Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोम मुंडा की बुधवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को लेकर पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को आदिवासी संगठनों के आह्वान पर खूंटी जिला बंद रखा गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और समर्थक सड़क पर उतर आए और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम कर दिया। बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहे, जबकि सार्वजनिक परिवहन भी ठप हो गया, जिससे…
, रांची। झारखंड के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा, जब 19 से 23 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनामिक फोरम) की वार्षिक बैठक में राज्य की सशक्त उपस्थिति दर्ज होगी। यह पहला अवसर होगा, जब वैश्विक मंच पर झारखंड की सांस्कृतिक पहचान “जोहार” की गूंज सुनाई देगी। एक आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस में राज्य का नेतृत्व करेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अनुकूल माहौल को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेगा। यह…
पटना। बिहार में सड़कों के रखरखाव में एआई तकनीक का प्रयोग होगा। बुधवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओपीआरएमसी-3 की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके तहत बिहार में 19327 किमी सड़कों के रखरखाव हेतु एआई तकनीक के साथ-साथ और कड़े मानक लागू होंगे। इतना ही नहीं, राज्य सरकार द्वारा सड़कों की गुणवत्ता और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई नई रूपरेखा पर चर्चा हुई। ओपीआरएमसी-2 की सफलता को देखते हुए राज्य सरकार ने ओपीआरएमसी-3 को पुन: सात वर्षों के लिए लागू करने का निर्णय लिया…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आरा भुसाई गांव में संचालित एक अवैध मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से विशेष कुमार सोनी नामक एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। विभाग की छापेमारी के दौरान मौके से 53 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 07 से 08 लाख रुपये बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को नकली शराब निर्माण से जुड़ा कच्चा माल, खाली बोतलें, नकली लेबल,…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित मल्लारकोचा मौसीबाड़ी खटाल से अपहृत 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका (दोनों भाई-बहन) के लापता होने के छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चों की बरामदगी में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। इसी कड़ी में बुधवार को ‘अंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति’ की बैठक धुर्वा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 35 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया और निर्णय लिया गया कि अब समिति के बैनर तले जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति ने…
रांची। झारखंड में नगर निगम चुनाव की तिथि अविलंब घोषित करने, दलीय आधार पर तथा ईवीएम के माध्यम से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर जिला की ओर से बुधवार को नगर निगम कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर लोकतंत्र का विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चास और बोकारो जैसे बड़े नगर निगमों में…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में होने वाली सभी भर्तियों और चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम निर्णय लेते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत सहायक आचार्य पद के लिए अप्रैल 2025 में आयोजित परीक्षा में अनियमितताओं, धांधली और अवैध धन वसूली की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों के आधार पर…
पटना। राज्य के आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर और अफसरों की अनुपस्थिति से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ यानी Ease of Living को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से अब बिहार के सभी सरकारी अधिकारी हर सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद रहकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2025 को नई सरकार के गठन के बाद…
रांची। रांची नगर निगम ने शहर में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। पहली बार, अपर बाजार क्षेत्र में आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग काम्प्लेक्स के निर्माण की तैयारी की जा रही है। यह परियोजना यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने में सहायक होगी। बकरी बाजार, अपर बाजार स्थित नगर निगम की 1.28 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित पार्किंग काम्प्लेक्स को लेकर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एजेंसी मास एंड वायड द्वारा परियोजना का…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से वांछित अपराधी अमन कुमार उर्फ अमन भैंसवाल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण कराया। प्रत्यर्पण के बाद उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा पुलिस की टीम ने हिरासत में ले लिया। सीबीआई के अनुसार, अमन हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। वह कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का सक्रिय सदस्य है। अमन को पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा किया गया, लेकिन उसने मुकदमे का सामना नहीं किया और फरार हो गया। हरियाणा…