Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
Author: News Maati
मुंबई: घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 41.65 अंक चढ़कर 74,262.71 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 20.1 अंक की बढ़त के साथ 22,617.90 अंक पर रहा।
लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को घोषणा की कि चार जुलाई को देश में आम चुनाव कराए जाएंगे। उनकी इस घोषणा के साथ ही चुनाव की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। लंदन में बारिश के बीच, देश के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने छह सप्ताह में मतदान कराए जाने की पुष्टि की।
महेंद्रगढ़ (हरियाणा): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। हरियाणा में अपनी पहली चुनावी सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा , “हम किसानों की रक्षा और उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए भूमि अधिग्रहण विधेयक लाए थे, लेकिन मोदी सरकार ने इसे रद्द कर दिया। वे तीन काले कृषि कानून लेकर आए और किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा।”
नई दिल्ली। नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की जटिल प्रक्रिया को थोड़ा आसान कर दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बदलाव किया है, जो एक जून से लागू हो जाएगा. इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया थोड़ी आसान होने की संभावना है. साथ ही इससे लोगों को कई बार RTO जाने के झंझट से भी मुक्ति मिलने जा रही है. ये नए नियम 1 जून से लागू होने जा रहे हैं। नए नियमों में सबसे खास बात…
बस्ती/श्रावस्ती (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर पाकिस्तान का ‘हमदर्द’ होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि पड़ोसी मुल्क तो पस्त पड़ गया है लेकिन इन दोनों विपक्षी दलों के लोग उसके पास ‘एटम बम’ होने की बात कहकर भारत को डरा रहे हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि घोर साम्प्रदायिकता, जातिवाद और परिवारवाद की ‘विनाशकारी’ बीमारियों से घिरी कांग्रेस और सपा ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘जनधन बैंक खातों’ और ‘हर घर नल से जल’ और बिजली पहुंचाने के मौजूदा भाजपा नीत सरकार के फैसलों को पलटने के लिये वोट मांग रही हैं। प्रधानमंत्री…
बक्सर। बिहार के श्रम मंत्री संतोष सिंह ने राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह की तुलना त्रेतायग की ताड़का से की है। संतोष सिंह ने कहा कि मिथिलेश तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीदवार बनाया है।संतोष सिंह ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके परिवार पर जोरदार हमला बोला। संतोष सिंह ने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले और समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले लोगों को जनता सबक सिखाएगी। इस बार सुधाकर की जमानत भी नहीं बचेगी। भविष्य में उनका और उनके…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में कई वर्गों के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के दर्जे को रद्द करने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार नहीं करेंगी। दमदम लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले खड़दह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि राज्य में ओबीसी आरक्षण जारी रहेगा क्योंकि इससे संबंधित विधेयक संविधान की रूपरेखा के भीतर पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लाया गया ओबीसी आरक्षण जारी रहेगा। हमने घर-घर सर्वेक्षण करने के बाद विधेयक बनाया था और उसे मंत्रिमंडल तथा…
तेल अवीव । इजरायल की 5 महिला सैनिकों के परिवार ने बीते साल हमास के आतंकियों द्वारा उनका अपहरण किए जाने का वीडियो जारी किया है। ये वीडियो 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमले के दौरान इजरायल के नाहल बेस पर महिला सैनिकों को बंदी बनाए जाने और उन्हें अपहरण करके गाजा ले जाए जाने का है। वीडियो में इजरायल रक्षा बल की ये सभी महिलाएं दीवार के सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ बंधे हुए हैं। कुछ महिला सैनिकों चेहरे पर चोट लगी है और खून लगा हुआ है। 3 मिनट 10 सेकंड का ये वीडियो…
श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरक्षण छीनने का कर्नाटक मॉडल देश में लागू नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि वंचितों के आरक्षण का मोदी चौकीदार है। मैं आपको गारंटी देता हूं, आरक्षण छीनने का कर्नाटक मॉडल देश में लागू नहीं होने दूंगा। पीएम ने कहा कि वह किसी शाही खानदान से नहीं आये हैं। वह गरीब मां के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है, लेकिन मैं अपने देश को…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरुण उरांव ने भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलायंस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलायंस ने नया कोड वर्ड दिया। कोड वर्ड के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। रेट के हिसाब से फाइल, फोल्डर और बॉस नाम दिए गए थे। इसका उपयोग पैसे की उगाही के लिए किए गए। डॉ अरुण उरांव बुधवार को हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया। मंत्री के करीबी के यहां से 37…