Author: News Maati

महेंद्रगढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पाली गांव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, ह्यआपको प्रधानमंत्री ही नहीं, देश का भविष्य चुनना है। एक ओर आपका जांचा, परखा सेवक मोदी है और दूसरी ओर चेहरे का ही पता नहीं। इंडी गठबंधन का हाल तो ऐसा है कि वे कहते हैं कि हर वर्ष एक व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री होगा, यानी 5 वर्ष में 5 प्रधानमंत्री। यहां विजय संकल्प रैली में मोदी ने कहा कि मुझे राजनीति की बहुत सारी शिक्षा हरियाणा और पंजाब से मिली है। जित सीधा-साधा खाना वो मेरा…

Read More

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और झारखंड के देवघर में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर है। उनके नाम की आंधी है और इस आंधी में इस बार कांग्रेस और उनका घमंडिया गठबंधन उड़ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है और विकास के मामले में देश दुनिया में नंबर वन बनेगा। डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा सदैव सबका साथ सबका विकास…

Read More

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 27 प्रतिशत आरक्षण में मुसलमानों को मिल रहे लाभ की उत्तर प्रदेश सरकार अब समीक्षा करेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट के ताजा फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस मुद्दे पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का मत ही अंतिम है। हमें उनकी भावनाओं का पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा स्वागत किए जाने के बाद प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले की समीक्षा करेगी और पिछड़ों के आरक्षण को बचाने के लिए हम कोई न कोई कदम तो उठाएंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण नरेन्द्र…

Read More

 न्यूयॉर्क । भारतीय-अमेरिकी वकील जया बडिगा को कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी की उच्च अदालत में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने बडिगा की नियुक्ति की। इससे पहले वह 2022 से सैक्रामेंटो काउंटी की उच्च अदालत में आयुक्त के रूप में कार्य कर चुकी हैं।आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में पैदा हुई बडिगा न्यायाधीश रॉबर्ट एस. लाफम की जगह लेंगी जो सेवानिवृत्त हो गए हैं।डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य बडिगा ने 2020 में कैलिफोर्निया स्वास्थ्य देखभाल सेवा विभाग में और 2018 में कैलिफोर्निया गवर्नर के आपातकालीन सेवा कार्यालय में एक वकील के रूप में भी काम किया। सैक्रामेंटो…

Read More

मोतिहारी। गरीबों और दलितों का आरक्षण को काटकर मुस्लिमों को आरक्षण देने की मानसिकता वाले पार्टी को उखाड़ फेंकें। कांग्रेस और उसके सहयोगी आपके पूर्वजों के संपति पर जजिया टैक्स लगाना चाहती है। राजद एवं कांग्रेस एससी-एसटी के आरक्षण को खत्म कर एक जाति विशेष को आरक्षण देने की तैयारी में जुटी है। उक्त बातें गुरुवार को मोतिहारी में अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के फुलवारी मैदान मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि जो राम को लाये हैं आप उसे जरूर लाएंगे। उन्होंने…

Read More

रांची। झारखंड में कथित टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के बाद अब ईडी ने चंपई सोरेन सरकार के दो अन्य मंत्रियों को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों मंत्रियों को समन भेजकर 25 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने को कहा है। दरअसल, झारखंड में टेंडर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने इस मामले में पिछले दिनों कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के सहयोगी के घर से छापेमारी कर…

Read More

रांची। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राजधानी रांची के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। 24 मई से राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा भी चलेगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मेघगर्जन और वज्रपात की भी…

Read More

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया के जंगल में गुरुवार को पहली बार जवान नक्सल विरोधी अभियान पर यहां तक पंहुचे। यहां नक्सली संगठन की बटालियन नम्बर 5 के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया। सभी मारे गये वदीर्धारी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों का दावा है कि कई नक्सली गोली लगने से घायल भी हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके से 5 आॅटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की…

Read More

मुंबई। उत्तर प्रदेश के बदांयू के रहने वाले मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता फिरोज खान का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह बदायूं में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। फिरोज खान को अमिताभ बच्चन का डुप्लीकेट कहा जाता था। वह हूबहू बिग बी की तरह ही मिमिक्री और एक्टिंग करते थे। इस वजह से वह अपने प्रशंसकों के बीच फिरोज खान अमिताभ डुप्लीकेट के नाम से मशहूर थे। उन्होंने कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने भाभीजी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं, साहब बीबी और बॉस, हप्पू की…

Read More

रांची। खूंटी के अड़की और चाईबासा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गये नक्सली की पहचान एरिया कमांडर बुधराम मुंडा के रूप में की गई है। मुठभेड़ स्थल पश्चिमी सिंहभूम के बलियाडीह गांव का जंगल है, जो चाईबासा क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों के टॉप नक्सली जुटने वाले हैं। सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए सीआरपीएफ की 209 कोबरा, सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान खूंटी जिले…

Read More