Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
- कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
- नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
Author: News Maati
पटना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर भाजपा को मात देने की रणनीति तय की। हालांकि, कांग्रेस की बैठक के बीच ही कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।…
रांची : पढ़ाई के प्रति समर्पित होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परिश्रम ही एक मात्र विकल्प है। युवा अपने विचारों व ज्ञान के साथ नए कौशल ग्रहण करें। सिल्ली विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों पर ले जाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। ये बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज में रीसेंट ट्रेंड्स इन कम्प्यूटेशनल एंड मैथमेटिकल एनालिसिस इन इंजीनियरिंग एंड साइंस (𝐂𝐌𝐀𝐄𝐒 -𝟐𝟎𝟐𝟒) विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ के दौरान कही।…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार वालों के साथ केदारनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया।अक्षय तृतीया के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ की शरण में केदारनाथ पहुंची थीं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन शिल्पा शेट्टी ने भोलेनाथ के दर्शन किये। केदारनाथ से शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी, मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ केदारनाथ धाम पहुंची थीं। वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी, माथे पर चंदन, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर…
रांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ रीझू नायक को रवीन्द्र नाथ टैगोर गौरव सम्मान प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। डॉ महतो और डॉ नायक ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, फतेहाबाद, आगरा द्वारा आयोजित किये गए एक समारोह में उनको शिक्षा, संस्कृति, नागपुरी साहित्य सेवा, कला, शोध, समाज सेवा, तथा राजनीति आदि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए संस्था के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा…
देवघर : इंडिगो ने 1 जून से झारखंड के देवघर और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में तीन बार सीधी उड़ान की घोषणा की है। सीधी उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। इन दिनों फ्लाइट संख्या 6E 6435 बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी उड़ान 6ई 6437 दोपहर 12.55 बजे देवघर से उड़ान भरेगी और 3.25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इंडिगो एअरलाइंस ने एक बयान में कहा कि नया मार्ग भारत के दक्षिणी हिस्से से झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक केंद्रों तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। इन नई उड़ानों के साथ कोलकाता, पटना, रांची, और…
कीव। 9 मई को रूस ने विक्ट्री डे मनाया। इसके बाद उसने 10 मई को यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेन के अंदर दो सीमा पार हमले किए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे जवाबी कार्रवाई की नई लहर कहा है। सीएनएन ने यूक्रेनी सूत्र की रिपोर्ट में कहा कि रूसी सैनिक वोवचांस्क शहर की ओर कम से कम एक किलोमीटर तक घुस आए। रूस ने 10 किमी अंदर जाकर एक बफर जोन बनाया है, ताकि युद्ध के दौरान रूसी इलाकों को सुरक्षित रखा जा सके। एक अन्य सूत्र ने कहा कि वोवचांस्क शहर…
गुमला के डीसी व एसपी ने मतदान को लेकर दी जानकारी, बाहर से आये राजनीति दल के कार्यकर्ता क्षेत्र छोड़ें
गुमला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को मतदान को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस किया। उपायुक्त ने कहा कि 13 मई को सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतदान के पूर्व अंतिम 48 घंटे कानून व्यवस्था तथा अनुकूल वातावरण निर्माण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। आज संध्या 5 बजे से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत मतदान के समापन के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि में प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। सार्वजनिक बैठक, जुलूस, सभा…
वाराणसी। कॉमेडियन श्याम रंगीला ने वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि अब श्याम रंगीला को नामांकन फॉर्म नहीं मिल पा रहा है और उन्होंने इसे लेकर वाराणसी जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही श्याम रंगीला ने वाराणसी से पर्चा न मिलने पर चुनाव आयोग से भी इस मामले को लेकर दिशानिर्देश जारी करने को कहा है। श्याम रंगीला ने कहा वाराणसी में नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की प्रक्रिया इतनी जटिल कर दी गई है कि फॉर्म लेना बहुत ज़्यादा मुश्किल हो गया है, घंटों लाइन में लगने…
मधुबनी । बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने अपनी ससुराल में सास, पत्नी और दो मासूमों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दरभंगा के सदतपुर निवासी पवन कुमार शुक्रवार को अपनी ससुराल सूखेत गांव आया था। इसी दौरान रात को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और सास से बहस हुई। इसके बाद सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान पवन ने अपनी पत्नी सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों में आरोपी…
नयी दिल्ली: एयर इंडिया और विस्तारा के प्रमुख 13 मई को दोनों एयरलाइंस के प्रस्तावित विलय पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। कंपनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समझौते के तहत विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय होगा। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। विस्तारा, सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस समझौते की घोषणा नवंबर, 2022 में की गई थी।