Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
- रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
Author: News Maati
नई दिल्ली । हर महीने की शुरूआत में सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियम लागू होते हैं। ऐसे में अक्टूबर की पहली तारीख से भी कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं, जिसमें आधार, पीपीएफ, टीडीएस और एसटीटी से जुड़े नियम शामिल हैं। आधार : आम बजट-2024 में केंद्र सरकार की ओर से आधार संख्या की जगह आधार नामांकन संख्या लिखने के प्रावधान को बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे आईटी रिटर्न भरते समय पैन का दुरुपयोग नहीं हो सके। यह फैसला एक अक्टूबर, 2024 से लागू हो रहा है। इसके बाद अब आईटी रिटर्न भरते समय…
रांची । झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। रांची में आईएएस राहुल सिन्हा की जगह मंजूनाथ भजंत्री को उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा लातेहार, पाकुड़ और जामताड़ा जिले के उपायुक्त भी बदल गए हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। झारखंड एड्स कंट्रोल सोसयटी रांची के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर…
रांची। झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली की दरें बढ़ाने से जुड़े झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। कमीशन ने माना है कि एक साल में राज्य में बिजली की सप्लाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है, जिससे कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव को उचित माना जाए। जेबीवीएनएल ने बिजली वितरण में बढ़ते खर्चों और दायित्वों का हवाला देते हुए वर्ष 2024-25 में घरेलू बिजली की कीमत प्रति यूनिट 2.85 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। इसी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गौ सेवा आयोग का गठन किया है। यूपी के झांसी जिले के रहने वाले श्याम बिहारी गुप्ता को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही बस्ती जिले के महेश कुमार शुक्ला और कुशीनगर जिले के जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद जिले के रहने वाले दीपक गोयल, फिरोजाबाद जिले के रमाकांत उपाध्याय और महोबा जिले के राजेश सिंह सेंगर को आयोग का सदस्य नामित किया गया है। पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक ने सोमवार को गौ सेवा आयोग के गठन…
रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग हजारीबाग की धरती से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान लॉन्च करेंगे। इसके अलावा वह झारखंड में भाजपा की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा की समापन रैली को संबोधित करेंगे। 17 दिनों के अंतराल में पीएम मोदी दूसरी बार झारखंड आ रहे हैं। इसके पहले 15 सितंबर को उन्होंने जमशेदपुर से छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी और बाद में शहर के गोपाल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विशाल रैली को संबोधित किया था। पीएम का यह दौरा कई मायनों…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तिरुपति लड्डू विवाद पर सुनवाई करते हुए कहा कि देवताओं को राजनीति से दूर रखना चाहिए। तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि कम से कम देवताओं को तो राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। साथ ही न्यायालय ने सबूत मांगते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के इस दावे पर सवाल उठाया कि तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने में पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया गया। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित दावा…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। सीएम योगी ने कहा कि रोम की संस्कृति में पले-बढ़े एक्सीडेंटल हिंदू राम मंदिर को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।सीएम योगी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चार रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी के कर-कमलों से भगवान श्रीरामलला अयोध्या धाम में विराजमान हो गए। रामलला के अयोध्या धाम में फिर से विराजमान होने पर पूरी देश-दुनिया अभिभूत और आनंदित…
रांची। रांची की सिविल कोर्ट ने पत्नी के विरोध के बावजूद उसके साथ बार-बार जबरन सेक्सुअल रिलेशन बनाने के मामले में दोषी रणधीर वर्मा नामक शख्स को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे नहीं चुकाने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद 26 सितंबर को अभियुक्त को दोषी करार दिया था। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को अदालत ने सजा के बिंदु पर फैसला सुनाया। महिला ने इस मामले…
नई दिल्ली । भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भारतीय यात्रियों के लिए 2,50,000 अतिरिक्त वीजा अपॉइंटमेंट खोले हैं। भारत में अमेरिकी मिशन ने कहा, “हाल ही में जारी किए गए नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू देने में मदद मिलेगी।”मिशन ने लगातार दूसरे वर्ष दस लाख से अधिक गैर-आप्रवासी वीजा आवेदन प्राप्त किए हैं। अमेरिकी मिशन ने कहा, “इस गर्मी में स्टूडेंट वीजा सेशन के दौरान, हमने रिकॉर्ड संख्या में आवेदनों को प्रोसेस करना जारी रखा। सभी फर्स्ट टाइम छात्र आवेदकों को भारत में हमारे चार वाणिज्य दूतावासों में से…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,272 अंक या 1.49 प्रतिशत गिरकर 84,299 और निफ्टी 368 अंक या 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,810 पर बंद हुआ।गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया गया। निफ्टी बैंक 856 अंक या 1.59 प्रतिशत के दबाव के साथ 52,978 पर बंद हुआ। मंदी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी सूचीबद्ध कंपनियां का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये कम होकर…