Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
रायडीह। रायडीह पुलिस ने चोरी के चार मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र पहामू गांव निवासी ओम प्रकाश महतो व पवन महतो दोनों सगे भाई व शंश महतो के नाम शामिल है। थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेसकांफ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि छतीसगढ़ के जशपुर जिला से दो लड़के चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गुमला की ओर आ रहे हैं। मोटरसाइकिल बिना नंबर के ही है। सूचना के बाद एक छापामारी टीम…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति आने के पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा निकासी के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक कमजोर हो गया जबकि निफ्टी में 93 अंकों की गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 213.12 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 78,058.16 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 427.29 अंक गिरकर 77,843.99 पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 92.95 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 23,603.35 पर आ गया।…
नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने अपने विचार रखे, लेकिन कांग्रेस से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी, क्योंकि यह उनकी सोच और नीति के ही खिलाफ है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ एक वर्ग या समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे देश की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा विभाजन और…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान सहित कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवकों की हत्या जमीन विवाद में हुई थी। इस मामले में कुछ अन्य अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। रांची पुलिस गुरुवार शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। रांची के नगड़ी थाना…
मुंबई । अभिनेत्री-फिल्मकार और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत अब एक कैफे की भी मालकिन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कैफे का एक वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खास प्रोजेक्ट में से एक है। अभिनेत्री ने अपने कैफे का नाम ‘द माउंटेन स्टोरी’ रखा है।कंगना सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने कैफे ‘द माउंटेन स्टोरी’ की झलक दिखाई। कंगना ने ‘द माउंटेन स्टोरी’ को हिमाचली टच दिया। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “बचपन का सपना…
भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में बुधवार को मिनाक्षी नेत्रलाय दिव्यम आई हॉस्पिटल हरमू रांची के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र दंत जांच शिविर लगा। शिविर में करीब 200 लोगो ने अपने आंख और दांतों की जांच कराई। जिसमें पाये गये मरीजों के बीच नि:शुल्क दवा और चश्मा का वितरण किया गया। मिनाक्षी नेत्रालय दिव्यम आई हस्पिटल के डॉ. अभिषेक सिंह, नेत्र जांच टीम की सिनियर अप्टम फैयाज नुर ने नेत्र जांच के दौरान बताया कि आंखो को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। मोबाईल का उपयोग अंधेरे में ना करें, और बच्चों…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवर को डीजीपी नियुक्ति मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता को धोखे में रखकर हेमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया है। राज्य सरकार ने न सिर्फ संविधान की मर्यादाओं को तोड़ा है बल्कि राज्य की पुलिस प्रशासन व्यवस्था को अपनी राजनीतिक साजिशों का हथियार बना लिया है। मरांडी बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2006 में प्रकाश सिंह केस की सुनवाई करते हुए निर्देश दिया…
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान खत्म हो चुका है। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव के बाद लगभग सभी चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी की हार का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतर सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता…
रांची। आम लोग एक बार फिर से राजभवन उद्यान का दीदार कर सकेंगे। राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए छह से 12 फरवरी तक खोला जा रहा है। कोई भी व्यक्ति राजभवन के गेट नंबर दो से सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक प्रवेश कर सकता है। प्रवेश आवश्यक जांच के बाद ही मिलेगा। सभी आगंतुकों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। उद्यान सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खुला रहेगा। लोगों को अधिकतम 30 मिनट तक उद्यान में रहने की अनुमति मिलेगी। राजभवन लगभग 52 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। इसका…
मुंबई । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर 5 से 7 फरवरी तक चलने वाली इस बैठक के नतीजे का ऐलान 7 फरवरी करेंगे। रिजर्व बैंक इस बार नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति इस बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। आरबीआई की चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आखिरी तीन दिवसीय द्वैमासिक एमपीसी बैठक 5 से…