Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
Author: News Maati
रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार छह मई को नामांकन करेंगी। नामांकन से पहले जुलूस यात्रा निकाली जायेगी, जो रांची समाहरणालय तक जायेगी। यहां वह नामांकन करेंगी। इसके बाद वे दिन के 12 बजे मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा को उनके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के कई नेता भी संबोधित करेंगे। जुलूस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक झंडा-बैनर के साथ शामिल होंगे। जुलूस यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवास …
पटना : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से बाहर आ गये हैं। उन्हें 15 दिन का पैरोल मिला है। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनंत सिंह के समर्थकों ने जेसीबी से उनपर फूलों की बारिश की। वहीं अनंत सिंह के जेल से बाहर निकलते ही मुंगेर संसदीय सीट पर होने वाले चुनाव का माहौल अब और गरमा गया है। बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग हैं। ऐसे वक्त में उनका जेल से बाहर आना बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं,…
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ओडिशा के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। मोदी का रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा की राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है और वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि वह सोमवार को ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को फिर से राज्य में आएंगे और इस दौरान वह भुवनेश्वर में एक रोड शो करेंगे तथा अगले दिन वह बोलांगीर में एक चुनावी रैली को संबोधित…
दरभंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम लिए बिना जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे हैं, उसी तरह पटना में भी एक शहजादे हैं। दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं। एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है। दरभंगा के राज मैदान में भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण के मामले पर कांग्रेस…
पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले। जेल के बाहर जुटे समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह कार में बैठकर रवाना हो गए। अनंत सिंह को राज्य सरकार ने पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए पैरोल दिया है। अनंत सिंह कई सालों से जेल में बंद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन पर एके-47 रखने का आरोप है।…
गाजा। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने इस्लामिक जिहाद राफा ब्रिगेड के एक वरिष्ठ कमांडर ऐमान जाराब को मार गिराया। आईडीएफ ने बताया कि दक्षिणी गाजा शहर में हवाई हमले किए गए, जिसमें ऐमान जाराब मारा गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईडीएफ के हवाले से बताया कि जाराब ने 7 अक्टूबर को किबुत्ज सूफा और गाजा पट्टी की सीमा से लगी सूफा सैन्य पोस्ट पर हमले के दौरान इस्लामिक जिहाद की विशिष्ट सेनाओं को निर्देशित किया था। आईडीएफ के अनुसार, जाराब ने कई हमलों की कमान और निर्देशन किया था। पिछले कुछ दिनों में उसने इजरायली सेना के खिलाफ दक्षिणी…
मुंबई। बीजेपी के मुंबई में उत्तर मध्य लोकसभा सीट से कैंडिडेट एडवोकेट उज्जवल निकम ने अपने नामांकन में 43.5 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। निकम ने चुनावी शपथ पत्र में बताया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। निकम के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस की कैंडिडेट वर्षा गायकवाड़ ने 11.6 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।2019 में गायकवाड़ की कुल संपत्ति 4.8 करोड़ रुपये थी। पेशे से वकील निकम ने अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ (हिंदू अविभाजित परिवार कानून के तहत) 41.5 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल की है। निकम…
दरभंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि श्री यादव ने अपने रेलमंत्री के कार्यकाल के दौरान गोधरा कांड के दोषियों को बचाने के लिए फर्जी रिपोर्ट बनवाई थी।श्री मोदी ने शनिवार को ऐतिहासिक राज मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर हमेशा तुष्टिकरण करने का रहा है। जब गोधरा में कार सेवाकों को जिंदा जलाया गया था तब रेल मंत्री शहजादे (तेजस्वी यादव) के पिता थे जो सजा…
रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र में चार नाबालिग लड़कों ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन लड़कों की मानसिक कुंठा वहीं खत्म नहीं हुई। उन लोगों ने पहले लड़की को धमकी दी और फिर बाद में उसका सेक्स वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। मामला जैसे ही थाने पहुंचा रामगढ़ पुलिस भी सक्रिय हुई। आनन-फानन में छापेमारी शुरू हुई। पुलिस ने उन चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जो उस वीडियो में नजर आ रहे थे और जिन लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। बलात्कार की पीड़िता 18…
रामगढ़ । गर्मियों में होने वाली छुट्टी को खुशनुमा बनाने के लिए भारतीय रेल भी कई तरह की योजना तैयार करता है। इस बार के समर स्पेशल ट्रेन में रामगढ़ के यात्रियों की भी बल्ले बल्ले होगी। रांची से नई दिल्ली तक जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन बरकाकाना से होकर गुजरेगी। जिले के यात्री उस समर स्पेशल ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। यात्री सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु राँची- नई दिल्ली के मध्य एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 02877/ 02878 राँची- नई दिल्ली – राँची समर स्पेशल मुरी- बरकाकाना- टोरी- लातेहार-…