Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
मुंबई। वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली और अमेरिकी शुल्क बढ़ाए जाने की आशंका के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 780 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी को 264 अंकों का बड़ा नुकसान हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, धातु, तेल एवं गैस और जिंस शेयरों में भारी बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निरंतर निकासी ने बाजार पर दबाव बनाए रखा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 780.18 अंक यानी 0.92 प्रतिशत लुढ़ककर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 851.04 अंक तक गिरकर 84,110.10…
बेटे के निधन से सदमे में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन, जानिए बिहार से निकले अनिल अग्रवाल कैसे बने अरबपति
नई दिल्ली। 7 जनवरी को वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया। 49 वर्षीय अग्निवेश की मौत एक स्कीइंग हादसे के बाद कार्डियक अरेस्ट से हुई। इस खबर ने परिवार और उद्योग जगत को गहरा सदमा पहुंचाया। अनिल अग्रवाल ने इसे अपने जीवन का “सबसे अंधेरा दिन” बताया था। वेदांता ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल, एक छोटे व्यवसाय से उठकर अरबों डॉलर की वैश्विक प्राकृतिक संसाधन और धातु कंपनी के प्रमुख बने हैं। उनके नेतृत्व में वेदांता ने खनन, तेल-गैस, धातु और बिजली जैसे विविध क्षेत्रों में विस्तार किया…
रांची। राज्य में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग फरवरी-मार्च में चुनाव कराने की दिशा में काम कर रहा है। सभी कुछ ठीक रहा तो इसी माह 48 नगर निकायों के लिए चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलों में अब तक की चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं वरीय पुलिस अधीक्षकों को चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण…
हजारीबाग। पुलिस ने उरीमारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को हुई फायरिंग का सफल उद्भेदन करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी अंजनी अंजन ने इस संबंध में गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को तडके सुबह उरीमारी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी, इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। बाद में इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह की ओर से लिए जाने…
रांची। रांची में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण केजी से कक्षा 12 तक सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं विद्यालय अपने विवेक से संचालित कर सकते हैं। आदेश के अनुसार रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-केजी से लेकर वर्ग 12वीं तक की कक्षाएं 09 जनवरी और 10 जनवरी को बंद रहेंगी। हालांकि, सभी कोटि के…
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) के रांची जिला युवा प्रकोष्ठ की बैठक महासभा के कडरू स्थित कार्यालय में हुई। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी. बी सहाय ने रांची जिला युवा प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर रांची जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सजल सहाय ने बताया कि आगामी 14 फरवरी को ‘कायस्थ क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी मेज़बानी उनकी प्रकोष्ठ करेगी। श्री सहाय ने बताया कि बहुत जल्द ‘कायस्थ युवा सम्मेलन’ का भी आयोजन कराया जाएगा। जिससे समाज…
रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया गया, वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है और लंबे समय से फरार था। एसीबी की टीम अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी में जुटी है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद मामले से जुड़े अहम बिंदुओं पर उससे रिमांड पर गहन पूछताछ की जाएगी। एसीबी सूत्रों के अनुसार, नवीन केडिया को पहले पूछताछ के लिए तलब किया गया…
रांची । रांची के लालपुर चौक स्थित एक डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने वाली कार का चालक रोशन गुप्ता ही था, जिसने जानबूझकर युवक को कुचल दिया। दरअसल, 4 जनवरी की रात करीब 9 बजे गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगांवा गांव निवासी अरुण सिंह का पुत्र अंकित कुमार सिंह (26) अपने मामा सत्यप्रकाश सिंह और दोस्तों के साथ रांची के…
पटना । बिहार में नए साल के आगमन के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में धूप न निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम दर्ज किया जा रहा है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को गयाजी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और पटना का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24…
नई दिल्ली । वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया। वह 49 साल के थे। सोशल मीडिया पर अनिल अग्रवाल के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है। प्रधानंत्री मोदी ने लिखा, “श्री अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस मिलता रहे। ओम शांति।” इससे पहले उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया…