Author: News Maati

रांची। राज्य में विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को शीघ्र और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का निर्देश देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने कहा कि एक भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से न छूटे इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर सभी पदाधिकारी कार्य करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी,ईआरओ,एईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची मैपिंग…

Read More

रांची,। पावर सब स्टेशन, कोकर (ग्रामीण) से 11 केवी इंडस्ट्रीायल फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फीडर बाय फरकेशन का कार्य किया जाएगा। इसके कारण राजधानी रांची के इंडस्ट्रीयल एरिया, कोकर, तपोवन गली का कुछ भाग, सदर थाना, कोकर और उसके आस पास के क्षेत्रों में बिजली सेवा प्रभावित होगी। इसके अलावा विद्युत शक्ति उपकेंद्र, हरमू से निकलने वाले 11 केवी ओल्ड हरमू फीडर में आरडीएसएस (पुनगर्ठित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत विद्युत संरचना के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके कारण ओल्ड हरमू फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर…

Read More

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक किया और ओमकार जाप में हिस्सा लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उनकी अध्यक्षता में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हमीरजी सर्कल से पैदल चलकर सोमनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय द्वार पर साधु-संतों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे 72 घंटे…

Read More

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा मौसीबाड़ी मल्लारकोचा खटाल से लापता हुए दोनों बच्चे अंश (5) और अंशिका (4) का नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिलने से क्षेत्र में जनाक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चों को नहीं ढूंढने के विरोध में अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को एचईसी क्षेत्र में आहूत बंदी से पूर्व शनिवार को मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस में धुर्वा क्षेत्र के सैकडों लोगों ने सडक पर उतर कर विरोध दर्ज कराया। मशाल जुलूस मौसीबाड़ी खटाल से शुरू होकर झोपड़ी मार्केट, सेक्टर-2 मार्केट, पुराना…

Read More

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार को सुरक्षा में सेंध लगाने एवं नमाज पढ़ने की कोशिश की गई। इस पर फौरन सुरक्षाकर्मियों ने संबंधित तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सक्रिय हो गए। संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है कि वे अयोध्या क्यों आए और उनका उद्देश्य क्या था? राम जन्मभूमि परिसर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन संदिग्ध व्यक्ति परिसर के भीतर घुस आए और नमाज पढ़ने का प्रयास करने लगे। परिसर की सुरक्षा में…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने रांची स्थित शाहदेव चौक पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एलपीएन शाहदेव झारखंड की मिट्टी और उसके उत्थान के लिए समर्पित एक महान योद्धा थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के…

Read More

रांची। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी पारंपरिक ऐतिहासिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व उस अटूट आस्था और राष्ट्रीय एकजुटता का द्योतक है, जिसे भारतवासियों ने हजार वर्ष पूर्व मुगल आक्रांताओं के बर्बर हमलों के बावजूद अक्षुण्ण बनाए रखा। आज यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रांची के पिस्का मोड़ स्थित शिव मंदिर में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का समय…

Read More

नई दिल्ली। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों से औपनिवेशिक सोच को पूरी तरह पीछे छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अंग्रेजों के जमाने का बंद गले का काला शूट अब रेलवे का औपचारिक पोशाक नहीं रहेगा। यह पहनावा अंग्रेजों ने शुरू किया था और अब आज से इसे समाप्त किया जा रहा है। यह ड्रेस अब तक निरीक्षण, परेड, विशेष अवसरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पहनी जाती थी। हालांकि ग्रुप-डी, ट्रैकमैन एवं तकनीकी स्टाफ पर यह लागू नहीं थी। रेलमंत्री शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में बोल…

Read More

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी ने सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका चलाने वालों पर प्रहार करते हुए बांटने वालों से बचने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जाति और मत-संप्रदाय के आधार पर विभाजन हमारे लिए उसी प्रकार से सर्वनाश का कारण बन जाएगा, जैसे आज बांग्लादेश के अंदर देख रहे हैं। वहां की घटना पर कोई बोल नहीं रहा है। सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेकर चलने वालों की दुकानें हिंदू समाज और…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को कहा कि युद्ध केवल हथियारों और संसाधनों से नहीं जीते जाते, बल्कि राष्ट्र की इच्छाशक्ति और मनोबल से जीते जाते हैं। हम साइकोपैथ नहीं हैं जिन्हें दुश्मन के शव या कटे हुए अंग देखकर संतोष मिले। लड़ाइयां इसके लिए नहीं लड़ी जातीं, बल्कि किसी देश का मनोबल तोड़ने और उसे हमारी शर्तों पर आत्मसमर्पण करने के लिए लड़ी जाती हैं। डोभाल ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्घाटन के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इच्छाशक्ति ही राष्ट्रीय शक्ति बन जाती है और युवाओं को इसे…

Read More