Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
पटना। गोवा में एक सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतक सभी मजदूर पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट और मुरारपुर घटूली गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें एक सीवान जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर गोवा में मजदूरी करने गए थे। वहां एक झोपड़ीनुमा घर में खाना खाकर सो रहे थे। शनिवार की देर रात पहाड़ी सड़क से नीचे आ रही एक बस असंतुलित होकर झोपड़ी पर चढ़ गई और सो रहे सातों मजदूरों को रौंद दिया।…
पटना। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चुनावी हिंसा मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला का तबादला कर दिया है। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) डॉ कुमार आशीष को सारण का नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सारण में बीते 20 मई को मतदान के दौरान महागठबंधन की उम्मीदवार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य राजद नेता भोला यादव के साथ एक बूथ का जायजा लेने के लिए पहुंची थी। वहां मौजूद लोगों ने रोहिणी और भोला यादव पर बूथ कैप्चर…
पटना। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश में बहुत तरह के सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, जिसे आप सब भी महसूस कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले जाति, धर्म, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी। आज मोदी के नेतृत्व में विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो रही है। मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका…
रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई को गिरफ्तार किया था, उसके बाद से ही वो ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी उनसे लगातार पूछताछ कर जा रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मंत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सोमवार सुबह पांच दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि मंत्री आलमगीर आलम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।ईडी के अधिकारी पिछले 10 दिनों से मंत्री आलमगीर आलम से…
रांची: बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई कि 26 मई की आधी रात को यह 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले तूफान के साथ पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास तटों से टकराएगा। इसका थोड़ा बहुत असर राजधानी और आसपास के इलाकों में भी हो सकता है। इसके असर से 27-28 मई को बारिश हो सकती है। 26 मई को तूफान के चक्रवाती तूफान में बदलने…
सासाराम : देश में लोकसभा के सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होने वाला है। आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह आज कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने सासाराम से NDA प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि PoK भारत का हिस्सा था…है..और हमेशा रहेगा। उसे हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे।इसके…
देवरिया (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्हें समर्थन’ दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन का मुख्य मकसद तुष्टीकरण की राजनीति है। कांग्रेस राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराती है और समाजवादी पार्टी राम मंदिर को पाखंड बताती है। इनका अगला निशाना अब बाबा साहेब के संविधान को बदलना है। कांग्रेस धार्मिक आधार पर आरक्षण का बंटवारा करना चाहती है लेकिन…
पटना । असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका चौधरी के पक्ष में अतिपिछड़ा और मुस्लिम समुदाय के जुटान के बाद सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजाराम कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसके पहले निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने काराकाट के चुनावी जंग में शामिल हो कर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को मुश्किल में डाल दिया है। काराकाट लोकसभा सीट पर चुनावी समीकरण समय के साथ-साथ रंग बदलते जा रहा है। शुरूआती दौर में काराकाट लोकसभा का चुनाव उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम कुशवाहा के बीच था। लेकिन भोजपुरी के स्टार गायक पवन सिंह की इंट्री ने उपेंद्र कुशवाहा की लड़ाई को…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने सर्राफा कारोबारियों की दुकानों और डेवलपर्स के कार्यालयों पर छापेमारी की। लगातार 30 घंटे चली छापेमारी में टीम ने 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। जानकारी के मुताबिक नासिक, नागपुर, जलगांव की टीम ने यह कार्रवाई की। 50 से 55 अधिकारियों ने सुराना ज्वैलर्स के परिसर के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट व्यवसाय के कार्यालय पर भी छापा मारा। उनके आलीशान बंगले पर भी एक स्वतंत्र टीम ने निरीक्षण किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालय, निजी लॉकर और बैंकों के लॉकर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ढाबे पर खड़ी निजी बस से गिट्टी से भरा ट्रक टकरा गया। इस हादसे में दस लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब ढाबे पर खड़ी बस में श्रद्धालु सवार थे, जो सीतापुर से पुर्णागिरी के लिए यात्रा कर रहे थे। शाहजहांपुर के एसएसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे और कुछ बस में बैठे थे। तभी गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर…