Author: News Maati

नयी दिल्ली:  शेयर बाजार में कथित हेरफेर के लिए एग्जिट पोल का इस्तेमाल किए जाने को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे एक्सिस माई इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि वह हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि अगर सरकार पोल करने वालों के लिए खास नियम बनाती है, तो इससे कारोबार को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विपक्षी राजनीतिक दलों और कई अन्य संगठनों ने पूंजी बाजार नियामक सेबी और एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के जरिए इस बात की गहन जांच करने की मांग…

Read More

देवघर:  बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितताओं के मामले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात देवीपुरा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के समीप एक घर से छह लोगों को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों में चिंटू कुमार उर्फ सिंटू, प्रशांत कुमार, पंकु कुमार, परमजीत सिंह, बालदेव सिंह व काजू कुमार शामिल हैं। इन सभी को पटना पुलिस अपने साथ चुपके से ले गई है। पकड़े गए…

Read More

नयी दिल्ली: सरकार ने इस वर्ष अब तक सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) के लिए लगभग 71,000 टन प्याज खरीदा है। यह मूल्य स्थिरीकरण के लिए पांच लाख टन खरीद के कुल लक्ष्य में शामिल है। सरकार को उम्मीद है कि देश के अधिकांश भागों में मानसून की प्रगति के साथ खुदरा कीमतों में कमी आएगी। उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को देशभर में औसत प्याज खुदरा मूल्य 38.67 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि मॉडल मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक करार देते हुए शनिवार को कहा कि जहां भी उनकी पार्टी की सरकार होगी, वहां हिंदुस्तान का धन पूंजीपतियों पर नहीं, बल्कि ‘हिंदुस्तानियों’ पर खर्च किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा था कि 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा।

Read More

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने और अपने होटल कारोबार के मौद्रिकरण की योजना बनाई है। प्रेस्टीज एस्टेट्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके “निदेशक मंडल ने ‘योग्य संस्थागत नियोजन’ (क्यूआईपी) या अन्य स्वीकार्य तरीके से अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये की कुल राशि के लिए इक्विटी शेयर या अन्य पात्र प्रतिभूतियों को जारी करके धन जुटाने” को मंजूरी दी।

Read More

नयी दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से परीक्षाओं का पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के. राधाकृष्णन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि सात सदस्यीय समिति परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए की संरचना और कार्यप्रणाली को लेकर सिफारिशें करेगी। समिति दो महीने के भीतर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Read More

नयी दिल्ली:  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध रेत खनन के सिलसिले में शनिवार को राजस्थान में 10 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार समझा जाता है कि एजेंसी ने जयपुर, टोंक, जोधपुर, नागौर, भीलवाड़ा, करोली और सीकर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी के दौरान 20 लाख रुपये से अधिक नकदी और एक देसी पिस्तौल जब्त की।

Read More

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ शनिवार को व्यापार और संपर्क सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शुक्रवार से दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। लोकसभा चुनाव के बाद भारत में नयी सरकार के गठन के बाद, किसी विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता से पहले हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’ उन्होंने…

Read More

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को 6,959 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा। इस मौके पर वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6959.29 करोड़ रुपये का लाभांश चेक निर्मला सीतारमण को सौंपा।’’ एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 13.70 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया। यह पिछले वर्ष…

Read More

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन, शनिवार को भी जारी है। दक्षिणी दिल्ली के भोगल में अपने ‘जल सत्याग्रह’ स्थल से एक वीडियो संदेश में आतिशी ने कहा कि जब तक हरियाणा दिल्ली वासियों के लिए और पानी नहीं छोड़ता, तब तक वह कुछ नहीं खाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर में 28 लाख लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

Read More