Author: News Maati

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाले हैं और तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, जब तक पापियों का अंत नहीं कर देते। मीरजापुर,रॉबर्टसगंज,गोरखपुर, चंदौली और गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (एस) उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में योगी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में आज बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता और अगर ये दुस्साहस करने की किसी ने कोशिश की तो अगले ही चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हुए…

Read More

गोरखपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देवरिया और बांसगांव लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा में सपा पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा अपने परिवार का कुनबा बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। इन्हें केवल परिवार की ही चिंता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी जमात वालों ने वोटबैंक के लिए राम मंदिर को ठुकरा दिया। सपा वाले राम मंदिर को अपवित्र कहते हैं। इसलिए राम को गाली देने वालों को एक भी सीट पूर्वांचल में नहीं मिलनी चाहिए। मोदी ने बांसगांव में आयोजिन जनसभा में कहा कि छठे चरण…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाले हैं और तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, जब तक पापियों का अंत नहीं कर देते। मीरजापुर,रॉबर्टसगंज,गोरखपुर, चंदौली और गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (एस) उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में योगी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में आज बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता और अगर ये दुस्साहस करने की किसी ने कोशिश की तो अगले ही चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हुए…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार पुलिस स्टेशन ने बच्चों के अस्पताल में लगी आग मामले में अस्पताल मालिक डॉ. नवीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से ही डॉ. नवीन फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। विवेक विहार सी ब्लॉक स्थित बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल में शनिवार देर रात आग लगने से सात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे में झुलसे अन्य पांच नवजात शिशु अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि शनिवार रात विवेक विहार स्थित एक बच्चों के अस्पताल में आग लगने…

Read More

राजकोट। राजकोट गेम जोन अग्निकांड में राजकोट तहसील थाने में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर आईपीसी की धारा 304, 308, 337, 338 और 114 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी, प्रकाश सोलंकी, धवल ठक्कर, आशोकसिंह जाडेजा, किरीटसिंह जाडेजा, राहुल राठौड़ के नाम शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने इनमें से गेम जोन मालिक युवराज सिंह सोलंकी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने बताया कि 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम अन्य…

Read More

रांची। सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई के श्यामा रेसीडेंसी स्थित वी मार्ट में तैनात गार्ड की मौत हो गई। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई के श्यामा रेसीडेंसी स्थित वी मार्ट का है, जहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड की मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। दरअसल शनिवार को ड्यूटी में तैनात गार्ड की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिम्स में भर्ती कराने…

Read More

बोकारो। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार अपराधियों में झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र निवासी रोहित स्वर्णकार, राजस्थान के पाली जिला के सियारी थाना क्षेत्र के सारन निवासी मुकेश कुमार, देवेन्द्र सिंह और पप्पू सिंह उर्फ पप्पू का नाम शामिल हैं। बोकारो पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड में भी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी। गिरफ्तार शूटर किसी कारोबारी को जान से मारने की सुपारी मिली थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि…

Read More

रांची। रांची के खलारी में स्थित सीसीएल एनके एरिया की विश्व बैंक संपोषित केडीएच परियोजना के कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों के साथ ग्रामीणों ने शनिवार रात जमकर मारपीट की है। घटना में चार कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें डकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने मजदूरों से कहा है कि वे काम बंद कर दें। कोयला खदान के घायल कर्मियों ने बताया कि हमला करने वालों की संख्या 10 के आसपास थी। वे सभी लोग जामुनदोहर बस्ती के रहने वाले हैं। उन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने खदान में काम कर रहे…

Read More

चतरा। जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित हिंदियाकला गांव में हथियारबंद नक्सलियों ने शनिवार की रात घेराबंदी कर पिता-पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि एक माह पूर्व 15 अप्रैल को पिता-पुत्र ने हथियार के साथ एक नक्सली को पुलिस के हवाले किया था। इस प्रतिशोध में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। मृतक पिता-पुत्र विलुप्त प्राय बिरहोर परिवार…

Read More

गिरिडीह। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर स्थित उसरी फॉल में नहाने के दौरान रविवार को देवघर के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवन कुमार और दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया गया कि पवन और दीपक दोनों नहाने के लिए फॉल में उतरे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं आ सके। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने हंगामा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पूरी टीम…

Read More