Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे
- अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर, वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा
- पोलैंड के साथ डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बात आगे बढ़ी, पोलिश PM ने भारत को दुनिया में आशा की किरण बताया
- जेपीएससी घोटाला : तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच आरोपियों पर चार्जशीट, करोड़ों की वसूली का खुलासा
- मां के निधन के 14वें दिन नेमरा से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने परंपराओं से जुड़े रहने का दिया संदेश
- विदेशी पैसे से भारत में गृहयुद्ध की रची जा रही साजिश, अर्थव्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: संजय सेठ
- राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए ललित कला अकादमी पुरस्कार, बोलीं- युवा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें
- बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
Author: News Maati
नई दिल्ली। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 2025-26 के लिए 6 रबी फसलों के लिए नई एमएसपी जारी की है. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2275 रुपये से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. सरकार ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों के MSP में वृद्धि…
चंडीगढ़ । हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई गई। पंचकूला में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विधायक दल की बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल ने विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के दौरान महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए मूल वेतन का 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।केंद्र सरकार के इस फैसले का लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है। डीए को लेकर हर 6 महीने में संशोधन होता…
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही मंगलवार देर रात तक दिल्ली में भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। प्रत्याशियों के नाम पर मुहर भी लग चुकी है। एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा, आजसू और जदयू के बीच सीटों का तालमेल फाइनल हो गया है। आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। 13 नवंबर को पहले फेज में 43 सीटों पर चुनाव होना है। प्रत्याशियों के लिहाज से चुनाव की तैयारी करने के लिए बहुत कम समय बचा है। रांची से नवीन जायसवाल और कांके से कमलेश राम को टिकट मिल सकता टिकट। हटिया…
नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ई-फाइलिंग ITR पोर्टल में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह टैक्सपेयर्स के लिए अधिक सुविधाजनक होंगे। विभाग की तरफ से एक इंटरनल सर्कुलर में ये बात सामने आई है कि एक नया ITR ई-फाइलिंग पोर्टल IEC 3.0 जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंटरनल सर्कुलर के मुताबिक मौजूदा इंटीग्रेटेड ई-फाइलिंग और सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (IEC) 2.0 का ऑपरेशन फेज खत्म हो रहा है। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट के तौर पर IEC 3.0 इसकी जगह लेगा। IEC प्रोजेक्ट एक ई-फाइलिंग प्लैटफॉर्म पेश करता है। यह टैक्सपेयर्स…
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं होगी। कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन देगी। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में सरकार बनने जा रही है. हालांकि एक ही मंत्री पद मिलने की चर्चा के बाद कांग्रेस ने सरकार में शामिल नहीं होने के फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी सरकार को बाहर से समर्थन देगी। कांग्रेस सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। बताते चलें कि हाल ही में हुए…
रांची । राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई । आग लगने से सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई सुबह का समय होने की वजह से काफी लोग सब्जी लेने के लिए मंडी पहुंचे थे। पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थनीय लोगों ने बताया की आग सब्जी के बॉक्स और कैरेट में लगी थी, जो धीरे धीरे पूरे मार्केट में फैल गई. आग की लपटें इतनी जल्दी से फैली की सब्जी मंडी के दोनो ही मालों पर आग…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न कैबिनेट की बैठक में बिहार खनिज समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण संशोधन नियमावली-2024 की स्वीकृति सहित 22 एजेंडों पर मुहर लगी। कैमूर और रोहतास जिले के 177 बसावट (132 गांव) के 21644 घरों को सीधे ग्रिड से विद्युतिकरण के लिए “पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना” के तहत 117 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। नये तीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों में इलेक्ट्रॉनिक साधनों लैपटॉप, स्मार्टफोन सहित अन्य उपकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए 190 करोड़ 63 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई…
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो सकती है। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। देर रात तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, असम के मुख्यमंत्री सह चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बैठक की। इससे पहले दोपहर में भी विधानसभावार प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। झारखंड में चुनाव समिति ने प्रत्येक सीट पर तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम…
रांची। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्वागत किया है। मरांडी ने कहा कि बीते 5 सालों में बेरोजगारी, घुसपैठ, अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तुष्टिकरण, दलित-आदिवासी-पिछड़े समाज का उत्पीड़न और झामुमो कांग्रेस राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन अब परिवर्तन चाहती है। यह चुनाव झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की अस्मिता को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव है। यह चुनाव युवा साथियों को नौकरी,…