Author: News Maati

रांची। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को रांची स्थित ईडी कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए फिर से तीन दिनों की रिमांड मांगी। इस पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने तीन दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजीव और जहांगीर को छह मई को गिरफ्तार किया था। ईडी की छापेमारी में संजीव लाल के नौकर जहांगीर सहित अन्य के घरों से 35.23 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इस मामले…

Read More

मेदिनीनगर। 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली नीतेश यादव के दस्ते में शामिल कामेश्वर यादव उर्फ धनराश यादव उर्फ धनराज यादव को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके घर आने की सूचना पर जिले के पांडू थाना क्षेत्र के खैरा मंगरदाह में छापामारी कर उसे गिरफ्त में लिया। माओवादी कामेश्वर 23 अगस्त 2023 को महुदंड से काला पहाड़ के बीच बन रही पक्की सड़क में लगे मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीट की थी व निर्माण में लगे सात से आठ वाहनों को जला दिया था। यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम ने…

Read More

लंदन : दो साल पहले वार्षिक ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ में पहली बार जगह बनाने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति इस सूची के 2024 के संस्करण में और ऊपरी पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में उछाल की वजह इंफोसिस का शेयर है। सुनक और अक्षता दोनों की उम्र 44 वर्ष है। यह दंपती पिछले साल 65.1 करोड़ ग्रेट ब्रिटेन पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में पिछले साल के 275वें पायदान से चढ़कर 245वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास “10 डाउनिंग स्ट्रीट को अपना घर…

Read More

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की तथा सुशील मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। गौरतलब है कि बीते दिन कैंसर से सुशील मोदी का निधन हो गया था।

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि ‘आप’ ने दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ब्लैकमेल’ किया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के एक मामले का सामना कर रही हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर में मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया। एक दिन पहले, मालीवाल ने तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। मालीवाल…

Read More

साहेबगंज : झामुमो ने बागी नेता लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस पर लोबिन हेंब्रम ने कहा है कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन के जल, जंगल व जमीन की लड़ाई को सिर्फ आगे बढ़ाने का काम किया है। इसमें साथ देने के बजाए झामुमो ने उन्हें पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान राजमहल सीट से चुनाव जीतने का है। वे निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। पहले भी 1995 में एक बार जब झामुमो ने सिटिंग एमएलए रहने…

Read More

रांची : मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को ईडी की टीम ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया। ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए तीन दिनों के लिए रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट से आग्रह किया। जिसपर कोर्ट ने दोनों की रिमांड अवधि बढ़ा दी है। बता दें कि संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे। वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसी मामले में एजेंसी ने…

Read More

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ‘ब्लैकमेल’ कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में आरोप लगाया कि मालीवाल सोमवार को मिलने का समय लिये बिना मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचीं। आतिशी ने कहा, ‘‘वह अंदर क्यों प्रवेश कर गईं? वह मिलने का समय लिये बिना मुख्यमंत्री के आवास पर क्यों पहुंचीं? उस दिन अरविंद केजरीवाल व्यस्त…

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली उच्च न्यायालय ने विभिन्न कारोबारी इकाइयों को बिना अनुमति के व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अभिनेता जैकी श्रॉफ के नाम (जिसमें उनका उपनाम ‘जैकी’ और ‘जग्गू दादा’ शामिल है) और आवाज तथा उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने 15 मई के एक अंतरिम आदेश में कहा कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर वॉलपेपर, टी-शर्ट और पोस्टर आदि बेचने वाली और कृत्रिम मेधा (एआई) चैटबॉट प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली कारोबारी इकाइयां उनकी विशेषताओं का दोहन और दुरुपयोग करके अभिनेता के व्यक्तित्व और प्रचार के अधिकार का उल्लंघन कर रही हैं।

Read More

नयी दिल्ली:  प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने गौहाटी उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र से दो अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने सिफारिश की कि न्यायमूर्ति राजेश सेखरी को 29 जुलाई, 2024 से एक साल के नए कार्यकाल के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।

Read More