Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसपी शिराडकर को अपर पुलिस निदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने एडीजी लखनऊ जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर का स्थान लिया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को एडीजी बरेली जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तरुण गाबा को प्रयागराज का नया पुलिस…
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को वस्तु एवं सेवा कर परिषद की बैठक हुई। 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में व्यापार सुविधा, अनुपालन बोझ को कम करने और अनुपालन को आसान बनाने के मामले में करदाताओं को राहत देने पर कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में कुछ सेवाओं पर जीएसटी छूट दी गई है और कुछ समानों पर जीएसटी की एक समान दर तय की गई है। इसके अलावा आधार प्रमाणीकरण को रोल आउट किया जाएगा, जिससे फर्जी कंपनी और धोखाधड़ी वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट दावों से निपटा जा सकेगा। आॅनलाइन गेमिंग जीएसटी…
नयी दिल्ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने व्यापारियों, एमएसएमई और करदाताओं को राहत देते हुये शनिवार को धोखाधड़ी, दमन या गलत बयानी से जुड़े मामलों सहित जीएसटी अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिस के लिए ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुयी जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक में ये सिफारिश किये गये। बैठक के बाद सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि आज 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में व्यापार सुविधा, अनुपालन बोझ को कम करने और अनुपालन में आसानी के मामले में करदाताओं…
नई दिल्ली। सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में दुनियाभर के लाखों मुसलमानों के जरिए हज 2024 की अदायएगी और हज के समापन के बाद वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सऊदी एयरलाइंस की पहली उड़ान से 378 हाजी 40 दिनों की यात्रा की खट्टी-मीठी यादें अपने दिलो में सहेज कर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर उतरने वाले हाजियों का स्वागत दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने फूल मालाओं से किया। उन्होंने सभी हाजियों को हज की मुबारकबाद पेश करते हुए देश वापसी की बधाई दी। इस अवसर…
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में 10 करार हुए और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। भारत बांग्लादेश के नागरिकों को इलाज के लिए ई-वीजा की सुविधा प्रदान करेगा। गंगा जल संधि के नवीनीकरण पर चर्चा के लिए संयुक्त तकनीकी समिति भी बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस वार्ता में विकास, साझेदारी, ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार, रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार आज दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने पारदर्शी रूप से परीक्षाएं आयोजित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय ने पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। नीट (यूजी) परीक्षा 2024 में कदाचार और गड़बड़ियों के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में शनिवार को एक समिति गठित की। समिति में उनके अलावा अन्य सदस्य एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप…
देवघर/ पटना। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले के तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित एम्स के नजदीक झुनू सिंह के मकान में किरायेदार बनकर रह रहे थे। सभी आरोपी पटना के शास्त्रीनगर थाना (काण्ड संख्या-358/2024) में दर्ज मामले में संदिग्ध हैं। हालांकि, रेड करने आयी पटना पुलिस ने देवघर पुलिस को बताया था कि यह सभी साइबर ठगी के आरोपी हैं। देवघर पुलिस को शनिवार को इस बात का पता चला कि असल में सभी नीट…
रांची। सदर अस्पताल के लेप्रोस्कॉपी सर्जरी विभाग ने एक ही मरीज के दो हर्निया का आॅपरेशन एक साथ किया। पूर्व में मरीज को रांची से बाहर रेफर कर दिया गया था, जहां वेल्लोर में उनसे तीन लाख का खर्च बताया गया था लेकिन सदर अस्पताल में मरीज का आॅपरेशन आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क हुआ। जमशेदपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला काफी दिनों से पेट दर्द और सूजन को लेकर परेशान थी। जांच करने पर उन्हें पता चला कि उन्हें दो हर्निया है। एक इंसीजनल हर्निया और दूसरा अंबिलिकल हर्निया। इनसीजनल हर्निया सिजेरियन आॅपरेशन के बाद हुआ था। इसमें…
रांची। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के खिलाफ कांके थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि शनिवार को की है। यह कार्रवाई ईडी के कहने पर की गयी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के कांके रोड चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-603 (सी) में छापेमारी की थी। ईडी को इस छापेमारी में एक करोड़ रुपये नकदी, जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज और राइफल के 100 कारतूस मिले थे। बरामद कारतूस को ईडी ने कांके थाना को सुपुर्द…
धनबाद। आॅन लाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को ठगने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को धनबाद पुलिस ने झरिया से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को एक पासबुक में एक करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला है। साथ ही पुलिस को इन शातिर ठगों के पास से अन्य चींजे भी मिली हैं। यह जानकारी सिंदरी एसडीपीओ भूपेन्द्र प्रसाद राउत ने शनिवार को झरिया थाना में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर 10 नं का रहने वाला रविरंजन कुमार ठाकुर कुछ लोगों के…