Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू यादव को बेटा नहीं हो रहा था, सिर्फ बेटी हो रही थी, इसलिए 9-9 बच्चा पैदा कर दिए। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोतिहारी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी राधा मोहन सिंह के पक्ष में केसरिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भला कोई 9-9 बच्चा पैदा करता है क्या। उनको बेटा नहीं हो रहा था, सिर्फ बेटी हो रही…
नई दिल्ली। कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार पर दो युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने दिल्ली में प्रचार कर रहे कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारे। हालांकि वहां मौजूद कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में स्थित करतार नगर में हुई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक प्रचार के दौरान दो युवक कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने उनके नजदीक आए।…
नूंह। हरियाणा के नूंह में टूरिस्ट बस आग की चपेट में आई। इस घटना में बस के अंदर बैठे 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं 24 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। हादसे के समय बस के अंदर 60 लोग सवार थे। मौके पर पुलिस और अफसरों की टीम पहुंची है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज नलहड नूंह में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री आपस में रिश्तेदार थे और धार्मिक यात्रा…
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों से शुक्रवार को भावुक अपील करते हुए कहा कि वह उम्र के कारण यहां की जनता की सेवा अब नहीं कर पा रही हैं इसलिए अपने बेटे राहुल गांधी को उन्हें सौंप रही हैं।श्रीमती गांधी ने रायबरेली से पार्टी उम्मीदवार तथा अपने पुत्र राहुल गांधी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि रायबरेली और अमेठी से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और अब ज्यादा उम्र के कारण यहां की जनता की सेवा नहीं कर पा रही हैं इसलिए यह दायित्व अपने बेटे राहुल गांधी को सौंप…
बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकन्दरपुर में चुनावी जनसभा में ऐलान किया कि केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में शामिल है। राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं। आज देश की चौड़ी…
रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को पद से इस्तीफ दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई की देर शाम गिरफ्तार किया था। दरअसल, आलमगीर के पीएस के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35 करोड़ बरामद किए थे। इसे लेकर ईडी ने दो दिनों तक इनसे पूछताछ की थी। आलमगीर आलम 35 करोड़ रुपये की बरामदगी के…
ह्यूस्टन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में विकराल तूफान की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय प्रशासन के मुताबिक हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लोगों की मौत कैसे हुई। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शहर में गुरुवार देर रात करीब नौ बजे आये तूफान से कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गये और बिजली की लाइनें टूट गयीं। टेक्सास के सबसे बड़े स्कूल जिले ह्यूस्टन आईएसडी ने तूफान से हुई क्षति और बिजली कटौती के कारण शुक्रवार के लिए सभी कक्षाएं रद्द कर दीं। एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक और प्राकृतिक गैस उपयोगिता,…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ भी मौजूद थे। जगह-जगह पर स्वागत के लिए मंच बनाए गए थे। चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से लेकर महादेव मंडा तक भारी संख्या में लोगों ने अमित शाह का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। इस दौरान काफी संख्या में आसपास की महिलाएं और भाजपा के समर्थक भी पहुंचे थे। युवाओं में अमित शाह को लेकर काफी क्रेज देखा गया।रोड शो को लेकर चुटिया की सभी दुकान बंद रखी गई थी।…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को अपनी आठवीं चार्जशीट दायर की। ईडी ने इसमें आम आदमी पार्टी (आप) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया है। गुरुवार को ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि आप और उसके राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ अभियोजन शिकायत पाइपलाइन में है और जल्द ही विशेष अदालत के समक्ष दायर की जाएगी। एएसजी राजू ने यह दलील तब दी जब केजरीवाल की अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर बहस हो रही…
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सोरेन ने ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की भी गुहार लगाई है, लेकिन, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि आज समयाभाव के कारण इस पर विस्तृत सुनवाई नहीं हो सकती। कोर्ट ने याचिका को अगले मंगलवार यानी 21 मई को सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को जब सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यह मामला सामने लाया गया…