Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
हैदराबाद। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि सभ्यता के सबसे प्राचीन और अनिवार्य स्तंभों में से एक है मातृत्व, और इस बात पर जोर दिया कि परिवार और समाज में एक मां की भूमिका केंद्रीय बनी हुई है। हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित कोमाराम भीम आदिवासी भवन में विश्व मंगल सभा द्वारा आयोजित “समकालीन मातृत्व” पर एक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सृष्टि की शुरुआत ही मातृत्व से होती है, और इसे एक ऐसी प्राकृतिक शक्ति के रूप में वर्णित किया जो जीवन और सामाजिक निरंतरता को बनाए रखती है। भागवत ने कहा कि…
नयी दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी। संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्र सदैव अपने वीर सपूतों का ऋणी रहेगा, जिनके अदम्य साहस और बलिदान ने देश की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। इस मौके पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सीडीएस जनरल एनएस राजासुब्रमणि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन भी मौजूद रहे।
सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में नौतन थाना क्षेत्र के खलवां गांव स्थित पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के आवास सहित दर्जनों स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने पूर्व विधायक के निजी सहायक (पीए) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों…
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई मेडिकल संस्थान का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अखिलेश यादव उसे आगे नहीं बढ़ा सके। भाजपा सरकार ने 490 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पूरा कराया, जबकि 232 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का गायनी ब्लॉक भी बनवाया, जिससे संस्थान तेजी से विकसित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इटावा, जसवंतनगर एवं भरथना विधानसभा क्षेत्र में 604 करोड रुपए की 128…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से जल संरक्षण और एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की तथा बिहार से सीतामढ़ी में प्लास्टिक से बेंच तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम मन की बात में 04 जुलाई से शुरू कैच द रेन अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि जहां और जब बारिश हो, वहीं उस पानी का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने जलाशयों के पुनर्जीवन तथा वृक्षारोपण को नयी गति…
भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने पेयजल और स्वच्छता के व्यापक पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन और पीएचईडी का मुख्य उद्देश्य हर शिवभक्त को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देना है, जिससे उनकी कांवड़ यात्रा सुगम और यादगार बन सके। मेला क्षेत्र और पूरे कांवड़िया पथ पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए 710 पुरुष एवं महिला शौचालयों के साथ-साथ 30 आधुनिक मूत्रालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से 10…
द्रास। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को 27वें कारगिल विजय दिवस पर द्रास से देश को संबोधित किया। उन्होंने फिर से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब देने के भारत के इरादे और काबिलियत को दिखाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत सिर्फ़ पीओके पर फोकस होगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत तरक्की के लिए खड़ा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि “यह दिल मांगे मोर” की भावना अब डिफेंस में आत्मनिर्भरता और विकसित भारत 2047 के…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में वायु रक्षा मिसाइलों और इंटरसेप्टर की कमी के कारण ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान को फिलहाल टाल दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी गयी है। इससे पहले, एक्सिओस ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने की योजना बना रही थी, लेकिन ट्रंप ने अभी तक इसके लिए कोई आदेश जारी नहीं किया था। पोर्टल के अनुसार शुक्रवार को ट्रंप ने ईरान पर कोई नया हमला…
हजारीबाग। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में शनिवार देर रात अपराधियों ने कोयला ढुलाई को निशाना बनाते हुए दो हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना तेरह माईल से करीब 200 मीटर आगे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद चालकों के अनुसार, तीन अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दो हाईवा वाहन वहां पहुंचे, उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। चालकों और पुलिस ने दावा किया कि करीब सात राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने लोहे की रॉड से…
रांची। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर राजधानी रांची में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और उसके आसपास दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस के अनुसार, रांची में आज से शुरू हो रहे 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले से पहले स्टेडियम के सभी…