Author: News Maati

गोपालगंज । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कल्याणपुर प्रखंड के चकिया-केसरिया पथ में स्थित कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर के निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच, यहां स्थापित होने वाले विशाल शिवलिंग का शनिवार को बिहार में प्रवेश हुआ। बिहार के गोपालगंज में शिवलिंग का प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूरा इलाका हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान हो गया। बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना भी की। यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में तैयार किया गया है। शिवलिंग एक ही विशाल ग्रेनाइट…

Read More

रांची। पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक व्यक्ति जमीनी विवाद की पैरवी कराने के उद्देश्य से थाना पहुंचा और स्वयं को 2014 बैच का ओडिशा कैडर का आईएएस अधिकारी बताया। उसने अपना नाम राजेश कुमार, पता कुकही, थाना हैदरनगर बताते हुए कहा कि वह वर्तमान में भुवनेश्वर के खरवेला नगर में भारत सरकार के सीएओ (मुख्य लेखा अधिकारी) पद पर कार्यरत है। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी की ओर से जब उसकी पदस्थापना और सेवा से संबंधित जानकारी पूछी गई, तो उसने देहरादून, हैदराबाद और भुवनेश्वर में कार्य करने की बात कही। तीन अलग-अलग राज्यों में एक साथ पोस्टिंग की…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से दोस्त रहीं अवीवा बैग से सगाई कर ली है। यह सगाई सोमवार को हुई, जिसकी जानकारी रेहान ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की। रेहान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी का ऐलान किया। रेहान वाड्रा द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में वह अवीवा के साथ सगाई के बाद एक साथ नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर दोनों के बचपन की है, जो उनके लंबे रिश्ते की झलक देती है। रेहान…

Read More

पटना। बिहार में अब बुजुर्गों को घर बैठे इलाज की सुविधा मिलने जा रही है। अब लोग घर बैठे ही पैथोलॉजी, ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी की सुविधा ले सकेंगे। इमरजेंसी के समय घर पर ही डॉक्टर इलाज करेंगे और नर्सिंग सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-3 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान उद्देश्य के तहत जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। सीएम ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। सरकार ने सात निश्चय के तहत लोगों का जीवन आसान करने के…

Read More

रायपुर/सुकमा/बीजापुर । इस साल के सबसे बड़े ‘नक्सल विरोधी’ ऑपरेशनों में से एक में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर इलाके के सुकमा और बीजापुर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया। सुकमा जिले के किस्ताराम इलाके के घने जंगलों में मुख्य मुठभेड़ हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की जॉइंट टीमें इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से कई घंटों तक जबरदस्त गोलीबारी हुई। सुकमा और बीजापुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में कई माओवादी मारे गए। शुरुआती…

Read More

प्रयागराज । पौष पूर्णिमा और माघ मेला के पहले दिन प्रयागराज में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और लाखों की संख्या में अपने पितृों का पूजन करने के लिए पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। आम जनमानस के साथ-साथ त्रिवेणी संगम में साधु-संत का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है। माघ मेले के अवसर पर प्रयागराज किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंदगिरी भी पहुंची। माघ मेले में पहुंची किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंदगिरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं भारत के सभी श्रद्धालुओं से कहना चाहती हूं कि इस बार हमें एक…

Read More

सुकमा (छत्तीसगढ़)। सुकमा जिले के किस्ताराम इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) द्वारा की गई। मुठभेड़ स्थल से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर DRG की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में DRG ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावी कार्रवाई की। कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद 12 नक्सलियों के शव…

Read More

रांची । दो दिवसीय ऑल इंडिया जज बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे सीजन की शुरुआत शनिवार को रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुई। चैंपियनशिप में नौ राज्यों के 31 हाई कोर्ट जज हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी.एस. चौहान ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे न्यायाधीशों को बैडमिंटन भेंट की। मुख्य न्यायाधीश के साथ सभी प्रतिभागियों ने तस्वीर भी खिंचवाई। इस अवसर पर टी.एस. चौहान ने कहा, “खेल हर किसी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है। स्वस्थ रहने के लिए, न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर…

Read More

पटना। बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य के नागरिक सीधे मोबाइल पर अपनी शिकायतें, समस्याएं, सुझाव या सहायता संबंधी सूचना दे सकेंगे। पुलिस द्वारा जारी इन दो हेल्पलाइन नंबरों के जरिए कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, पुलिस से संबंधित समस्याएं, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी भी प्रकार की परेशानी को सीधे डीजीपी नियंत्रण कक्ष के संज्ञान में लाया जा सकेगा। यह सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू…

Read More

पटना। जीविका दीदियां अब ब्यूटीशियन भी बनेंगी। प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार मिलेगा। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में लेडीफेयर ब्यूटी कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने जीविका के सीइओ को कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। कंपनी के संस्थापक ऋषि रंजन कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी कोलकाता से संचालित हो रही है। वे जीविका दीदियों को एक महीने का प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल ब्यूटीशियन बनाएंगे। अपनी कंपनी में रोजगार देंगे। शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग वार्ता में निवेश के कई प्रस्ताव आए। अल्टीवा लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड के…

Read More