Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल स्पर्धा के पांचवें दिन बुधवार को कई रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि दिल्ली, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड ने भी खिताबी जीत दर्ज की। मेंस पेयर्स के फाइनल में झारखंड ने असम को एकतरफा मुकाबले में 25-04 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, वूमेन फोर्स के फाइनल में भी झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 18-08 से मात दी।इसके अलावा, अंडर-25 गर्ल्स के फाइनल में झारखंड ने असम को 21-20 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर 25 विमेंस में झारखंड…
मुंबई । अभिनेत्री-फिल्मकार और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत अब एक कैफे की भी मालकिन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कैफे का एक वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खास प्रोजेक्ट में से एक है। अभिनेत्री ने अपने कैफे का नाम ‘द माउंटेन स्टोरी’ रखा है।कंगना सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने कैफे ‘द माउंटेन स्टोरी’ की झलक दिखाई। कंगना ने ‘द माउंटेन स्टोरी’ को हिमाचली टच दिया। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “बचपन का सपना…
वाशिंगटन ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए। ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने संबंधी शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के दौरान ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर उसने (ईरान ने) ऐसा (उनकी हत्या) किया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें तबाह कर दिया जाए, जिसके बाद कुछ भी नहीं बचेगा।” अमेरिका के न्याय विभाग ने नवंबर में आरोप लगाए थे कि राष्ट्रपति पद के चुनाव…
महाराष्ट्र ।महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार को एक महिला में ‘भ्रूण के अंदर भ्रूण’ पाए जाने के कुछ दिनों बाद उसके तीन दिन के बच्चे के पेट से दो भ्रूणों को सफलतापूर्वक निकाला गया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति है। बुलढाणा जिले की 32 वर्षीय महिला में दुर्लभ जन्मजात विसंगति का पता चला, जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के शरीर में स्थित था। इसका पता तब चला जब पिछले महीने महिला की नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत सोनोग्राफी कराई थी। महिला ने एक फरवरी को बुलढाणा महिला अस्पताल में एक बच्चे…
प्रयागराज ।आज पीएम नरेंद्र मोदी प्रयागराज के दौरे पर हैं। वह बमरौली एयरपोर्ट से उतरकर संगम किनारे पहुंचे। सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने बोट में बैठकर जायजा लिया। मोदी 13 जनवरी से चल रहे महाकुंभ में पहुंचेंगे और पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे। उनका महाकुंभ मेला में 11 बजे आने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद है। पीएम मोदी के साथ यूपी के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने लगाई संगम में डुबकीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में स्नान किया। उन्होंने संगम…
रांची। झारखंड के सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर किसी तरह के पोस्ट लिखने और शेयर करने के दौरान सरकार की विस्तृत गाइडलाइन का पालन करना होगा। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से इसे लेकर सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि पदाधिकारियों या कर्मियों को इंटरनेट मीडिया जैसे व्हाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम आदि पर कोई भी पोस्ट करने या किसी दूसरे की पोस्ट शेयर करते समय ‘झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली’ का अनुपालन करना चाहिए। सरकारी कर्मी इंटरनेट मीडिया पर उसी सीमा तक अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 05 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे वे संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। इससे पहले, 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए कनेक्टिविटी, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अगली सरकार किसकी बनेगी इसका फैसला आज यहां की जनता सुनाएगी। सुबह 7 बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी। करीब 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इस बार चुनावी रण में 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की नजर तीसरे कार्यकाल पर है। वहीं बीजेपी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने…
पटना। प्रदेश के दो और जिलों अररिया और खगड़िया में नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इन दो मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के निर्माण पर करीब आठ अरब रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पूर्णिया में अंतरराज्यीय बस स्टैंड और दरभंगा में बस स्टैंड का निर्माण भी कराया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित इन योजनाओं को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने विस्तार से स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद हाजीपुर में स्ट्राम वाटर ड्रेनेज योजना के निर्माण…
रांची। ईडी कोर्ट ने बरियातू के चेशायर होम रोड स्थिति एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में मंगलवार को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित नौ आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किया गया। ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने ईडी को मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।मामले में छवि रंजन, कारोबारी अमित कुमार अग्रवाल, सत्ता के करीबी प्रेम प्रकाश, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, दिलीप घोष, भरत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, अफसर अली और सद्दाम पर आरोप गठित किया गया है। पिछले दिनों कोर्ट ने मामले के सभी आरोपितों की ओर से दाखिल…