Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
लखनऊ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 1975 में देश में आपातकाल लगाए जाने को याद करते हुए बुधवार को कहा कि किसी भी हालत में अब मुल्क में ऐसा दिन दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। गाजियाबाद जिले में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा, “देश पर पहले कभी ऐसे काले घने बादल नहीं मंडराये थे जो आज के दिन (1975) मंडराये थे। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र (1975) में अंधेरे में चला गया था। किसी भी हालत में अब भारत में ऐसा दिन देखने को नहीं मिलेगा।” उन्होंने कहा, “हम इतने मजबूत…
नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि अधीनस्थ अदालत के न्यायधीश ‘जल्दबाजी’ में थे और उन्होंने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत का विरोध करने के लिए अभियोजक को उचित समय नहीं दिया। संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि केजरीवाल को नियमित जमानत देने संबंधी अधीनस्थ अदालत का 20 जून का आदेश धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 45 के तहत पूर्वापेक्षित अनिवार्य शर्तों का पालन न करने के कारण ‘प्रतिकूल’ था।
नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि उनके पति जेल से बाहर न आ सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सब ‘‘तानाशाही’’ और ‘‘आपातकाल’’ के समान है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केजरीवाल को सीबीआई द्वारा “फर्जी मामले” में गिरफ्तार कराए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘अगले ही दिन सीबीआई ने उन्हें आरोपी बना दिया और आज उन्हें गिरफ्तार…
रांची : गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में बुधवार को स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य तथा दीदियों ने बुधिया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया तथा उनकी आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार बुधिया, माता शारदा बुधिया, सचिव दिलीप पाहन, हरि कृष्ण बुधिया, सदस्य अरूण बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष कुमार झा, समिति के अन्य सदस्य और विद्यालय के सभी आचार्य- दीदी एवं भैया-बहनों की…
नई दिल्ली। ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया है। स्पीकर चुनने के बाद ओम बिरला ने सदन को संबोधित किया।। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को संसदीय परंपराओं के अनुरूप सामूहिक रूप से राष्ट्रहित के लिए काम करना चाहिए तथा सड़क और संसद में विरोध के अंतर को समझते हुए सहमति-असहमति व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पुन: इस महान सदन के पीठासीन अधिकारी के रूप में दायित्व निर्वहन करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद, सभी दलों के नेताओं और सभी सदस्यों का हार्दिक आभार।बिरला…
जम्मू। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए आॅफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण स्थल पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दक्षिण जम्मू के एसडीएम मनु हंसा ने बताया कि सरस्वती धाम टोकन सेंटर से अमरनाथ यात्रियों को आॅफलाइन टोकन दिया जा रहा है। इसके आधार पर पंजीकरण होता है और तय होता है कि आगे वो किस दिन यात्रा करेंगे। हमारे तीन आॅफलाइन पंजीकरण केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि 27 जून के पंजीकरण के लिए 1000 लोगों कोटा आया है। यह लोग 29 जून को यात्रा करेंगे। 13 साल…
नई दिल्ली। इमरजेंसी पर संसद में बंटा विपक्ष। इमरजेंसी को लेकर स्पीकर के प्रस्ताव का विरोध सिर्फ कांग्रेस सांसदों ने किया। सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी और टीएमसी ने कांग्रेस का इस मुद्दे पर साथ नहीं दिया। सपा और तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में आपातकाल के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन किया। दरअसल, लोकसभा सत्र के तीसरे दिन स्पीकर बनने के बाद ओम बिरला ने अपनी पहली स्पीच में 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सदन में इमरजेंसी में मारे गए लोगों की याद…
मुंबई। दलाल स्ट्रीट पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी रहा और बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। आज निवेशकों ने भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, आईटीसी और एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयरों पर जमकर दांव लगाया। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 620.73 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 78,674.25 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 77,945.94 और 78,759.40 के रेंज में कारोबार हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के…
नयी दिल्ली: अभिनेत्री शबाना आजमी, फिल्म ‘आरआरआर’ के निर्देशक एस एस राजामौली, निर्माता रितेश सिधवानी और प्रसिद्ध छायाकार (सिनेमैटोग्राफर) रवि वर्मन उन नए 487 सदस्यों में शामिल हैं जिन्हें इस साल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा आमंत्रित किया गया है। ऑस्कर अकादमी की वेबसाइट पर मंगलवार रात जारी बयान के अनुसार, सूची में वे कलाकार और हस्तियां शामिल हैं, जिन्होंने नाट्य चलचित्रों में अपने योगदान से पहचान बनाई है। लॉस-एंजिलिस स्थित इस संस्था के अनुसार, इसके सदस्यों का चयन पेशेवर योग्यता के आधार पर किया जाता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से ए आर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख…
नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान की रक्षा का अपना दायित्व निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। वह दूसरी बार इस उत्तरदायित्व को संभाल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं आपके दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर आपको बधाई देना चाहता हूं। मैं पूरे विपक्ष की ओर से, ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता…