Author: News Maati

पटना। बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। सरकार ने कुल 71 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। अधिसूचना के अनुसार प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद से हटाकर महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बनाया गया है। इसके साथ ही कुंदन कृष्णन, जो अब तक पुलिस मुख्यालय में एडीजी के पद पर थे, अब पुलिस महानिदेशक (अभियान) एवं पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा का जिम्मा संभालेंगे। वहीं, एडीजी सह निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी के पद पर तैनात आर. मलर विजी को…

Read More

रांची। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को शहरी निकाय चुनाव के लिए विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद तथा नगर पंचायत के महापौर/अध्यक्ष का आरक्षण तय करते हुए आवंटन कर दिया है। इसके तहत रांची नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, धनबाद नगर निगम में महापौर का पद अनारक्षित है। दोनों पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों चुनाव लड़ सकेंगे। रांची, धनबाद सहित नौ नगर निगमों में दो नगर निगम मेदिनीनगर और मानगो में महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। साथ ही दोनों नगर निगम में महापौर…

Read More

पटना। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आरजेडी को हम लोग समाप्त क्यों करेंगे। उन्होने कहा कि जनता ने ही 25 पर ला दिया है। श्री यादव ने कहा कि 25 में अगर बीस असंतुष्ट है। तो पहले उनको संतुष्ट करें। वो अपनी कोशिश जारी रखें। विदेश का दौरा कम करें। जनता के बीच में जाएं और अपने कार्यकर्ताओं के बीच में जाएं। मंथन करें, कि उनके विधायक क्यों असंतुष्ट हैं। हमको तो अभी तक तेज प्रताप यादव ने निमंत्रण नहीं दिया है। निमंत्रण आएगा तो हम लोग देखेंगे। हमारी पार्टी निर्णय करती है, करेगी। रामकृपाल यादव ने मीडिया…

Read More

सरायकेला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि कोल्हान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और आज इसका औपचारिक उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान लंबे समय से स्कूल, डिग्री कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है और आने वाली पीढ़ियों को संवारने का कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि जब वे पढ़ाई…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेपी गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे पार्क का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पार्क विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि यहां अच्छा कार्य हो रहा है और पार्क के…

Read More

मास्को । रूस ने दावा किया है कि उसने राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर कीव की ओर से किए गए ड्रोन हमले का जवाब ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल के जरिए दे दिया है। इंटरमीडिएट-रेंज ओरेशनिक एक ऐसी मिसाइल है जिसके बारे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि इसे इंटरसेप्ट करना नामुमकिन है क्योंकि इसकी कथित वेलोसिटी आवाज की स्पीड से 10 गुना अधिक है। यह मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है, हालांकि ऐसा कोई संकेत नहीं था कि रात भर के हमले में इस्तेमाल की गई मिसाइल में वे लगे थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा…

Read More

लॉस एंजिलिस। एकेडमी आॅफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने घोषणा की कि कन्नड़ ब्लॉकबस्टर कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1 और हिंदी फिल्म ह्यतन्वी द ग्रेट सहित चार भारतीय फिल्में आॅस्कर 2026 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की दौड़ में शामिल है। इस श्रेणी में कुल 201 फिल्मों के बीच मुकाबला है। अकादमी ने गुरुवार को 98वें पुरस्कारों के लिए पात्र फिल्मों की प्रारंभिक सूची जारी की। यह सूची सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत सामान्य श्रेणियों में विचार के लिए पात्र फिल्मों की है और नामांकन की घोषणा से पहले का चरण है। नामांकन की घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी। ऋषभ शेट्टी…

Read More

रांची। झारखंड में किडनी ट्रांसप्लांट की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और राज हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण का लाइसेंस देने पर सहमति बन गई है। जल्द ही मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत दोनों संस्थानों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। इससे राज्य के गंभीर किडनी रोगियों को इलाज के लिए अब झारखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में रिम्स और राज हॉस्पिटल को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति देने पर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा विकसित राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। यह एआई-सक्षम राष्ट्रीय मंच देशभर से तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से जुड़ा डेटा एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेगा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनएसजी देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है और इसकी वीरता, अद्वितीय कौशल व समर्पण के कारण देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय…

Read More

रामगढ़। प्रदेश भाजपा ने संजीव कुमार बाबला को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया। इस घोषणा के बाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश पैदा हो गया। युवा पढ़ी के हाथों में पार्टी की कमान मिलने पर युवाओं ने नए जिला अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। मनीष जायसवाल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे समेत कई नेताओं ने बावला का किया स्वागत। नए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला का शहर के सुभाष चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के युवा नेता नीरज प्रताप सिंह…

Read More