Author: News Maati

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। खालिदा जिया के योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों…

Read More

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को एकबार फिर साफ कर दिया कि राजस्व भूमि सुधार के अंतर्गत लोगों की कई शिकायतें लगातार आ रही हैं, लोगों की उम्मीद जगी है। उपमुख्यमंत्री सिन्हा 31 दिसंबर को सहरसा में राजस्व भूमि सुधार के अंतर्गत आ रही शिकायतों को लेकर सुनवाई करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा कि सामने लोगों की बात सुनने और समझने का अवसर भी मिलता है। उसके आधार पर विभाग के पदाधिकारियों के साथ मिलकर समाधान के लिए हम लोग रणनीति भी बनाते हैं। समीक्षा भी करते हैं और ऑन…

Read More

जमशेदपुर । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह स्थित आदिवासी पूजास्थल ‘दिशोम जाहेरथान’ परिसर में संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए परंपरागत ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन से पहले राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में करीब तीन मिनट तक पारंपरिक ‘नेहोर गीत’ गाया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह प्रार्थना गीत उन्होंने बचपन में सीखा था, जिसमें ‘जाहेर आयो’ (प्रकृति माता) से समाज को सदैव…

Read More

मुजफ्फरपुर । बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार को नवी मुंबई में करोड़ों रुपए के सोना लूट मामले का पर्दाफाश किया। संयुक्त टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से लूट के कई आभूषण भी बरामद किए गए हैं। बताया गया कि नवी मुंबई के नेरुल स्थित एक शोरूम में 22 दिसंबर को अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपए मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए थे। इस सनसनीखेज वारदात…

Read More

नई दिल्ली । भारत 4.18 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को पछाड़कर तीसरी रैंक हासिल कर लेगा और 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई। भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से विकास कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर छह तिमाही के उच्चतम स्तर पर रही है। यह दिखाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक उतार-चढ़ाव में भी मजबूत बनी हुई है।…

Read More

नई दिल्ली। उन्नाव रेप मामले में दोषी करार दिए जा चुके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सेंगर की सजा को निलंबित किया गया था।सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ CBI की अपील पर सेंगर को नोटिस भी जारी किया है। सीबीआई द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दिए जाने के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रथम दृष्टया हाईकोर्ट के आदेश पर असहमति जताते हुए उस पर अंतरिम…

Read More

चतरा । झारखंड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंदरा गांव में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान देवेंद्र गंझू और चूरामन गंझू के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, खूनी संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों के लोग पूर्व में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) से जुड़े रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे देवेंद्र गंझू अपने कुछ…

Read More

रांची। झारखंड में नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी पर प्रदेश भाजपा ने आंदोलन चलाने का निर्णय किया है। रविवार को भाजपा नेताओं की बैठक रांची में हुई। इसमें पांच से सात जनवरी तक राज्य के सभी नगर निकायों पर धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा निकाय चुनाव कराने की नहीं है। लगातार बहानेबाजी कर चुनाव को टालने का प्रयास हो रहा…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। रविवार को अजय साह ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर उसके लोकतंत्र-विरोधी इतिहास को तथ्यों के साथ उजागर किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि कांग्रेस नेता के. राजू का यह बयान पूरी तरह सही है कि पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यशैली के बारे में देश की जनता को सच जानना चाहिए। लोकतंत्र बचाने का दिखावा करने वाली कांग्रेस आज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार-केंद्रित संगठन बनकर रह गई है, जहां निर्णय संगठन…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। कुमार गौरव को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं। वहीं, कुलदीप कुमार रवि को वरीय उपाध्यक्ष और आशुतोष कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह अब पूरे प्रदेश की कमान संभालेंगे। कुमार गौरव को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद…

Read More