Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
नयी दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्यूट लिफ्टिंग में व्यायाम करते हुए देखे जाने के कुछ दिनों बाद अब पिता निक जोनास ने भी अपनी बेटी के साथ प्यारी तस्वीरों की एक श्रृंखला के साथ सोशल मीडिया पर लोगों का दिल खुश कर दिया है। गायक-अभिनेता जोनास ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक जीवन लेटली फोटो डंप साझा किया। पोस्ट में सेल्फी, बाल कटवाने के क्षण और मालती मैरी के साथ कई दिल छू लेने वाले स्नैपशॉट, गोल्फ शॉट समेत अन्य शामिल थे। एक तस्वीर में निक अपनी बेटी को गोद में…
मुंबई। दुनियाभर में मशहूर और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 77वें एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरा। कान्स 2024 से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐश्वर्या राय ने जैसे ही रेड कार्पेट पर धांसू एंट्री मारी, तो उनके लुक पर हर किसी की निगाहें थम गईं। एक हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर फुल कॉन्फिडेंट नजर आईं और एक झटके में पूरी महफिल लूट ली। कान्स फिल्म्स फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने मोनोक्रोमैटिक लुक चुना।…
रांची। मानहानि मामले में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी करने के आदेश को निरस्त करने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी की ओर से समय मांगे जाने पर उन पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता राहुल गांधी की ओर से दो सप्ताह के समय की मांग की गई थी। यह मामला वर्ष 2018 का है। राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस के एक अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में…
अररिया । जिला के ताराबाड़ी थाना के हाजत में हुए जीजा एवं साली की आत्महत्या मामले में आक्रोशित लोगों के द्वारा किए गए पत्र एवं तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर अररिया जिला पुलिस की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि ताराबाड़ी थाना में हुए आत्महत्या मामले में आक्रोशित लोगों के द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया,जिसमें उपद्रवी तत्वों के द्वारा चार सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया एवं थाना परिसर में ही पब्लिक के बैठने…
रांची : झारखंड में 13 से 17 जून के बीच मानसून दस्तक देगा। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भी सूचना जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि 7 जून से 13 जून के बीच मानसून झारखंड में दस्तक दे देगा। यह बंगाल की खाड़ी से अंडमान होते हुए झारखंड पहुंचेगा। साथ ही इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि इस बार मौसम विभाग की ओर से सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई गई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इस बार अच्छी बारिश…
रांची : झारखंड में आसमानी कहर बरपा है। शुक्रवार दोपहर बाद दुमका और साहिबगंज में वज्रपात की पांच अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया है। आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन द्वारा नेतृत्व संभाले जाने के बाद आलमगीर को दोबारा मंत्री पद दिया गया था। आलमगीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। ईडी ने उन्हें इस मामले में 15 मई को गिरफ्तार किया था।
फतेहपुर (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को कांग्रेस के लिए अस्तित्व का संकट करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि अब कांग्रेस का लक्ष्य किसी भी तरह 50 सीट जीतने का है ताकि वह अपनी इज्जत बचा सके। मोदी आज यहां केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा: ‘‘मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे- ये खबर…
कांग्रेस आई तो राममंदिर पर चलवा देगी बुलडोजर, मोदी बोले-योगी जी से ट्यूशन लो कहां चलाना है कहां नहीं
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बाराबंकी लोकसभचा सीट के लिए आयोजित जनसभा में कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी। प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन को नसीहत भी दी कि उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं। पीएम मोदी शुक्रवार को यहां जैदपुर मार्ग के समीप विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट की ताकत ने 500 साल…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से पिटाई का पहला वीडियो सामने आया है। यह 13 मई का बताया जा रहा है, जब स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट और बदसलूकी हुई थी। 52 सेकंड के इस वीडियो में स्वाति मालीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं। वहीं, सीएम केजरीवाल के सहयोगी के साथ नोकझोंक भी सुनाई दे रही है। वीडियो में स्वाति मालीवाल का विभव कुमार पर गुस्सा भी फूट रहा है। वो कहती हैं…