Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
Author: News Maati
रांची। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने पार्टी के नोटिस का जवाब दिया है। जयंत सिन्हा ने अपने जवाब में कहा है कि किस तरह झारखंड भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज किया। सिन्हा ने इस बात पर आपत्ति जतायी है कि उन्हें जो नोटिस दिया गया, उसे मीडिया में क्यों सार्वजनिक किया गया। उन्होंने प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के इस रवैये को पार्टी के समर्पित कार्यकतार्ओं को निराश करने वाला और पार्टी के सामूहिक प्रयासों को कमजोर करने वाला बताया। साथ ही कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और कठिन परिश्रम के बाद…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबींद्र नाथ महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली संतोष हेंब्रम की चुनाव याचिका में जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय ने उपस्थित होकर चुनाव संबंधित सीलबंद दस्तावेज कोर्ट को सौंप दिया है। उन्होंने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगते हुए आगे ऐसी गलती नहीं होने की बात कही, जिस पर कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में उपस्थित होने से छूट प्रदान की। अब मामले की अगली सुनवाई हाई कोर्ट में 12 जून को होगी। इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से तीन लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। वहीं प्रतिवादी…
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान रुमेल धीरे-धीरे मजबूत होकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (आईएमडी) की तरफ से गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बढ़ता जा रहा है और रविवार शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों तक पहुंच जाएगी। इसके प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी। इस प्री-मॉनसून सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के…
रांची। गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे जामताड़ा के मेझिया गांव में दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। शाह के कार्यक्रम के लिए दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। गृह मंत्री के प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जामताड़ा मेझिया गांव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों में काफी उत्साह है।…
मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के बाद देश में राजनीतिक स्थिरता रहने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंच गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1196.98 अंक अर्थात 1.61 प्रतिशत की छलांग लगाकर करीब डेढ़ माह बाद 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार सार्वकालिक उच्चतम स्तर 75,418.04 अंक हो गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 369.85 अंक यानी 1.64 प्रतिशत की उड़ान भरकर 22,967.65 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी…
गोड्डा : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने ‘X’ अकाउंट पर बड़ा धमाका किया है। गोड्डा सांसद ने अपने पोस्ट में कहा कि किसी महिला ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बलात्कार का केस दर्ज किया है। पोस्ट के अनुसार यह मामला 2013 का है। सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट में लिखा-‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ मुम्बई की उस महिला ने बलात्कार का केस दर्ज कर दिया यह मामला 2013 में मुख्यमंत्री रहते मुम्बई के होटल का है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 164 में मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होकर केस दर्ज किया’। गोड्डा सांसद के…
लोहरदगा : लोहरदगा में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। सेन्हा थाना क्षेत्र में मिट्टी धंसने से 4 मजदूर जमीन के अंदर दब गये हैं। वे चितरी अंबाटोली गांव में एक कुएं की खुदाई कर रहे थे। घटना के बाद से जेसीबी मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। खबर लिखे जाने तक सभी अंदर ही दबे हुए हैं। घटना के बाद प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक मनरेगा के तहत असलम अंसारी को कुआं निर्माण की योजना मिली थी। लगभग…
खूंटी : खूंटी- चाईबासा बॉर्डर स्थित जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है। दरअसल माओवादियों के जुटने की गुप्त सूचना पर कोबरा और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी दौरान सर्वदा जंगल में पुलिस का माओवादियों से सामना हो गया। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। खूंटी डीएसपी वरूण रजक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन का एरिया कमांडर बुधराम मुंडा मारा गया है। जानकारी के अनुसार, रांची रेंज के वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर जिला पुलिस और कोबरा बटालियन नक्सलियों…
रांची : भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय कुमार ने इंटरवेंशनल हृदय रोग के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस विशेष व्याख्यान देकर झारखण्ड का नाम गौरवान्वित किया है। इंटरवेंशनल हृदय रोग का विश्व का सबसे बड़ा कॉन्फ्रेंस, यूरो पीसीआर, पेरिस, फ्रांस में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। डॉ. धनंजय यूरो पीसीआर में व्याख्यान हेतु आमंत्रित होने वाले झारखण्ड के पहले हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। यूरो पीसीआर में दुनिया भर के 5000 से अधिक हृदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस कॉन्फ्रेंस में “हार्ट वाल्व की समस्या का निदान” विषय पर डॉ. धनंजय ने अपने अनुभव और…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमला मामले की जांच में किसी को बाधा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच करने की जरूरत है कि घटना के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कौन-कौन मौजूद था और उनकी क्या भूमिका थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केजरीवाल के आवास पर उनके परिवार और कार्यालय के कौन-कौन लोग मौजूद थे, उनकी क्या भूमिका थी और जब मालीवाल की पिटाई की जा…