Author: News Maati

गिरिडीह। सोशल मीडिया में इन दिनों रील्स बनाकर पैसे कमाने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। लोगों की दिनचर्या में सोशल मीडिया ने अपनी जगह बना ली है। इसी सोशल मीडिया के रील्स ने तीन माह बाद एक नौ साल के बेटे को उसके माता पिता से मिलाने में बेहद महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। मामला गिरिडीह के सरिया थाना से जुड़ा है। पुत्र चंदन कुमार के मिलने से माता पिता मुरली दास के चेहरे पर तीन माह बाद खुशी लौटी है। मंगलवार को माता पिता अपने नो साल के बेटे चंदन को लेने सरिया पहुंचे, तो बेटा माता पिता को…

Read More

रांची। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शकलपुर मोड के पास मदन कट्टा जाने वाले मुख्य सड़क पर छिनैती कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार सुबह पांच बजे पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक हावड़ा-मोकामा ट्रेन से एक यात्री जामताड़ा के मदनकट्टा स्टेशन पर उतरा। इसी वक्त बाइक सवार बदमाश उसके सामान को छीनकर भागने लगे। यात्री के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोगों के जुटते देख अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो लोगों को…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के झारखंड सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि देश में ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे घुसपैठिए आदिवासियों की बेटियों से शादी न कर सकें। बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासियों की बेटियों से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं। हमें इसे मुस्लिमों का जमाई टोला नहीं बनाना है। वे मंगलवार को तोरपा में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान सह विजय संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में…

Read More

गिरिडीह। एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग दा उर्फ विवेक की गिरफ्तार पत्नी जया को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। तीन दिनों पूर्व आईबी ने जया को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह धनबाद के हॉस्पिटल में नाम बदलकर इलाज के लिए भर्ती थी। आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह की मधुबन पुलिस जया को धनबाद से कस्डडी में मधुबन थाने ले आई। लम्बी पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार जया पर झारखंड में 25 लाख का इनाम घोषित था। मधुबन थाना पुलिस ने…

Read More

नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर महादेवन को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या फिर से 34 हो जाएगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या 34 है।

Read More

नयी दिल्ली: भारत में 2023 में करीब 16 लाख बच्चों को टीके की एक भी खुराक नहीं मिली। इस क्रम में भारत का स्थान दूसरा है जबकि पहले स्थान पर नाइजीरिया है जहां 21 लाख बच्चों को इसी अवधि के दौरान टीके की एक भी खुराक नहीं मिली। भारत की रैंकिंग में हालांकि 2021 की तुलना में सुधार हुआ है, जब देश में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक 27.3 लाख बच्चों को टीके की एक भी खुराक नहीं मिली थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि बिना किसी टीके वाले बच्चों की संख्या पिछले साल के मुकाबले थोड़ी बढ़ी है।…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन पर हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन से शराब जब्त किया है। आरपीएफ के उप निरीक्षक अश्वनी कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरपीएफ के रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों मे शराब के धड़-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची के उपनिरीक्षक सोहन लाल, आरक्षी चंद्रहास कुमार और गोपी कृष्णा के जरिये रांची स्टेशन पर नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान हटिया इस्लामपुर एक्स्प्रेस ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे में एक सीट के नीचे नीला ट्रॉली बैग मिला। उसके मालिक…

Read More

रांची। मुहर्रम का चंदा नहीं देने पर कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को गोली मारने की धमकी दी गयी है। इस संबंध में मैनेजर हेमंत झा ने सोमवार देर रात कांके थाना में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज कराये गये शिकायत में मैनेजर ने कहा है कि सोमवार की रात बैंक्वेट हॉल में एक व्यक्ति अंदर आया और मुझसे कहा मोहर्रम का चंदा दो। जब मैंने कहा कि कल दूंगा तो उसने मुझसे कहा कि देख लो फिर क्या होगा। तो मैं उससे पूछा कि क्या देख ले तो उसने कहा कि तुम्हारे…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र से कहा कि वह राष्ट्रीय दल की मान्यता होने के नाते आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के वास्ते जमीन आवंटन पर 25 जुलाई तक फैसला करे। अदालत ने पांच जून को इस संबंध में ‘आप’ के अनुरोध पर छह सप्ताह में फैसला करने का निर्देश दिया था। संपदा निदेशालय , आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को अदालत से उसके निर्देशों का अनुपालन करने के वास्ते और चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया। मंत्रालय और निदेशालय ने दलील दी कि वे अभी नव निर्वाचित सांसदों के…

Read More

महेंद्रगढ़ (हरियाणा): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि अगर विपक्षी पार्टी हरियाणा में सत्ता में आती है, तो वह पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी। शाह ने यहां ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण प्रदान करने के लिए 1950 के दशक में गठित काका कालेलकर आयोग का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने इसकी सिफारिशों को वर्षों तक लागू नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘1980 में (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने मंडल…

Read More