसक हैं और वह नहीं चाहते कि अपने गैर पारंपरिक गेंदबाजी एक्शन में बुमराह कोई भी बदलाव करे क्योंकि उनका मानना है कि हर तेज गेंदबाज चोटिल होने के जोखिम के साथ ही मैदान पर उतरता है । इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार बुमराह ने पिछले साल मार्च में कमर की तकलीफ के कारण सर्जरी कराई थी । लंबे रिहैबिलिटेशन (स्वास्थ्य लाभ ) के बाद उन्होंने नवंबर में भारत में वनडे विश्व कप के जरिये वापसी की और तब से शानदार फॉर्म…