Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी
- करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
Author: News Maati
नई दिल्ली। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपीटलाइजेशन) के मामले में भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर के सभी स्टॉक मार्केट से आगे निकल गया है। अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान भारतीय कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13.8 प्रतिशत बढ़ गया है। इसमें उल्लेखनीय बात ये भी है कि भारतीय कंपनियों के मार्केट कैप में लगातार पांचवीं तिमाही के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शेयर बाजार में लिस्टेड भारतीय कंपनियों का कुल मार्केट कैपीटलाइजेशन फिलहाल 5.03 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।…
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) 21 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट) कैप वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के टैरिफ दरों में 25 फीसदी तक महंगे करने की घोषणा के बाद शुक्रवार को रिलायंस का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ कर रिकॉर्ड 3,129 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़ कर 20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 2 फीसदी की तेजी के साथ 3129 रुपये के उच्च्तम स्तर पर पहुंच गया,…
नयी दिल्ली: केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार देश में 150 मुख्य जलाशयों में उपलब्ध पानी अपनी कुल भंडारण क्षमता से घटकर महज 20 प्रतिशत रह गया है। पिछले दो सप्ताह से जलाशयों में उनकी कुल भंडारण क्षमता का 21 प्रतिशत पानी था और उससे एक सप्ताह पहले यह 22 प्रतिशत था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने भारत में 150 बड़े जलाशयों में भंडारण के स्तर में काफी कमी दर्ज की है। सीडब्ल्यूसी के ताजा बुलेटिन के अनुसार कुल उपलब्ध भंडारण क्षमता 36.368 अरब घन मीटर (बीसीएम)है जो इन जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता का महज 20 प्रतिशत है। हिमाचल…
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें धन शोधन के एक मामले में फंसाया गया और उन्हें करीब पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने कहा कि वह इस बात से चिंतित हैं कि देश में किस तरह से नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की आवाज दबाई जा रही है। बिरसा मुंडा जेल से रिहा होने के बाद सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे फंसाया गया। मेरे खिलाफ…
अटलांटा: राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रक्रिया की पहली बहस के दौरान अर्थव्यवस्था, सीमा, विदेश नीति, गर्भपात और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति पर बहस हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को झूठा और अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति करार दिया। बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप खासे आक्रामक दिखाई दिए। हालांकि 90 मिनट की बहस के दौरान उन्होंने कई झूठे दावे भी किए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर निजी हमले करने से भी परहेज नहीं किया। बाइडन ने ट्रंप को अपराधी, झूठा, अक्षम बताया। इसके जवाब में ट्रंप…
नयी दिल्ली: भारती एयरटेल ने शुक्रवार को मोबाइल सेवाओं की दरों में 10-21 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे एक दिन पहले उसकी प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो ने दरों में वृद्धि की घोषणा की थी। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन तीन जुलाई से प्रभावी होगा। सुनील मित्तल के नेतृत्व वाली दूरसंचार कंपनी ने मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन की घोषणा करते हुए कहा, ”हमने यह सुनिश्चित किया है कि बजट की चुनौती वाले उपभोक्ताओं पर किसी भी तरह का बोझ न पड़े, इसके लिए शुरुआती स्तर के प्लान में बहुत मामूली कीमत…
नयी दिल्ली: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुखदेव भगत ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को ‘फर्जी मामले में फंसाकर’ उनके साथ जो सुलूक किया गया है उसका बदला आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वोट के माध्यम से लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से ‘संविधान बचाने’ की बात की है उसका असर भी झारखंड विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। लोहरदगा से सांसद भगत ने कहा, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को दो सीट…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर खुशी जताई है। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन को जमानत दे दी। ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के चलते इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। मैं इस बड़ी घटना से बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह तुरंत अपनी सार्वजनिक गतिविधियां शुरू कर देंगे. हेमंत,…
नई दिल्ली : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू होते ही स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने मांग की थी कि देश में चल रहे नीट विवाद को लेकर चर्चा की जाए और एक साझा संदेश देश के छात्रों को दिया जाए। राहुल गांधी ने जैसे ही अपनी बात कहनी शुरू की, वैसे ही उनका माइक बंद कर दिया गया, जिसके बाद सदन में शोर होने लगा। स्पीकर ओम बिरला से कहा गया कि वो सदन में इस पर चर्चा करवाएं। ओम बिरला ने विपक्ष से कहा कि वो राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान अपनी बात कहें अभी…