Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में 50 लाख करोड़ का निवेश, एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य: दिलीप जायसवाल
- ईरान को बड़ा झटका, US-इजरायल हमले में IRGC खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत
- रामगढ़ में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के अपराधी सनी सिंह घायल
- पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी अवाम, सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन
- वैश्विक अस्थिरता के बीच भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, GDP 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान
- रामगढ़ : झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत बेहद नाजुक
- असम में जनता का उत्साह देखकर कांग्रेस पस्त’, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ से विपक्ष पर बोला तीखा हमला
- शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 787 अंक उछला; निवेशकों ने 5 लाख करोड़ कमाए
Author: News Maati
कोलकाता : इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बैठक से तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बनाने का मन बना लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वो बैठक में शामिल नहीं होंगी। सीएम ममता बनर्जी ने इसकी वजह भी बता दी है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन 1 जून को एक बैठक कर रहा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं इसमें शामिल नहीं हो सकती, क्योंकि उसी दिन पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव है। पंजाब, बिहार और यूपी में भी 1 जून को चुनाव हैं।…
रांची। राजधानी के एक्सट्रीम बार गोलीकांड में मारे गये डीजे संदीप प्रमाणिक के परिजन कोलकाता से रांची पहुंचे। संदीप की बहन के साथ अन्य रिश्तेदारों ने चुटिया थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद रिम्स पहुंचे। पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर डीजे संदीप हत्याकांड में पुलिस करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। इसमें एक्स्ट्रीम बार संचालक, बाउंसर, हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत कई लोग शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को डीजे संदीप हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि रविवार…
पटना : काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह के पक्ष में आज भोजपुरी के चर्चित गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से पवन सिंह के पक्ष में वोट की अपील की। खेसारी लाल यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पवन सिंह को राजा की तरह जिताकर सांसद बनाएं। जबतक धरती रहेगी तब तक काराकाट का नाम रहेगा। खेसारी लाल ने कहा कि “पवन सिंह इसलिए जरूरी हैं कि पवन आपकी आवाज हैं। सिर्फ चुनाव में नहीं…
पटना : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर एक जून को वोटिंग होनी है। मतदान से पहले मंगलवार को राजद प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह पहुंचे। वहां उन्होंने खानकाह के पीर साहब से मुलाकात की। मुलाकात के बाद लालू यादव ने कहा 4 जून को हमारी सरकार बनेगी। पीएम मोदी खुद को अवतार बताते हैं। वो अवतार नहीं हैं। 4 जून को वह जा रहे हैं और हमारी सरकार बन रही है। खानकाह के पीर साहब से मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई यह साफ नहीं हो पाया है,लेकिन यह माना जा रहा…
दुमका (झारखंड): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड में घुसपैठ को एक ‘बड़ा संकट’ करार दिया और दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाया, जो जमीन हड़प रहे हैं और महिलाओं को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि झामुमो और कांग्रेस ‘हर स्तर पर’ लूट’ में लिप्त हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि चार जून…
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम चरण के मतदान से पहले कन्याकुमारी जायेंगे, जहां वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान साधना कर सकते हैं। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव अभियान के समापन के बाद 30 मई की शाम को कन्याकुमारी पहुंचेंगे। इसके बाद वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं। 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक पीएम मोदी ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। इसी स्थान पर स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान किया था।कन्याकुमारी वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद को भारत माता के दर्शन हुए थे। इसी शिला का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा था।…
रांची। मनी लांड्रिंग के आरोपी महावीर प्रसाद रूंगटा और राकेश कुमार सिंघानिया सहित दोनों के चार कंपनियों पर पीएमएलए की विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने मंगलवार को आरोप गठित किया है। 26 जून से मामले में गवाही शुरू होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में गवाह पेश किया जाएगा। महावीर प्रसाद रूंगटा और राकेश कुमार सिंघानिया पर 4.33 करोड़ रुपए की मनी लांड्रिंग करने का आरोप है। ईडी इन दोनों आरोपितों की कंपनियों की 4.10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। दोनों पर लौह अयस्क की तस्करी के लिए फर्जी चालान पर ट्रांसपोर्टेशन कर…
रामगढ़। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में सायल डी कोलियरी मैं आतंक मचाने वाला टीपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ महु गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कुख्यात नक्सली अपने ससुराल में छुपा हुआ था। एसपी ने बताया कि 27 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सायल नाला पर टीपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य अपने ससुराल में छुपा…
पटना । राजधानी में हर्ष राज हत्याकांड से गुस्साए छात्रों ने मंगलवार को भारी बवाल शुरू कर दिया। छात्रों ने कारगिल चौक पर आगजनी कर सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस बीच पुलिस ने हर्ष राज हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बेखौफ बदमाशों ने बीते सोमवार को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हर्ष परीक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और…
कोलकाता। एक जून को सातवें चरण की वोटिंग के बाद इंडिया गठबंधन के नेता दिल्ली में बैठक करेंगे, इस बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। उन्होंने एक बार फिर बंगाल में इंडिया गठबंधन से दूरी बना ली। चुनाव से पहले भी वह कई बैठकों से नदारद रहीं। हालांकिदीदी की तरफ से बयान आया कि साइक्लोन प्रभावित पश्चिम बंगाल में राहत कार्य उनकी प्राथमिकता है, इसलिए वह दिल्ली नहीं जाएंगी। पॉलिटिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि ममता बनर्जी ने चुनावी नतीजों को भांप लिया है, इसलिए वह वेट एंड वॉच के मूड में हैं। बंगाल में इस बार बंपर वोटिंग हुई…