Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
- आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
Author: News Maati
रांची। मैक्लुस्कीगंज में अपराधियों नेबसरिया (हरहु टोला) क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुल के निर्माण में लगे दो मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि निर्माणधीन पुल के पास दो मजदूर रात में भोजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व दिशा की ओर से दो नकाबपोश अपराधी घटनास्थल पर आ धमके और मजदूरों को बंधक बनाते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान दूसरे मजदूर ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद एक अपराधी ने बचाव में हथियार निकालकर हवाई फायरिंग की और दो मजदूर दिलीप राम व गुड्डू राम…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के छोटानागरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दोलाईगढ़ा गांव के पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है। मुठभेड़ के बाद चले सर्च आॅपरेशन में एक एसएलआर राइफल, तीन मैगजीन, एक राइफल, एक नाइन एमएम पिस्तौल, 303 की एक मैगजीन, 174 पीस एसएलआर की गोली, 34 डेटोनेटर, एक लैपटॉप…
रांची। सीआईडी ने झारखंड के 150-200 लोगों से लगभग 4-5 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर ठगी के आरोपित को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित अमित जायसवाल नई दिल्ली के विकासपुरी थाना क्षेत्र के शंकर गार्डन का रहने वाला है। इसके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और ब्लाकचैन वॉलेट ऐड्रेस (जिस पर निवेशकों द्वारा पैसा भेजा गया है) बरामद किया गया है। डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सीआईडी के साईबर क्राईम थाना में नौ नवंबर, 2023 को मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता ने…
अररिया । जिले के पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार में बुधवार के दोपहर मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया के हाई वोल्टेज वाली 33 हजार केवी तार में सट जाने से करीबन दो दर्जन लोग करंट लगने से घायल हो गए। ताजिया के साथ जुलूस खेत से होकर लोगों के दरवाजे दरवाजे पर जाने के क्रम में यह हादसा हुआ।सभी घायलों को पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया है।जहां चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।वहीं कई घायलों को अररिया सदर अस्पताल भी रेफर किया गया है।वहीं आधा दर्जन से अधिक करंट…
पटना। बिहार के हाजीपुर की कंपनी कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स को विश्वस्तर पर पहचान मिलने के बाद स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुशी जताई है। इस कंपनी के विस्तार के लिए चिराग जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।यह जानकारी बुधवार को चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। दरअसल, हाजीपुर में बने जूतों को पहनकर रूसी सैनिक जंग के मैदान में यूक्रेन से लोहा ले रहे हैं। हाजीपुर में स्थित कंपनी कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स रूसी सेना के लिए सेफ्टी जूते बनाने के साथ-साथ कई अन्य देशों के लिए लग्जरी जूते बना रही है। पिछले साल…
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की अस्थिर नीतियों, मित्रवादी पूंजीवाद के बोलबाले और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एवं आयकर विभाग के ‘रेड राज’ के कारण पिछले 10 वर्षों से निवेश लगातार कम हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भारत को नीतियों में छोटे-मोटे फेरबदल की नहीं, बल्कि उदारता भरे दृष्टिकोण की ज़रूरत है। रमेश ने एक बयान में कहा, ‘‘2014 के बाद से भारत के तेज़ी से वृद्धि न करने का मुख्य कारण सुस्त निवेश दर है। अस्थिर नीतियां, मित्रवादी पूंजीवाद का बोलबाला और ईडी,…
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की अपराध से अर्जित करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की कुर्क की गई बेनामी संपत्ति को न्यायालय (गैंगस्टर) ने राज्य सरकार के पक्ष में निहित कर दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अतीक अहमद ने अपराध की कमाई से यह संपत्ति लालापुर के राजमिस्त्री हूबलाल ने नाम पर खरीदी थी। लगभग 2.377 हेक्टेयर भूमि की उस समय कीमत 12.42 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर थी।
नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि आबकारी ‘घोटाला’ मामले में उनकी रिहाई को रोकने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) ने उन्हें गिरफ्तार किया। उच्च न्यायालय ने छुट्टी होने के बावजूद मामले की सुनवाई की। इस दौरान केजरीवाल का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने न केवल सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी की आलोचना की बल्कि उन्हें मामले में जमानत पर रिहा करने का भी अनुरोध किया।
तेजपुर: असम के तेजपुर हवाई अड्डे पर रखरखाव कार्यों के लिए अक्टूबर से डेढ़ साल के लिए उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। तेजपुर हवाई अड्डे के निदेशक जी शिवा कुमार ने कहा कि यात्री उड़ानें एक अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2026 तक बंद रहेंगी। तेजपुर हवाई अड्डा भारतीय वायु सेना के ‘तेजपुर बेस’ के निकट है और इसकी हवाई पट्टी का उपयोग वाणिज्यिक और लड़ाकू दोनों प्रकार के विमानों के लिए किया जाता है। तेजपुर वायुसेना बेस ने पहले ही तेजपुर सलोनीबाड़ी यात्री हवाई अड्डा प्राधिकरण को रखरखाव कार्य के बारे में सूचित कर दिया था, जिसके कारण यात्री विमान…
मिलवाउकी: रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है जिससे प्राइमरी चुनाव के दौरान उनकी कटु प्रतिद्वंद्विता के बाद अब एकता का संदेश मिलता है। हेली (52) ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप (78) को चुनौती दी थी तथा महीनों तक उनके खिलाफ प्रचार किया था लेकिन बाद में इस दौड़ से हटने की घोषणा की थी। उन्होंने पिछले सप्ताह अपने 97 डेलीगेट को पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रंप के…