Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आईटी शेयरों में खरीदारी और निरंतर विदेशी कोष प्रवाह से एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.52 अंक चढ़कर 77,808.45 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.1 अंक मजबूत होकर 23,667.10 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
लखनऊ: दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों और विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा, “योग मानवता के अनुकूल है, जो देश, समाज, काल परिस्थितियों से बाधित होकर भी संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है। इस कार्य के साथ यदि हम जुड़ते हैं और संपूर्ण मानवता को जोड़ते हैं तो यह पूर्वजों और विरासत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा कहलाती है।” योगी ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हम सभी के लिए भारत की इसी परंपरा के…
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने संबंधी अधीनस्थ न्यायालय का आदेश तब तक प्रभावी नहीं होगा, जब तक कि अदालत कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेती। ईडी ने न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ के समक्ष अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अपनी याचिका रखी। पीठ ने कहा कि मामला 10 से 15 मिनट में उनके पास आ जाएगा और उसके बाद मामले पर सुनवाई होगी।…
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और योग के प्रति लोगों का आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है। मोदी ने यहां के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे…
पटना । नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक राजनीति गर्म है। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं। इस बीच, पेपर लीक मामले को लेकर रोज खुलासे भी हो रहे हैं। ऐसे में आरोपियों का कबूलनामा सामने आया है। कहा गया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही उन्हें प्रश्नपत्र मिल गया था और परीक्षा में जो प्रश्नपत्र मिले थे, वही पेपर उन्हें एक दिन पहले मिल गए। नीट परीक्षार्थी अनुराग यादव ने साफ कहा कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को 11वीं जेपीएससी परीक्षा पीटी के मॉडल आंसर को चुनौती देने वाली याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद जेपीएससी की दलील को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी। 22 जून से 11वीं जेपीएससी की परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में अब इस परीक्षा का रास्ता साफ हो गया। मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ एस एन पाठक की कोर्ट में हुई। इस मामले में प्रियंका अनुज, जया कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ सहित पांच छात्रों ने याचिका दाखिल की थी।जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल एवं प्रिंस कुमार ने…
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छात्रों को आश्वस्त किया कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं रोकने के लिए जल्द ही एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करेगी जो एनटीए में व्यापक सुधार करेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार एक उच्च स्तरीय समिति बनाने जा रही है। एनटीए, इसकी संरचना, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए उस उच्च स्तरीय समिति…
नयी दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरूवार को तमिलनाडु में अरक्कोणम के पास स्थित नौसेना के हवाई बेस आईएनएस राजाली का दौरा किया और संचालन तैयारियों की समीक्षा की। नौसेना अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा और भविष्य के समुद्री संचालन तथा स्टेशन के बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नौसेना कर्मियों से बातचीत भी की और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की। आईएनएस रजाली 11 मार्च 1992 को कमीशन किया गया था। इसका नाम तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में पाए जाने वाले हॉक प्रजाति के एक आक्रामक…
पटना। नीट पेपर लीक मामले में बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बड़ा दावा किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में जिस सिकंदर यादवेंदु को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, उसका संबंध राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम से है। उन्होंने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन कर इसका खुलासा करते हुए कई प्रमाण भी दिए। उन्होंने कई फोन कॉल के स्क्रीन शॉट भी दिखाए। उन्होंने प्रदीप कुमार नाम के एक शख्स…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गुरुवार झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में शीघ्र मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” की शुरूआत करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस योजना के तहत 25 वर्ष से ऊपर तथा 50 वर्ष से कम उम्र की सभी वर्ग समुदाय की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड प्रदेश की महिलाओं के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर…