Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान (मऊभंडार) में 19 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सभास्थल से लेकर चॉपर की लैंडिंग स्थल तक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। एसपीजी की टीम ने शनिवार को गोल्फ मैदान में प्री-रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री के चॉपर की लैंडिंग रविवार पूर्वाह्न 11:00 बजे होनी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सात आईपीएस लगाये गये हैं। जोनल आईजी अखिलेश झा के अलावा कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, रेल एसपी प्रवीण पुष्कर, सुधांशु…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इनमें गोंदा मंडल, कांटा टोली, के विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही चौका में महिला संवाद सह सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। सेठ ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस और झामुमो की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है उनके मुख्यमंत्री से लेकर उनके अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। झारखंड में बिना पैसे का कोई काम नहीं हो पा रहा है। बिजली हो ,बेरोजगारी…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा गुजरान खादर में पार्टी के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोकतंत्र के लिए जीता हूं और लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत बताते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत एक नाजुक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि हम तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए मुझे मजबूत साझेदारों की जरूरत है। मोदी ने दिल्ली…
रांची : अरगोड़ा-कटहल मोड़ स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर में शनिवार को पैरेंट्स टीचर मीट कम पैरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद अभिभावकों, विद्यार्थियों और अध्यापकों को न्यू एजुकेशन पॉलिसी से संबंधित विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां तथा परीक्षा से संबंधित नीतियों से अवगत कराना था। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के नए शैक्षणिक सत्र में होने वाले विभिन्न एक्टिविटीज की जानकारी ली। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ दीपक कुमार सिन्हा, रमाकांत प्रसाद, सुषमा सिन्हा, विद्यालय प्राचार्य श्रावणी पांडे, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा ने अभिभावकों को बच्चों के…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज के समय में द्रौपदी के साथ सिर्फ चीरहरण ही नहीं बल्कि चरित्र हनन भी हुआ है। पहले तो इस मामले में आम आदमी पार्टी चुप रही, फिर घटना के बारे में थोड़ी सी जानकारी दी गई। इसके बाद आरोपितों का बेशर्मी से बचाव किया गया। भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी अपने ही सांसद स्वाति मालीवाल को गद्दार कह…
झांसी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झांसी में अनुराग शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल बाबा के इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका है। अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में 270 सीटें लेकर मोदी जी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, योगी मुख्यमंत्री बने और उत्तर प्रदेश के विकास की शुरूआत हुई। एक जमाना था जब यूपी में देशी कट्टे बनते थे। लेकिन मोदी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया,अब यहां तोप…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग बुजुर्ग (85 से अधिक आयु) और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस सुविधा का लाभ देश की राजनीति में बड़े पदों पर रहने वाले वयोवृद्ध नेता भी कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भी इस बार घर पर रहकर ही मतदान किया। बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर पर शुरू की गई मतदान की सुविधा मतदान के दो सप्ताह पहले से लेकर एक…
गुमला। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एनसीओआरडी समिति, कारा, खनन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक शनिवार को हुई। उपायुक्त ने जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल के बाहर या आस पास गुटका ,पान ,सिगरेट आदि की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी नशीले पदार्थों का लत न लगे इसके लिए नियमित जांच एवं आवश्यक छापेमारी करें। खनन अंर्तगत हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अवैध खनन पर रोकथाम करने हेतु विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से सात जून तक यानी कुल 20 दिनों का ग्रीष्मावकाश है। हालांकि, इस दौरान 12 दिन सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जायेगी। समर वेकेशन के दौरान तीन फेज में हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हाई कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, वेकेशन कोर्ट में पहले सप्ताह 21 से 24 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी। इसके बाद दूसरे सप्ताह में यानी 28 से 31 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच में बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई होगी। अंतिम…
रांची। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर, तापस घोष और संजीत कुमार की रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने पेशी के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। तापस घोष और संजीत कुमार रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस कोलकाता के कर्मी हैं। ईडी ने इन तीनों को नौ मई को गिरफ्तार किया था। जमीन घोटाला मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और दस्तावेजों की छानबीन के बाद…