Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
- रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
Author: News Maati
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय संस्कृति, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल में स्वदेशी गाय के महत्व को देखते हुए इसे औपचारिक रूप से राजमाता-गौमाता का दर्जा दिया है। इसकी घोषणा करते हुए सरकार ने कहा कि स्वदेशी गाय को भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही महत्वपूर्ण स्थान हासिल है। इसका महत्व न केवल धार्मिक है, बल्कि चिकित्सा और कृषि में भी इसके कई फायदे देखने को मिले हैं।गाय का दूध अपने उच्च पोषण मूल्य के कारण मानव आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मराठवाडा में देवरी और ललकानारी व उत्तरी महाराष्ट्र में डांगी और शवदाभ जैसी विभिन्न देशी नस्ल…
गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 में देश-विदेश से तीर्थयात्री गयाजी आए हुए हैं, जो अपने पितरों की मोक्ष की कामना को लेकर विभिन्न पिंड वेदियों पर पिंडदान कर्मकांड कर रहे हैं। फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पर आज एक अलग नजारा देखने को मिला, जहां विश्व के विभिन्न देशों से आए 15 विदेशी मेहमानों ने पिंडदान कर्मकांड किया। उन्हें देखने को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।़ जर्मनी, रूस सहित इन देशों से आए लोग : स्थानीय प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। इस मौके…
वॉशिंगटन । महीनों से अंतरिक्ष में फंसी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को लेकर अच्छी खबर आई है। सुनीता विलियम्स और विल्मोर को वापस लाने के लिए भेजा गया स्पेसएक्स का स्पेसशिफ क्रू-9 ड्रैगन कैप्सूल सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया है। क्रू ड्रैगन के साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और कॉस्मोनॉट (रूसी अंतरिक्ष यात्री) अलेक्जेंडर गोरबुनोव आईएसएस पर पहुंचे हैं। क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्रियों के आईएसएस पहुंचने पर सुनीता विलियम्स, बुच बिल्मोर और वहां मौजूद आईएसएस के क्रू ने जोरदार स्वागत किया। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने एक्स पर एक पोस्ट में…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व मंत्री हरिनारायण राय । इस दौरान घटवाल जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रतिनिधिमंडल में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ-साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल थे। सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस जानकारी को साझा किया। भुइयां-घटवाल को आदिवासी में शामिल करने की मांग सालों से उठती रही है, चुनाव के वक्त इस तरह की मांग में तेजी आ जाती है. बता दें कि संथाल में कुछ सीटों पर भुइयां-घटवाल मतदाता निर्णायक होते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इनका…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर दुख जताया है और कामना की है कि खड़गे दीर्घायु हों और अपनी आंखों से 2047 में विकसित भारत का निर्माण भी देखें। अमित शाह ने सोमवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अपने भाषण में बिल्कुल अरुचिकर और अपमानजनक बोलकर खुद को, अपने नेताओं को और अपनी पार्टी को मात दे दी। द्वेष का कड़वा प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने अनावश्यक रूप से…
तेलअवीव। इजराइल ने रविवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी, जिसमें एक दिन में 100 से अधिक लोग मारे गए। मिडिल ईस्ट में व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच यमन में हूती ठिकानों पर बमबारी करके इसने एक और मोर्चा खोल दिया है। सोमवार तड़के एक इजराइली हवाई हमले में तीन फिलिस्तीनी नेताओं की मौत हो गई। रॉयटर्स को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला लेबनान की राजधानी के कोला जिले में एक अपार्टमेंट इमारत की ऊपरी मंजिल पर हुआ। लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाके और यमन में हूती लड़ाकों के खिलाफ इजराइल के हमलों की बढ़ती गति…
रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली कल दिल्ली पहुंचे। जेडीयू के नेता सरयू राय और रघुवर दास भी दिल्ली में हैं। तीनों का एक साथ दिल्ली में होना महज संयोग है या किसी बड़े राजनीतिक खेल के पटकथा लेखन की पृष्ठभूमि, कहना तब तक मुश्किल है, जब तक आधिकारिक तौर पर कोई बात सामने नहीं आती। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास फिलहाल ओडिशा के राज्यपाल हैं। इसके बावजूद झारखंड की राजनीति में उनकी रुचि कम नहीं हुई है। इसे इस बात से ही समझा जा सकता है कि वे अपने गृह क्षेत्र के कार्यक्रमों में अक्सर शिरकत करते…
नई दिल्ली। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर यानी X पर ये जानकारी शेयर की है। एक्टर को ये अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दिग्गज एक्टर मिथुन दा ने को उनकी उल्लेखनीय सिनेमाई सफर और भारतीय सिनेमा में अद्भुत योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने लिखा है, ‘मिथुन दा की शानदार सिनेमाई जर्नी पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते…
तेहरान। लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर ईरान में कोहराम मचा हुआ है। ईरानी अधिकारियों ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को कड़ी सुरक्षा के बीच देश के ही अंदर किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया है। खामेनेई तो छिपाने के कदम से पता चलता है कि ईरान अपने सर्वोच्च नेता की सुरक्षा को लेकर कितना डरा हुआ है। उधर, लेबनान पर इजरायली हमले हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद भी रुक नहीं रहे हैं। इजरायली लड़ाकू विमान और मिसाइलें अब भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कहर बरपा रही हैं। ईरान में इस्लामी गणराज्य…
बेरूत/यरूशलम । इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को दावा किया कि शनिवार रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर किए गए एक हवाई हमले में सीनियर हिजबुल्लाह कमांडर नबील कौक मारा गया। कौक हिजबुल्लाह की प्रिवेंटिव सिक्योरिटी यूनिट का कमांडर और इसकी सेंट्रल काउंसिल का मेंबर था। आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, “अमन (सैन्य खुफिया एजेंसी) के सटीक निर्देशन में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने आतंकवादी नबील को निशाना बनाया।” इजरायली सुरक्षा बलों के अनुसार, कौक हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप के करीब था। वह इजरायल स्टेट और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सीधे तौर…