Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित

    May 14, 2026

    पटना सहित छह जिलों में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा नागरिक सुरक्षा की मॉकड्रिल

    May 14, 2026

    राहुल गांधी की 54 विदेश यात्रा में खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, फंडिंग कहां से हुई: संबित पात्रा

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित
    • पटना सहित छह जिलों में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा नागरिक सुरक्षा की मॉकड्रिल
    • राहुल गांधी की 54 विदेश यात्रा में खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, फंडिंग कहां से हुई: संबित पात्रा
    • बिहार के सारण में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत
    • झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल
    • कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,
    • बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड विधानसभा चुनाव में दिखेंगे ‘विरासत की सियासत’, कौन किस पर पड़ेगा भारी
    Jharkhand

    झारखंड विधानसभा चुनाव में दिखेंगे ‘विरासत की सियासत’, कौन किस पर पड़ेगा भारी

    News MaatiBy News MaatiOctober 26, 2024Updated:October 27, 2024No Comments89 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। इंडिया गठबंधन और एनडीए ने करीब सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन तक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। झारखंड के इतिहास के सात मुख्यमंत्रियों में से छह मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्य भी चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि एक खुद ही प्रत्याशी हैं।

    सोरेन परिवार के ये सदस्य मैदान में : झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के परिवार के कई सदस्य इस चुनाव में उतरे हैं। शिबू सोरेन 02 मार्च 2005 से 11 मार्च 2005, अगस्त 2008 से जनवरी 2009 और दिसंबर 2009 से मई 2010 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हेमंत भी तीन बार झारखंड की शीर्ष सत्ता तक पहुंच चुके हैं। पहले वह जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 और दिसंबर 2019 से जनवरी 2024 तक मुख्यमंत्री रहे। 4 जुलाई 2024 से तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। मुख्यमंत्री हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गांडेय सीट से टिकट दिया है। शिबू सोरेन परिवार के दो और सदस्य भी चुनाव लड़ रहे हैं। शिबू सोरेन के बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत के भाई बसंत सोरेन दुमका से झामुमो के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं शिबू सोरेन की बहू और स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार हैं। झारखंड में भाजपा की तरफ से 2024 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले कुछ चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया है। इनमें एक नाम सीता सोरेन का है, जिन्हें लोकसभा में दुमका सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

    अर्जुन मुंडा की पत्नी लड़ रही हैं चुनाव : झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी 2024 के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी पोटका सीट से भाजपा की प्रत्याशी बनाई गई हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव अर्जुन मुंडा भी उतरे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अर्जुन मुंडा मार्च 2003 से मार्च 2005, मार्च 2005 से सितंबर 2006 और सितंबर 2010 से जनवरी 2013 तक झारखंड के सीएम थे।

    रघुबर की बहू भाजपा की प्रत्याशी : झारखंड के 24 साल के इतिहास में एक ही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूरे पांच साल सरकार चलाई है और वो हैं रघुबर दास। उनकी बहू पूर्णिमा दास साहू को भाजपा ने जमशेदपुर पूर्व से प्रत्याशी बनाया है। 2014 से 2019 तक झारखंड की सत्ता संभालने वाले रघुबर दास अभी ओडिशा के राज्यपाल हैं।

    चंपाई और उनके बेटे भी चुनावी दंगल में : पिछले कुछ महीनों में लगातार झारखंड की राजनीति की सुर्खियों में रहे चंपई सोरेन भाजपा के टिकट पर भाग्य आजमा रहे हैं। पूर्व जेएमएम नेता रहे चंपई को भाजपा ने सरायकेला सीट से उम्मीदवार बनाया है। चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भाजपा ने घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया है। तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने करीब छह महीने झारखंड की सत्ता संभाली। वह 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 सीएम रहे और हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद उनकी कुर्सी चली गई। पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

    मधु कोड़ा की पत्नी भी मैदान में : निर्दलीय विधायक होकर झारखंड के सीएम बनने वाले मधु कोड़ा का परिवार भी इस चुनाव में जोर आजमाइश कर रहा है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। गीता को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सिंहभूम सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मधु कोड़ा सितंबर 2006 से अगस्त 2008 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। यह झारखंड के इतिहास में पहली बार था जब सरकार का नेतृत्व एक निर्दलीय विधायक ने किया था।

    झारखंड के पहले सीएम बाबूलाल खुद लड़ रहे चुनाव : राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। मरांडी फिलहाल झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    May 11, 2026

    रघुवर दास के निजी आवास के समीप टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित

    By News MaatiMay 14, 20266

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा में स्पीकर पद के लिए भाजपा से विधायक…

    पटना सहित छह जिलों में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा नागरिक सुरक्षा की मॉकड्रिल

    May 14, 2026

    राहुल गांधी की 54 विदेश यात्रा में खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, फंडिंग कहां से हुई: संबित पात्रा

    May 14, 2026

    बिहार के सारण में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित

    May 14, 2026

    पटना सहित छह जिलों में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा नागरिक सुरक्षा की मॉकड्रिल

    May 14, 2026

    राहुल गांधी की 54 विदेश यात्रा में खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, फंडिंग कहां से हुई: संबित पात्रा

    May 14, 2026

    बिहार के सारण में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत

    May 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.