Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची मेयर के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
- भारत ने अग्नि-3 न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार
- वैभव का वैभव, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार विश्व विजेता
- सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को मिलेगा दोगुना मुआवजा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर
- कौशल विभाग के सहायक निदेशक 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार और घर से 15 लाख रुपये नकद बरामद, पटना में निगरानी का बड़ा ऐक्शन
- शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी जमीन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
- वैशाली में गैंगस्टर प्रिंस को पुलिस ने किया ढेर, सोना लूट, डकैती और हत्या मामले था फरार
- कोर्ट महिला को मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Author: News Maati
नई दिल्ली : वैश्विक इंजीनियरिंग दिग्गज रोल्स-रॉयस ने लागत में भारी कटौती के तहत वैश्विक स्तर पर 2,500 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना की घोषणा की है। बीपी के पूर्व कार्यकारी तुफान एर्गिनबिल्गिक ने जनवरी में रोल्स-रॉयस के सीईओ के रूप में पदभार संभाला था, जब उन्होंने प्रतिष्ठित विमान इंजन निर्माता को एक बर्निंग प्लेटफॉर्म बताकर कंपनी के कर्मचारियों को चौंका दिया था, जिसका संचालन अस्थिर था। कंपनी दुनिया भर में 42,000 लोगों को रोजगार देती है, जिसमें से लगभग आधा कार्यबल यूके में स्थित है। जब कोरोना महामारी के दौरान एयरलाइंस बंद हो गई थी तब…
जयपुर: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी उम्मीदवार एवं दो बार के सांसद स्वामी सुमेधानंद के साथ सीकर लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। श्री शाह ने सीकर में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत सायं सवा पांच बजे कल्याण जी मंदिर से रोड शुरू करके की। रोड शो में उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी उम्मीदवार सुमेधानंद शर्मा थे। रोड शो शहर के कल्याण जी मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, जाट बाजार होते हुए तापडिया बगीचे…
नई दिल्ली : बैंक ऑफ इंडिया को आयकर विभाग की आकलन इकाई से निर्धारण वर्ष 2016-17 से संबंधित 1,127.72 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है। बैंक को वर्ष 2016-17 से संबंधित आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 156 के तहत एक डिमांड नोटिस मिला है, जिसमें कुछ अस्वीकृतियां की गई हैं। बैंक ऑफ इंडिया ने कहा, “बैंक निर्धारित समय-सीमा के भीतर उक्त आदेश के खिलाफ आयकर आयुक्त (अपील), नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (एनएफएसी) के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। अपीलीय प्राधिकारियों की प्राथमिकता/आदेशों को देखते हुए बैंक का मानना है कि उसके पास मामले में अपनी स्थिति…
मेरठ, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा। यहां केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), अपना दल (एस), निर्बल शोषित इंडियन हमारा आम दल (निषाद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्षों के साथ मंच साझा करते हुए मोदी ने राज्य में लोकसभा चुनाव अभियान की…
रांची : गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का आयोजन माउंट मोटर गली,रातू रोड स्थित सोना फिटनेस जोन में हेल्थ प्वाइंट ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में सुबह 11:00 से शाम 4:00 तक चले इस शिविर में तीन महिलाओं समेत कुल 26 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर की शुरुआत जिम संचालक संजय मिढ़ा,युग मिढ़ा,संगीता मिढ़ा और पलक मिढ़ा के रक्तदान से हुई। सभी डोनर्स को नरेश पपनेजा तथा सूरज झंडई ने ब्लड डोनर्स प्रोत्साहन सर्टिफिकेट और सोना फिटनेस जोन की तरफ से मोमेंटो प्रदान किया। शिविर…
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जीवनपर्यंत देशहित के कार्यों और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाह ने यह भी कहा कि आडवाणी का जीवन त्याग, दृढ़ता और समर्पण से भरा है और करोड़ों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देने का अक्षय स्रोत है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी होने पर हर्षित भी हूं और भावुक भी।…
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को यहां उनके आवास पर जा कर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि आडवाणी को यह पुरस्कार उनके आवास पर दिया गया। स्वास्थ्य कारणों से वे राष्ट्रपति भवन खुद नहीं पहुंच सके थे। उन्हें सम्मानित करते हुए…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज पर लगने वाले ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे खुदरा समेत अन्य कर्ज महंगे होंगे।भारतीय रिजर्व बैंक पांच अप्रैल को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करेगा। बैंक ने उससे पहले ब्याज दर में वृद्धि की है। बैंक ने कहा कि बीओई ने ‘मार्क अप’ में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे यह 2.75 प्रतिशत से बढ़कर 2.85 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में रेपो दर 6.5 प्रतिशत है। ऐसे में रेपो आधारित ब्याज दर 9.35 प्रतिशत होगी।इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने भी…
नई दिल्ली : दिल्ली में विपक्ष ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन किया. ‘इंडिया’ ब्लॉक की ‘महारैली’ रामलीला मैदान में हो रही है जिसमें विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे। रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ तमाम विपक्षी नेताओं ने संबोधित किया।INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “…देश का लोकतंत्र खतरे में है। ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है… ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो,…
नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सत्ता में बैठे अन्य लोगों को भगवान राम का यह संदेश याद रखना चाहिए कि सत्ता सदा नहीं रहती और अहंकार चूर-चूर हो जाता है। उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ के दौरान भगवान राम और रामायण का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री और भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने इस बात का जिक्र किया कि वह बचपन में अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ रामलीला मैदान में कई रामलीलाओं की साक्षी बनीं तथा इंदिरा गांधी ने उन्हें भगवान राम…